For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

राज़ नवादवी: एक अंजान शायर का कलाम- ७

ना करो कोई तफरका लड़के और लड़की में 
तुख्मेखल्क बराबर है औरत और आदमी में 

जो तुम मार डालोगे अपनीही कोखका जना
तोफिर क्या फर्क रहेगा इंसान और वहशीमें

बेटियाँ तो गुलपाश हैं गुलिस्ताने कुनबा की
फैलतीहैं ये बनके मुश्केबू हज़ार ज़िन्दगी में

ए ज़हालतमें भटकेहुए बिरादर संभल जाओ
तारीकीएतआस्सुबसे निकल आओ रौशनी में 

बेटेतो बड़े होके बसा लेते हैं अपना घोंसला 
बेटियाँ पोछतीहैं आपके आंसूं खुशीओगमीमें 

न होती मरियम तो कहाँ होते इब्नेमरियम
गरचे कि जीसस का पिदर नहीं पैदाइशी में 

याद रखो कि बेटी है इब्नः - ए- परवरदिगार
खून उसका है गुनाहेआज़म फेहरिस्तेनबी में 

राज़ हम दुआ करते हैं कि लोग हों हस्सास 
नूरे बशरीयत हो पैदा अवाम-ओ-आदमी में 

© राज़ नवादवी
भोपाल, अपराह्न ०१.०५, २५/०६/२०१२ 

तुख्मेखल्क- सृष्टि का बीज; गुलपाश- फूलों की वर्षा करने वालीं; गुलिस्ताने कुनबा- परिवार रूपी उद्यान; मुश्केबू- कस्तूरी जैसी सुगंध रखने वाली; ज़हालत- अज्ञान; बिरादर- भाई लोग; तारीकीएतआस्सुबसे- पक्षपात के अँधेरे से; इब्नेमरियम- मरियम का बेटा यानी जीसस क्राईस्ट; पिदर- पिता; पैदाइशी में- उत्पत्ति में; इब्नः- ए-परवरदिगार- ब्रहमांड का भरण पोषण करने वाली की बेटी; गुनाहेआज़म- बहुत बड़ा पाप; फेहरिस्तेनबी- ईशदूत या पैगम्बर के पापों की सूची में; हस्सास- सम्वेदनशील; नूरे बशरीयत- मानवता का प्रकाश; अवाम-ओ-आदमी में- सर्वसाधारण और हर व्यक्ति में. 

खास तब्सिरा: 

न होती मरियम तो कहाँ होते इब्नेमरियम
गरचे कि जीससका पिदर नहीं पैदाइशी में 

(मरियम नहीं होतीं तो जीसस भी नहीं होते, मगर वो बिना किसी इंसानी पिता के ज़रूर पैदा हुए. माँ और बेटी का क्या महत्व है यह इस बात से भी पता चलता है.) 

Views: 313

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by राज़ नवादवी on June 28, 2012 at 10:24am

धन्यवाद भाई अरुण एवं उमाशंकर जी जो आपने पढाने के ज़हमत उठाई! 

- राज़ नवादवी 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by अरुण कुमार निगम on June 27, 2012 at 11:52pm

खूबसूरत हास्य गज़ल

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
yesterday
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Tuesday
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Sep 19
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Sep 19
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Sep 17
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service