For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मेरे पिता मेरा गर्व  - लघुकथा -

मेरे पिता मेरा गर्व  - लघुकथा - 

सुरेखा जी समाज शास्त्र की अध्यापिका होने के कारण   सातवीं कक्षा के बच्चों को "सामाजिक स्तर" क्या होता है। इस विषय पर पढ़ा रहीं थीं। कुछ छात्र सही तौर पर समझ नहीं पा रहे थे। अतः सुरेखा जी ने सभी छात्रों को  शीतकालीन अवकाश में अपने अपने पिता के विषय में एक निबंध लिख कर लाने का गृह कार्य दिया। 

साथ ही यह हिदायत भी दी कि यह निबंध काल्पनिक नहीं होना चाहिये। इसका आधार सत्यता और वास्तविकता को दर्शाता हुआ होना चाहिये। 

आज सुरेखा जी सभी बच्चों द्वारा लिख कर दिये निबंध पढ़ रहीं थीं। अधिकांश बच्चे संपन्न और शिक्षित परिवारों से थे। उनके निबंधों से भी यह प्रतीत हो रहा था। साथ ही यह भी स्पष्ट हो रहा था कि उन्होंने अपने परिवार के किसी सदस्य से मदद लेकर यह निबंध लिखा है। क्योंकि सुरेखा जी सभी छात्रों के बौद्धिक स्तर और क्षमता से पूर्ण रूप से वाक़िफ़ थीं। 

सभी बच्चों की कापियों को जाँचने के बाद सुरेखा जी ने कपिल को अपने पास बुलाया।

सुरेखा जी ने पूरी कक्षा को संबोधित करते हुए बताया कि कपिल ने सबसे अच्छा व प्रेरक  निबंध लिखा है। मेरी इच्छा है कि कपिल अपने पिता के बारे में सब को बतायें।

"मेरे पिता एक मामूली डाकिया हैं। वे बहुत गरीब परिवार से हैं। इसलिये मेरे सहपाठी मेरा मजाक उड़ाते हैं।वे बहुत पढ़े लिखे हैं लेकिन उन्होंने एक डाकिया बनना पसंद किया। वे सेना में जाना चाहते थे। लेकिन मेरी दादी की इच्छा नहीं थी। 

उनके एक मित्र सेना में थे। उनकी माँ गाँव में अकेली रहती थीं।मेरे पिता उनकी भी अपनी माँ की तरह ही देख भाल करते थे।उनके बेटे के मनीआर्डर भी पिताजी ही लाकर देते थे। पिछले साल उन दादी अम्मा की मृत्यु होने पर जब उनके बेटे को बुलाया गया तो यह भेद खुला कि उनके बेटे की मृत्यु तो एक युद्ध में पांच साल पहले ही हो चुकी थी। मेरे पिताजी अपनी अल्प आय में से अपने मित्र की बूढ़ी माँ को सदमे से बचाने के कारण कुछ रुपये मनीआर्डर के रूप में देते रहते थे। 

इसी सराहनीय कार्य हेतु उनको  विभागीय अनुशंसा पर राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया गया।" 

अधिकांश बच्चों के सिर झुके हुए थे लेकिन कपिल का सिर गर्व से उठा हुआ था।

मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 579

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by TEJ VEER SINGH on January 14, 2022 at 11:51am

हार्दिक आभार आदरणीय अमीरुददीन "अमीर" साहब जी।

Comment by अमीरुद्दीन 'अमीर' बाग़पतवी on January 13, 2022 at 5:02pm

बहुत ख़ूब ! जनाब तेजवीर सिंह जी, लघुकथा की बधाई स्वीकार करें। 

Comment by TEJ VEER SINGH on January 12, 2022 at 11:55am

हार्दिक आभार आदरणीय मनोज अहसास जी।

Comment by मनोज अहसास on January 12, 2022 at 12:36am

बहुत सुंदर लघुकथा की हार्दिक बधाई आदरणीय

Comment by TEJ VEER SINGH on January 11, 2022 at 5:34pm

हार्दिक आभार आदरणीय लक्ष्मण धामी  जी।

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on January 11, 2022 at 11:39am

आ. भाई तेजवीर जी, सादर अभिवादन। सुंदर प्रेरणादायी लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
6 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

बरसात

बरसात घन गरजे अंधियारी छाई,बिजली अम्बर पर इठलाई  बूँदें टपकी टप-टप भाईरिमझिम रिमझिम बारिश आई पत्ते…See More
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
Jul 5
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
Jul 5
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service