For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ओ बी ओ का नव रूप ..

कितने वक़्त के बाद आई यहाँ ..

जैसे कोई अपनों के बीच फिर आये ..
उमड़ते घुमड़ते विचारों की गठरी ..
बाँध- ढो के  साथ साथ ले आये ..

बदला कुछ नहीं ,फिर भी बदल गया है सब ..
एक नयी रंगत और एहसास में रंग गया है अब ..
कितने नए चेहरों की है आवाजाही ..
नए विचारों को अपने साथ ले आये ...

दौर सा जैसे गुज़र गया कोई ..
एक नया दौर आगया है अब ..
नए कलेवर में कुछ मज़ा ही अलग सा है ..
खुशबू तेज़ इतनी की हम चले आये ...


Views: 724

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Lata R.Ojha on March 4, 2012 at 6:14pm

आदरणीय मापतपुरी जी ,जिनके दिल नहीं बदलते वोही तो सच्चे मित्र होते हैं न ..ऐसे मित्रों को पा भला कौन अपने भाग्य को नहीं सराहेगा :) आपका आभार ..

Comment by satish mapatpuri on March 4, 2012 at 5:27pm
स्वागत है लता जी ................ OBO का रूप - रंग बदला है , OBO के मित्रों का दिल  नहीं बदला ........ आपके आने का शुक्रिया
Comment by Lata R.Ojha on March 4, 2012 at 3:52pm

आदरणीय प्रदीप कुमार जी आपकी बात से मैं भी सहमत हूँ क्योंकि ये मेरा स्वयं का अनुभव है..aabhaar   :)


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on March 4, 2012 at 3:51pm

आदरणीया लताजी, आपकी ही नौका का मैं भी एक सहचर हूँ. .   :-))))

Comment by Lata R.Ojha on March 4, 2012 at 3:49pm

 आपका बहुत बहुत धन्यवाद गणेश जी :)

Comment by Lata R.Ojha on March 4, 2012 at 3:47pm

आदरणीय सौरभ जी ,मैंने  ओ बी ओ  में आकर आप सभी  से बहुत कुछ सीखा है आगे भी यूंही आशीर्वाद मिलता रहेगा ऐसी आशा है .आभार  :)

Comment by Lata R.Ojha on March 4, 2012 at 3:36pm

आपका बहुत बहुत धन्यवाद आदरणीय अरुण जी :)

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on March 4, 2012 at 2:24pm

obo nishchit roop se sarvshresta hai. yahan sikhne ko milta hai vo bhi prem se. jai obo , jai bharat 


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on March 4, 2012 at 12:58pm

रूप अवश्य नया है पर आत्मा वही है :-) 

आने के साथ ही इस खुबसूरत रचना की प्रस्तुति मनोरम लगा, बधाई स्वीकार हो, 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on March 4, 2012 at 11:04am

माननीय लताजी, आपकी संवेदनशीलता को नमन. नवविकास और निरंतर प्रगति प्रकृति का सनातन चलन है. ओबीओ के नव कलेवर पर गर्व की अनुभूति होना आपकी आत्मीय संलग्नता का परिचायक है.

इस रचना के परिप्रेक्ष्य में यदि साझा करूँ तो इस पटल पर के सभी नये सदस्य ओबीओ की एक मंच के तौर पर साहित्यिक समाज में उदार स्वीकार्यता का परिचायक हैं. यह अवश्य है, लताजी, नये सदस्य अपने साथ अपनी पृष्ठभूमि की वैचारिकता भी लाते हैं जो सकारात्मक हुई तो हमारे लिये मार्गदर्शक हुआ करती है.  अन्यथा एकदम से नये होने के कारण वे अनगढ़पन भी ले आते हैं जोकि एकदम से व्यावहारिक भी है. परन्तु, इस मंच की सकारात्मक परिपाटियों और उच्च व्यवहार के मानकों पर कसना हम सभी का अग्रजों का नैतिक धर्म है.

आपकी प्रस्तुत रचना के स्वर में स्वर मिलाते हुए हम सभी इस नव गति को सादर सम्मान दें.

सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
yesterday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service