For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

तू यार हवा गर है तो मानन्द-ए-सबा रह(९३ )

221 1221 1221 122 

तू यार हवा गर है तो मानन्द-ए-सबा रह

तू है दुआ तो एक असर वाली  दुआ रह

**

तू अब्र है तो बर्क़ से झगड़ा न किया कर

हर हाल में पाबंद-ए-रह-ए-रस्म-ए-वफ़ा रह

**

तू शम'अ है तो ताक़  में रह कर ही  जला कर

तूफ़ान है तो दिल में मेरे यार उठा रह

**

तू याद किसी की है तो हिचकी में समा जा

तू ज़ख़्म अगर दिल का है दिन रात हरा रह

**

आज़ाद तेरे इश्क़ से हो पाऊँ न जानाँ

मेरे लिए ता-ज़िंदगी ज़िन्दान बना रह

**

औरों के सहारे नहीं चलता कभी जीवन

पैरों पे बशर  अपने लगातार खड़ा रह

**

इक बार गरेबाँ में भी है झाँकना बेहतर

इलज़ाम तू दुनिया पे लगाने से बचा रह

**

किरदार को ख़ुर्शीद की मानन्द बना ले

तू हो के पुराना भी शब-ओ-रोज़ नया रह

**

मंज़िल का सफ़र हो मेरा आसान 'तुरंत'आज

तू बन के मेरी राह में नक़्श-ए-कफ़-ए-पा रह

**

गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' बीकानेरी |

मौलिक व अप्रकाशित

Views: 523

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' on May 3, 2020 at 1:03pm

आदरणीय Samar kabeer  साहेब , आदाब , आपकी पारखी नज़र की दाद देता हूँ और हौसला आफ़जाई के लिए दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ | 'तू है दुआ तो एक क़ुबूली-सी दुआ रह' में मुझे भी कुछ ग़लत लग रहा था ,लेकिन कुछ समझ नहीं आ रहा था |  कर के  वाली आपकी बात भी सही है , सदा लगातार वाला मिसरा भी मुझे कमजोर लग रहा था | इस्लाह के हार्दिक आभार | 

Comment by Samar kabeer on May 3, 2020 at 12:38pm

जनाब गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत' जी आदाब, ग़ज़ल का प्रयास अच्छा है, बधाई स्वीकार करें ।

'तू है दुआ तो एक क़ुबूली-सी दुआ रह'

इस मिसरे में 'क़ुबूली-सी दुआ' वाक्य विन्यास ठीक 

नहीं है,इस मिसरे को यूँ कर सकते हैं:-

'तू एक दुआ है तो असर वाली दुआ रह'

'तू शम'अ है तो ताक में रह कर के जला कर'

इस मिसरे में 'ताक' को "ताक़" कर लें,और यहाँ 'कर' के साथ 'के' का प्रयोग उचित नहीं,मिसरा यूँ कर सकते हैं:-

"तू शम'अ है तो ताक़ में रह कर ही जला कर'

'पैरों पे सदा अपने लगातार खड़ा रह'

इस मिसरे में 'सदा' और 'लगातार' शब्द खटक रहे हैं,'सदा' की जगह "यहाँ" शब्द उचित होगा ।

Comment by गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' on May 2, 2020 at 7:03pm

सुन्दर एवं प्रेरक शब्दों के लिये दिल से आभार ,आदरणीय सुरेन्द्र नाथ सिंह 'कुशक्षत्रप'  जी | सेवानिवृत आदमी के लिए कुछ काम धाम तो करना होता है नहीं , बस पढ़ना और किसी न किसी बह्र में रोज़ लिखना यही काम है आजकल | जो तुक्कामारी होती है उसे मित्रों के सामने प्रस्तुत कर देता हूँ बस | 

Comment by नाथ सोनांचली on May 2, 2020 at 6:50pm

आद0 गिरधर सिंह गहलोत जी सादर अभिवादन। मैं तो आश्चर्य चकित हो जाता हूँ कि आप किस तरह इतनी ग़ज़ल कह पाते हैं वह भी प्रतिदिन। आपके शेर भी गजब के होते हैं। बधाई स्वीकार कीजिए।

Comment by गिरधारी सिंह गहलोत 'तुरंत ' on May 2, 2020 at 11:37am

आदरणीय लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'  जी ,

आपकी पसंद प्रतिक्रिया उत्साहवर्धन के लिए अंतस से आभार संग नमन |

 

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on May 2, 2020 at 11:31am

आ. भाई गिरधारी सिंह जी, सादर अभिवादन । अच्छी गजल हुई है । हार्दिक बधाई ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
5 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service