For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक १८(Now closed with 1542 replies)

आदरणीय साहित्य प्रेमियों

सादर वन्दे,

"ओबीओ लाईव महा उत्सव" के १८ वे अंक में आपका हार्दिक स्वागत है. पिछले १७  कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने १७  विभिन्न विषयों पर बड़े जोशो खरोश के साथ और बढ़ चढ़ कर कलम आजमाई की. जैसा कि आप सब को ज्ञात ही है कि दरअसल यह आयोजन रचनाकारों के लिए अपनी कलम की धार को और भी तेज़ करने का अवसर प्रदान करता है, इस आयोजन पर एक कोई विषय या शब्द देकर रचनाकारों को उस पर अपनी रचनायें प्रस्तुत करने के लिए कहा जाता है. इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है:-

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक  १८    

.
विषय - "सपने"

  आयोजन की अवधि- ७ अप्रैल २०१२ शनिवार से ९ अप्रैल  २०१२ सोमवार तक  

तो आइए मित्रो, उठायें अपनी कलम और दे डालें अपने अपने सपनो को हकीकत का रूप. बात बेशक छोटी हो लेकिन घाव गंभीर करने वाली हो तो बात का लुत्फ़ दोबाला हो जाए. महा उत्सव के लिए दिए विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते है |

उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम निम्न है: -

  1. तुकांत कविता
  2. अतुकांत आधुनिक कविता
  3. हास्य कविता
  4. गीत-नवगीत
  5. ग़ज़ल
  6. हाइकु
  7. व्यंग्य काव्य
  8. मुक्तक
  9. छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका इत्यादि) 

अति आवश्यक सूचना :- "OBO लाइव महा उत्सव" अंक- 18  में सदस्यगण  आयोजन अवधि में अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ  ही प्रस्तुत कर सकेंगे | नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा गैर स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटा दिया जाएगा, यह अधिकार प्रबंधन सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी |


(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो शनिवार ७ अप्रैल लगते ही खोल दिया जायेगा ) 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तोwww.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |

"महा उत्सव"  के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...

"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ

मंच संचालक

धर्मेन्द्र शर्मा (धरम)

Views: 25658

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

नयन लेख पढ़ने को ले स्मित सपनों में आऊँगी

पढ़ लूँगी तेरे मन की फिर मै भी कुछ लिख जाऊँगी....सुंदर कथन...

नैनो की भाषा नैनो से 
बस नैना ही समझेंगे 
सपनों में अनुवादित हो 
फिर नैनो से ही बरसेंगे  .....क्या बात है सीमा जी.
तुम सपनों की चादर बुनना मै चादर रंग जाऊँगी ....आहा..हा..हा...क्या खूब.
पढ़ लूँगी तेरे मन की फिर मै भी कुछ लिख जाऊँगी....सही.
चन्दन वन की मलय गंध हो 
शीतलता हो हिमकर सी 
शांत विजन सी स्वप्न घाटि में 
गुंजित हो बस मृदु बंसी ......बहुत ही सुंदर...क्या बानगी है आपके इस सरस गीत की...
छंद बनो तुम प्रेम प्रीत के मै स्वरलिपि बन जाऊँगी .......की कल्पना है..
पढ़ लूँगी तेरे मन की फिर मै भी कुछ लिख जाऊँगी .... सीमा जी...एक बेहतरीन गीत ने जैसे इस aayojan me makah la di........

सीमाजी, सपनों में आना.. यह बिम्ब कितना अपना-अपना सा लगता है !

तुम सपनों की चादर बुनना मैं चादर रंग जाऊँगी.. . वाह !  प्रकृति के गर्वीले किन्तु वास्तविक उद्घोष पर ब्रह्म का स्वरूप निहाल न हो जाय !

छंद बनो तुम प्रेम प्रीत के मैं स्वरलिपि बन जाऊँगी.. . इस शाब्दिक कला पर मन का श्रोता-पाठक मुग्ध है.

आपके इस गीत को मेरा अभिवादन.

(1)

सपने सारे खो गए, कुछ भी रहा न शेष।

कहाँ को चले, हैं कहाँ, हक्का बक्का देश॥

हक्का बक्का देश, फंसा किस भूलभुलैया,

बेइमान चहुं ओर, नाचते ता ता थइया।

छिन्न भिन्न है वेश, पोंछता आँसू अपने,

बापू, भगत, सुभाष, आज हैं केवल सपने॥

 

(2)

दुनिया सपनों की बड़ी, कभी दिखे रंगीन।

आँखों से गिरता कभी, कर देता गमगीन॥

कर देता गमगीन,  हृदय में चलती आरी,

मन पे बढ़ता बोझ, धरा लगती फिर भारी।

मिले नहीं तब सांस, पवन बन बैठे बनिया,

सन्नाटे का वास, लगे उथली यह दुनिया॥


________________________________

संजय मिश्रा 'हबीब' 

सपने सच होंगे सभी क्योंकर हुए उदास.

दिल में बसे सुभाषजी, भगत सिंह हैं पास.

भगत सिंह हैं पास, नहीं हम उनको भूले.

राजगुरू सुखदेव, सभी फाँसी पर झूले 

सुधरेगा यह देश, राह पायेंगे अपने.

धीरज से लें काम, साथ देंगे तब  सपने.

भाई संजय जी ! दोनों ही कुंडलिया बेहतरीन रची  हैं.......बहुत-बहुत बधाई मित्रवर ...:-))

दिल उदास हो जाय जब, देखे अत्याचार.

सत्य दफ़न है, फल रहा, झूठों का व्यापार.

उत्साह वर्धन के लिए सादर आभार आदरणीय अम्बर भईया...

झूठों का व्यापार, इसे नहिं  फलने देंगे.

छाये  अत्याचार , इसे जो  टिकने  देंगें..

सही कहते हैं आदरणीय अम्बर भईया...इसी की आवश्यकता है...

सब मिल जाएँ आज, बदल दें किस्मत सबकी

खोलें सम्मुख राज, सभी बगुला भक्तों की.

सादर.

bahut sundar sir ji

सादर आभार गुरु भाई जी...

वाह वाह बहुत खूब, बेहद सुन्दर कुंडलिया छंद रचे हैं संजय भाई. आपको मेरी हार्दिक बधाई.

सादर नमन गुरुवर...


आदरणीय संजय भाई, एक बार फिर से उतनी ही सशक्त अभिव्यक्ति...अभिभूत हो गया हूँ दोनों रचनाएँ पढ़ कर....हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिये

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
5 hours ago
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
15 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"सार्थक है आपका सुझाव "
Tuesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर उपस्थिति और समीक्षाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी। मेरी…"
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभाजी ।  इसमें कुछ कमी हो सकती है लेकिन इस प्रकार के आयोजन शहरों…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर, बिना सोचे बोलने के परिणाम पर सुन्दर और संतुलित लघुकथा…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"अमराई में उत्सव छाया,कोयल को न्यौता भिजवाया। मौसम बदले कपड़े -लत्ते, लगे झूमने पत्ते-…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"ठण्ड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं बौराने। पंछी गाते सुर में…"
Tuesday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"लघुकथा किसी विसंगति से उभरती है और अपने पीछे पाठको के पीछे एक प्रश्न छोड़ जाती है। सबकुछ खुलकर…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service