For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

दुर्मिल सवैया.

 

 

बदली - बदली मुख फेर लिया जब सूरज लालमलाल हुआ,

वन शुष्क हुआ हर एक हरा सच शुष्क भरा हर ताल हुआ,

तन शुष्क हुआ मन शुष्क हुआ हर ओर भयंकर हाल हुआ,

जब घाम बढ़ा तब सत्य कहूँ यह हाल बड़ा विकराल हुआ ||

 

 

तन ताप लिए तन आग लिए सब व्याकुल हैं तन प्यास लिए,  

दिन मानव के खग के वन के पशु के कटते बस आस लिए,

सब सोच रहे अब ग्रीष्म टले बरसे बदली मृदु भास लिए,  

निकले फिरसे बरसात लिए दिन सावन भादव मास लिए ||

 

मौलिक/अप्रकाशित.

Views: 612

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ashok Kumar Raktale on May 25, 2016 at 6:53pm

आदरणीय सुशील सरना जी सादर, आपसे प्रस्तुत सवैया पर प्रतिक्रिया से मेरा उत्साहवर्धन हुआ है. बहुत-बहुत आभार.सादर.

Comment by Ashok Kumar Raktale on May 25, 2016 at 6:52pm

भाई रवि शुक्ल जी सादर, आपको यह छंद रचना सुंदर लगी मेरे रचनाकर्म को मान मिला.हार्दिक आभार.सादर.

Comment by Ashok Kumar Raktale on May 25, 2016 at 6:50pm

आदरणीया कान्ता रॉय जी सादर, सच है सवैया का आनंद तो गाकर ही आता है.आपको यह दुर्मिल सवैया अच्छे लगे मेरा रचनाकर्म सफल हुआ. इस ग्रीष्म में कुछ और भी सवैया छंद रचे हैं. किन्तु नियमों के बंधन के कारण उनको पोस्ट के रूप में प्रस्तुत नहीं कर सकूँगा. आप सवैया छंद का आनंद गाकर ले रही हैं इसलिए इस ग्रीष्म में रचा एक मत्तगयन्द सवैया भी आपके लिए प्रस्तुत है.

सूख रहा सरिता जल पावन सूख रहा हर ताल किनारा |

मूक सभी पशु व्याकुल होकर खोज रहे बहती जल धारा,

तप्त हुआ धरती तल भीतर लुप्त हुआ जल रक्षित सारा,

और कहीं पर मानव व्याकुल खोद धरा निज जीवन हारा ||  प्रस्तुत छंद पसंद करने के लिए बहुत-बहुत आभार.सादर.

Comment by Sushil Sarna on May 25, 2016 at 1:54pm

आदरणीय रक्ताले साहिब ग्रीष्म ऋतु को केंद्रित कर आपने बहुत  ही सुंदर भावों का सृजन किया है। दिल से बधाई स्वीकार करें सर। 

Comment by Ravi Shukla on May 25, 2016 at 1:04pm

आदरणीय अशोक रक्‍ताले जी बहुत ही सुन्‍दर दुर्मिल सवैया छंद की रचना हुई है बधाई स्‍वीकार करें

Comment by kanta roy on May 25, 2016 at 9:30am

वाह  !  क्या  गज़ब का  ताल- लय प्रवाहित  हुई  है पंक्तियों  में  !   छंद का  सौंदर्य  यहाँ  अपने  चरमोत्कर्ष  पर  है .  सूरज का  लालमलाल होना और बदली  के  मुख  फेरना  तो वाकई  में  कमाल  की  प्रस्तुति  है ! 

तन ताप लिए तन आग लिए सब व्याकुल हैं तन प्यास लिए,  

दिन मानव के खग के वन के पशु के कटते बस आस लिए,------ शानदार  पद है  सभी , गुनगुनाते  हुए  वाकई  में  मन  आनंद  -आनंद  हुआ  जाता  है  . अबकी  गर्मी  के  बाकी बचे हुए  दिन  इन  पंक्तियों  के  सहारे  ही  कट  जायेंगे .:)))

 ह्रदय  से  बधाई  आपको  आदरणीय  अशोक  जी  इस  सार्थक  रचना  के  लिए  . 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"आदरणीय सुरेन्द्र जी, पोस्ट पर आने व सुझाव देने के लिए हार्दिक आभार।"
11 minutes ago
surender insan replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"आदरणीय आज़ी भाई जी हौसला अफ़जाई के लिए बहुत बहुत शुक्रिया जी।। सादर जी।"
11 minutes ago
surender insan replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"आदरणीय तिलकराज जी सादर नमस्कार जी। ग़ज़ल पर आने के लिए और ग़ज़ल को इतना समय देने के लिए आपका बहुत बहुत…"
12 minutes ago
surender insan replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"आदरणीय दयाराम जी सादर नमस्कार जी। ग़ज़ल के प्रयास के लिए बधाई स्वीकार करें जी। तक़रार इस्त्रिलिंग है…"
2 hours ago
surender insan replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"आदरणीया रिचा यादव जी सादर नमस्कार जी। ग़ज़ल का प्रयास बहुत अच्छा हुआ बधाई स्वीकार करें जी। दिल में…"
2 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"आदरणीय रिचा यादव जी, ग़ज़ल का प्रयास अच्छा है बधाई स्वीकार करें।"
4 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"आदरणीय निलेश "नूर" जी, आप लाजवाब ग़ज़ल लिखते है। बधाई स्वीकार करें।"
4 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, ग़ज़ल का अच्छा प्रयास है। बधाई स्वीकार करें।"
4 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"आदरणीय तमाम आज़ी जी, उम्दा ग़ज़ल है आपकी। बधाई स्वीकार करें। आदरणीय तिलकराज जी के सुझावों से ये और…"
4 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"ग़ज़ल — 221 1221 1221 122 है प्यार अगर मुझसे निभाने के लिए आकुछ और नहीं मुखड़ा दिखाने के लिए…"
5 hours ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय धामी सर इस ज़र्रा नवाज़ी का"
5 hours ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-182
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय रिचा जी इस ज़र्रा नवाज़ी का"
5 hours ago

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service