For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

जब आदरणीय श्री अरुण कुमार निगम जी का नाम लिया जाये तो एक हँसमुख छबि जेह्न में उभरती है। एक अरुणाभ सी मुस्कान लिये अनुभवी रचनाकार श्री अरुण कुमार निगम जी ऐसे व्यक्ति हैं जो छोटी से छोटी चीज़ों में भी वृहद् संसार ढूँढ लेते हैं। साहित्य उनके लिये सिर्फ रचनाकर्म नहीं बल्कि उपासना है इस बात के कई उदाहरण उनकी किताब शब्द गठरिया बाँध में देखने को मिल जायेंगे। यथा,

मान और सम्मान की, नहीं कलम को भूख।
महक मिटे न पुष्प की, चाहे जाये सूख।।

अक्षर-अक्षर चुन सदा, शब्द गठरिया बाँध।
राह दिखाये व्याकरण, भाव लकुठिया काँध।।

इसी तरह अलग अलग छंदो से सुसज्जित किताब आश्वस्ति का कारण है। आज जहाँ न केवल पाठक बल्कि रचनाकार भी सनातनी छंद से विमुख होते जा रहे हैं इस तरह का संकलन सनातनी छंद को लेकर उत्सुकता बढ़ाता है। रचनाओॆ के भाव बेमिसाल हैं और ये हर आम इंसान के जीवन से जुड़ी घटनाओं से परिलक्षित होते हैं जैसा कि उन्होने अपनी इस कुण्डलिया में कहा है

जीवन शैली छल रही, खत्म हुये सम्वाद।
आपाधापी यूँ बढ़ी, रही न खुद की याद।।
रही न खुद की याद, मेल से न्यौते मिलते।
उजड़ गये सब बाग, फूल नकली खिलते।।
पॉलिथिन के बैग, खा गये झोला थैली।
खत्म हुये सम्वाद, छल रही जीवन शैली।।

रचनाओं की भाषा सरस एवं सरल है जो न केवल आसानी से पाठकों के समझ में आ जाती है बल्कि गुदगुदाती भी है ये कुण्डलिया देखिये-

मैं-मैं तू करके हुआ, भौतिक सुख में लीन
अहम भाव अरु देह की, रहा बजाता बीन
रहा बजाता बीन, नहीं मैं को पहचाना
परम तत्व को भूल, जोड़ता रहा खजाना
क्या दिखलाकर दाँत, करेगा केवल हैं हैं
जब पूछे यमराज, कहाँ बतला तेरा मैं

चाहे दोहे हों या कुण्डलिया या फिर कह मुकरियाँ, सवैया, आल्हा छंद सभी में आदरणीय अरुण सर की विशेषता दिख ही जाती है। स्त्रियों को लेकर पुरूषवादी सोच उनकी तकलीफ़ों को कुशलता के साथ शब्दों में पिरोया गया है। वहीं लोग एवं लोकाचार के तथाकथित आधुनिक रूप पर भी कई छंद कटाक्ष करते हुये से प्रतीत होते हैं। चाहे पारिवारिक पृष्ठ भूमि हो या सामाजिक, समस्या वैयक्तिक हो या सामूहिक हर तरह की परिस्थितियों का रचना में समावेश इनकी सोच के विस्तार को, इनके अनुभव एवं परिस्थिति को देखने एवं समझने की काबिलियत को दर्शाता है। इस किताब मे आदरणीय अरुण सर के अनुभव एवं छंद के विधान का बेहतरीन समावेश है।
यदि संक्षेप में कहूँ तो अंजुमन प्रकाशन द्वारा प्रकाशित शब्द गठरिया बाँध मौजूदा भारतीय परिवेश का आईना है। लोगों से सच्चाई बयान करती हुई अनेक छंदबद्ध रचनायें इस किताब की खासियत है।

-शिज्जु शकूर
रायपुर

मौलिक व अप्रकाशित

Views: 414

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दुःखद"
Sep 29
Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Sep 24
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Sep 22
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Sep 19
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Sep 19
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Sep 17
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service