For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता के नियमों में कुछ महत्वपूर्ण संशोधन

आदरणीय साथियों,

जैसा कि आप सभी को ज्ञात है कि पूर्व में "चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पिछले अंक के विजेता सदस्यों द्वारा  निभाई जाती थी. किन्तु ओ बी ओ प्रबंधन द्वारा "चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता, अंक 14 से निम्नलिखित परिवर्तन किये जा रहे हैं :

१. अब प्रतियोगिता के विजेताओं का चुनाव एक स्थाई निर्णायक मंडल द्वारा किया जायेगा | इस हेतु श्री योगराज प्रभाकर, प्रधान संपादक जी की अध्यक्षता में निम्नलिखित तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल का गठन किया गया है :

श्री अम्बरीष श्रीवास्तव, सदस्य
श्री सौरभ पाण्डेय, सदस्य
श्री संजय मिश्रा "हबीब", सदस्य


यूँ तो निर्णायक मंडल के सदस्यों का निर्णय अंतिम होगा किन्तु अनिर्णय की अवस्था में अध्यक्ष का निर्णय ही सर्वमान्य होगा |

२. पूर्व अंक के विजेताओं की रचनाएँ तुरंत बाद के अंक हेतु प्रतियोगिता से बाहर होगी, किन्तु उसके बाद उनकी रचनाएँ प्रतियोगिता में सम्मलित हो सकेंगी | उदाहरण स्वरुप यदि सदस्य अ,ब,स की रचनाएँ अंक १३ में पुरस्कृत हैं तो उनकी रचनाएँ अंक १४ में "प्रतियोगिता से अलग" होंगी किन्तु अंक १५ में वे सदस्य अपनी रचनाओं को प्रतियोगिता हेतु शामिल कर सकेंगे |


३. प्रतियोगिता हेतु पोस्ट रचनाओं में सबसे ऊपर छंद का नाम अवश्य लिखना होगा अन्यथा पुरस्कार हेतु निर्णायक मंडल उसपर विचार नहीं करेगा, प्रबंधन दल के द्वारा ऐसी रचनाओं को डिलीट भी किया जा सकता हैं |

Views: 693

Replies to This Discussion

आदरणीय एडमिन का उक्त निर्णय अत्यंत सराहनीय,प्रभावी व स्थायी है,जिसका हम हार्दिक स्वागत करते हैं।
एडमिन को एक सुझाव है कि स्थायी समिति के साथ क्या एक अस्थायी समिति भी रखना उचित नहीं होगा?इससे निर्णय में लोकतंत्रात्मक भावना और भी विकसित होगी।
सादर।

एक अस्थायी समिति !
यह समिति क्या करेगी भाई  ?

जैसाकि पूर्व में प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी भी निर्णय में सम्मिलित होते थे तो वे हो सकेंगे,उनकी गरिमा बनी रहेगी।उनका हौसला हतोत्साहित नहीं होगा,और एक कारण जो मैंने बताया है लोकतंत्रात्मक भावना भी बनी रहेगी।

विन्ध्येश्वरी जी, अस्थाई समिति बनाने का कोई औचित्य नहीं है, निर्णायक मंडल में एक अध्यक्ष और तीन सदस्यों का होना लोकतान्त्रिक तरीके को ही इंगित करता है ।

प्रतियोगिता की शुरुआत होने के बाद से इसके प्रारूप में कई बदलाव किये जा चुके थे इसलिए यह बदलाव भी आवश्यक था
उचित समय पर उचित परिवर्तन के लिए प्रबंधन समिति को हार्दिक बधाई व आभार |

अम्बरीश जी उक्त सुधार सराहनीय हैं .एवं प्रतियोगिता की सूचना समय पर आप देते हैं मेल द्वारा .धन्यवाद 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service