For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

जानूं नहीं ये मेरी उलझन
कहां ठिकाना पाएगी
कबतक जीवन यूं ही मुझको
चौराहों तक लाएगी

जिसको भी आवाज लगाई
वही मिला घबराया सा
घनी धुंध की परत लपेटे
सुबह भी था कुम्‍हलाया सा

जाने कौन गढ़े जा रहा
दीवारों पर ठिगने साए
खोह-कन्‍‍दरा-तमस छुपाके
नीले पड़ गए हमसाए

स्‍वर्ण छुआ तो राख मिली
राई-रत्‍ती भी खाक मिली
बस कोहरे ही रह गए हमारे
फूलों में भी आग मिली

जो करीब थे दूर हुए
सुख के पल कर्पूर हुए
शेष बची जो थोड़ी यादें
वो ही अब नासूर हुए

जाने कबतक ठिठुरेंगें सपने
ये रात कहां ले जाएगी
उमस भरी ये बेचैनी क्‍या
गुलशन नया बसाएगी ?

Views: 338

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Rekha Joshi on September 14, 2012 at 10:46am

जाने कबतक ठिठुरेंगें सपने
ये रात कहां ले जाएगी
उमस भरी ये बेचैनी क्‍या
गुलशन नया बसाएगी ?,अति सुंदर अभिव्यक्ति राजेश जी ,बधाई 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on September 14, 2012 at 10:30am

वाह वाह वाह राजेश कुमार झा जी दिल बाग़ बाग़ हो गया रचना पढके आपकी दो व्याकरण त्रुटियों की तरफ ध्यान दिलाना चाहूंगी उनको दुरुस्त कर लें तो बस क्या कहने मजा आ जाएगा रचना में (1) ---जीवन क्यूँ की पुर्लिंग है इसलिए दूसरी पंक्ति में क्रिया में सुधार करना होगा जैसे ----यदि आप उलझन की बात अंत तक कर रहे हैं तो कह सकते हैं --कब तक जीवन पर्यंत/भर  मुझको चौराहों तक लाएगी  ---यदि आप जीवन की बात कर रहे हैं तो कह सकते हैं कब तक जिन्दगी मुझको  चौराहों तक लाएगी

(२) ----दूसरे पद में इसी तरह सुबह क्यूंकि स्त्रीलिंग है उसका वाक्य बदलना पड़ेगा जैसे ---सुबह की जगह सूरज कर सकते हैं सूरज भी था कुम्हलाया  सा |  अगर इस सुबह को पहले व्यक्ति विशेष से जोड़ रहे हैं तो होगा ---सुबह में था कुम्हलाया सा  

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on September 13, 2012 at 8:39pm

राजेश कुमार झा जी, सुन्दर अभिव्यक्ति है, भावनाओं को संप्रेषित करने का एक अच्छा माध्यम काव्य होता है, आप रचना कर्म में सफल हैं, बहुत बहुत बधाई इस रचना पर |

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on September 13, 2012 at 3:10pm

उमस भरी ये बेचैनी क्‍या
गुलशन नया बसाएगी ?


सुंदर रचना श्री राजेश कुमार झा जी 
उमस हटेगी भोंर के पहली किरण से 
गुलशन में खुशबु महकाएंगी -लक्ष्मण प्रसाद लडीवाला 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"Dear respected Admin team: A few minutes ago, I typed my suggestion, but lost it all before it was…"
7 hours ago
vijay nikore replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"..."
7 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Jun 12
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Jun 12
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service