For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

इश्क़ की बात चली
रात आँखों में जली

————
मौजूदगी तेरी हर लम्हा मौजूद रहे
तू साथ हो न हो, साथ बावजूद रहे
ख़यालों में गुज़रा ये दिन सारा
शाम यादों में ढली
इश्क़ की बात चली..

————
एक तमन्ना थी इस दिल में भी
आएंगे वो दिल की महफ़िल में भी
बन सकी न फूल तमन्ना की
थी जो मासूम कली
इश्क़ की बात चली..
————

मैं भटकना भी जो चाहूँ तो कहाँ जाऊँगा
हर सू, हर शै में तुझे ही पाऊँगा
बढ़ जाएँ क़दम उस जानिब जो हैं
तेरा कूचा-ओ-गली
इश्क़ की बात चली..
————
सिर्फ़ एक बार मुख़ातिब हुई आवाज़ तेरी
है बड़ी यादगार मेरे लिए एक वो घड़ी
ज़हन में उतर गई इतनी मीठी
जैसे मिसरी की डली
इश्क़ की बात चली..

Views: 854

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by संदीप द्विवेदी 'वाहिद काशीवासी' on March 23, 2012 at 1:16pm

आभार वीनस जी,

यदि कुछ अनुभवों पर आधारित हो और उसे उपयुक्त शब्द मिल जाएँ तो अच्छा लगता है| पुनश्चः धन्यवाद के साथ,

Comment by संदीप द्विवेदी 'वाहिद काशीवासी' on March 23, 2012 at 1:13pm

प्रिय राकेश भाई,

शुक्रिया तो कहूँगा ही आपके प्रोत्साहन से और भी अच्छा करने का बल मिलता है|

Comment by राकेश त्रिपाठी 'बस्तीवी' on March 23, 2012 at 12:35pm

संदीप भाई, बहुत सुन्दर गीत प्रस्तुत किया है आपने, हर एक छन्द उत्तम है, बहुत बहुत बधाई.  

Comment by वीनस केसरी on March 23, 2012 at 12:26pm

सिर्फ़ एक बार मुख़ातिब हुई आवाज़ तेरी
है बड़ी यादगार मेरे लिए एक वो घड़ी
ज़हन में उतर गई इतनी मीठी
जैसे मिसरी की डली
इश्क़ की बात चली..

यादों की मीठी चाशनी और सुन्दर शब्द संयोजन
वाह वाह वाह

Comment by संदीप द्विवेदी 'वाहिद काशीवासी' on March 19, 2012 at 8:02pm

गुरुवर,

सादर प्रणाम,

कुछ बातें जैसी होती हैं वैसी ही अच्छी होती हैं| हमारे यहाँ जैसे मुर्दे गाड़े नहीं जाते जला दिए जाते हैं ताकि उन्हें पुनः उखाड़ा न जा सके वैसी ही ये बातें होती हैं| हाँ पवित्र अस्थियों को को अवश्य विचारों के सुन्दर प्रवाह में छोड़ दिया जाता है कि वो अनंत में विलीन हो जाएँ| उन लहरों को देख कर प्रसन्नता तो होगी मगर उस जलाए जाने दृश्य को याद करना कहीं से भी सुखद नहीं कहा जा सकता| लिखने वाला कभी असलियत तो कभी केवल कल्पना ही उपयोग करता है| मैं इस अति सुंदर मंच पर किसी अन्य कारण के स्थान पर साहित्य के प्रति अपने अनुराग के कारण और अपने इस कौशल को और तराशने के लिए आया हूँ| निरंतर अद्यतन रहना ही बेहतर जीवन का सूचक है| इबारत लोग पढ़ तो लेते हैं मगर उनके मायने खुद ही समझने पड़ते हैं| कभी-कभी तो लिपि दूसरी होने के कारण दिक्कतें भी आ जाती हैं| तो उसका तो एक ही उपाय है उस लिपि को सीखना| मुझे विश्वास है कि आप मेरी बात को समझ गए होंगे क्यूंकि इस विधा में आप निष्णात हैं|  विनयावनत,

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on March 19, 2012 at 12:34pm

इश्क़ की बात चली. anjam talk ja pahunchegi.

sundar prastuti mahoday jii. badhai. 

Comment by संदीप द्विवेदी 'वाहिद काशीवासी' on March 19, 2012 at 11:48am

आदरणीय राजीव जी,

सराहना के लिए आपका हार्दिक आभारी हूँ|

Comment by संदीप द्विवेदी 'वाहिद काशीवासी' on March 19, 2012 at 11:47am

आदरणीय शशिभूषण जी,

सादर नमस्कार,

इस मंच पर आप जैसी साहित्यिक हस्ती की उपस्थिति से अत्यंत हर्ष हो रहा है| आपकी अनुभवी एवं पारखी नज़रों ने पहचान लिया कि यह वास्तव में एक गीत कम अपितु एक अनुभव अधिक है| इससे पता चलता है कि आप कितनी गहरी समझ और अंतर्दृष्टि रखते हैं| आपका आशीर्वाद मिला इसके लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ|

Comment by संदीप द्विवेदी 'वाहिद काशीवासी' on March 19, 2012 at 11:43am

गुरुवर को सादर प्रणाम,

मैं स्पष्ट समझ रहा हूँ कि आप का इशारा किस ओर है| यह गीत दरअसल वास्तविक अनुभव पर आधारित है जब कि उस तस्वीर के साथ चस्पा पंक्तियाँ विशुद्ध रूप से कल्पना हैं अतः यहाँ उस तस्वीर का कोई काम भी नहीं था| ये तो आपने पूछा इसलिए मैंने इतना खुल कर बता दिया अन्यथा आप जानते ही हैं कि मैं कौन सी खुली किताब की तरह हूँ|  आशीर्वचनों से सिंचित करने हेतु हार्दिक आभार,

Comment by संदीप द्विवेदी 'वाहिद काशीवासी' on March 19, 2012 at 11:40am

आदरणीया नीरजा जी,

आप इस अदने से गीत को अनुभव कर सकीं यह मेरे लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं| आभार आपका,

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

बरसात

बरसात घन गरजे अंधियारी छाई,बिजली अम्बर पर इठलाई  बूँदें टपकी टप-टप भाईरिमझिम रिमझिम बारिश आई पत्ते…See More
Sunday
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
Saturday
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
Saturday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Jun 12
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Jun 12
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service