For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

एक बच्चा था, अबोध, हमारे यहाँ की भाषा के उसे निरा कहते है| निरा अबोध बच्चा, अक्ल से कच्चा, दिल से सच्चा| एक दिन खेलते खेलते जाने कहाँ आ पहुचा, उसे नहीं पता था, उसने देखा कुछ लोग थे , अजीब दाड़ी टोपी लगाए, हँसते हुए, बांस की पंचटो के ढाँचे पर आटे की लेई से पतंगी कागज चिपकाते हुए| उसने देखा, कुछ बच्चे उस जैसे ही, निरे अबोध बच्चे, मदद कर रहे है अजीब दाड़ी टोपी वाले लोगे की, वो देखता रहा, बहुत देर तक देखता रहा, उसका दिल रंगीन कागजों में अटक गया था, वो चिपकाना चाहता था उस पतंगी कागज को, बांस की पंचटो के ढाँचे से, यकायक आगे बड गया, तभी किसी ने पूछा, "ये तुम हिंदू हो या मुस्लिम ??" बच्चा निरा अबोध था, उसे नहीं पता था क्या कहना चाहिए, फिर भी कुछ तो कहना था, उसने कहा, "मुस्लिम"| पता नहीं सामने वाले ने जवाब सुना या नहीं पर फिर  से पूछ लिया, "बेटा तुम्हारे पापा का क्या नाम है?" बच्चे को ये प्रश्न सहज लगा, उस में पट से कहा, " रौशन सिंह "| सभी ठहाका मार के हँस दिए| फिर उनमे से एक बोला, "चल भाग यहाँ से, नहीं तो तेरे पापा से शिकायत करेगें| बच्चा लौट आया, बच्चे का नाम मोहन था | कुछ दिनों बाद शहर में ताजिये निकले|

ठीक उसी वक्त आगे पीछे, उसी शहर में, उसी जगह के आसपास, एक और निरा अबोध बच्चा, अक्ल से कच्चा, दिल से सच्चा खेलते खेलते जाने कहाँ आ पहुचा, उसे नहीं पता था, उसने देखा कुछ लोग थे , अजीब दाड़ी टोपी लगाए, हँसते हुए, बांस की पंचटो के ढाँचे पर आटे की लेई से पतंगी कागज चिपकाते हुए| उसने देखा, कुछ बच्चे उस जैसे ही, निरे अबोध बच्चे, मदद कर रहे है अजीब दाड़ी टोपी वाले लोगे की, वो देखता रहा, बहुत देर तक देखता रहा, उसका दिल रंगीन कागजों में अटक गया था, वो चिपकाना चाहता था उस पतंगी कागज को, बांस की पंचटो के ढाँचे से, यकायक आगे बड गया, तभी किसी ने पूछा, "ये तुम हिंदू हो या मुस्लिम ??" बच्चा निरा अबोध था, उसे नहीं पता था क्या कहना चाहिए, फिर भी कुछ तो कहना था, उसने कहा, "हिंदू"|पता नहीं सामने वाले ने जवाब सुना या नहीं पर फिर  से पूछ लिया, "बेटा तुम्हारे पापा का क्या नाम है?" बच्चे को ये प्रश्न सहज लगा, उस में पट से कहा, "नूर महोम्मद"| सभी ठहाका मार के हँस दिए| फिर उनमे से एक बोला, "चल भाग यहाँ से, नहीं तो तेरे पापा से शिकायत करेगें| बच्चा लौट आया, बच्चे का नाम बिस्मिल्लाह था | कुछ दिनों बाद शहर में रावण दहन हुआ |

ठीक बीस साल बाद, उसी शहर में, उसी जगह के आसपास, दो दोस्त मिले, निरे और अबोध और  पहले ने दूसरे से पूछा, "सिगरेट लाया बिस्मिल्लाह??" दूसरे ने जवाब दिया " तू दारु लाया है मोहन?"

Views: 448

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by अमि तेष on January 14, 2013 at 10:28am

शुक्रिया .........सौरभ जी ........ 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on January 14, 2013 at 12:19am

जिस संजीदा तथ्य पर आपकी लघुकथा विकसित हुई है, भाई अमितेष जी, इसे प्रस्तुत करने में भी उतनी ही संज़ीदग़ी बरतनी थी. फिर भी कथा में अंतर्निहित संप्रेषणीयता बहुत कुछ स्पष्ट करती जाती है. समाज में संज्ञाओं के पीछे अदृश्य पुछल्ले की तरह चिपकी तथ्यहीनता पर आपकी कथा खूब ठहाके लगाती है. ताज़िये और रावण-दहन के प्रतीकों पर आपने बहुत कुछ साझा किया है.

इस प्रयास पर हार्दिक बधाई और अनेकानेक शुभकामनाएँ.

Comment by अमि तेष on January 12, 2013 at 11:01pm

शुक्रिया प्राची जी ....... विचार करने के लिए .........


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on January 12, 2013 at 2:16pm
समझ नहीं आ रहा कि इस लघु कथा पर क्या कहूं, बस ह्रदय कचुटाया सा है, और विस्मित सोच ही रही हूँ,कि कौन से सिरे कहाँ तक जाते हैं

इस अभिव्यक्ति के लिए बधाई अमितेश जी

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

निर्वाण नहीं हीं चाहिए

निर्वाण नहीं हीं चाहिए---------------------------कैसा लगता होगाऊपर से देखते होंगे जबमाँ -बाबाकि…See More
1 hour ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .अधर

दोहा पंचक. . . . . अधरअधरों को अभिसार का, मत देना  इल्जाम ।मनुहारों के दौर में, शाम हुई बदनाम…See More
1 hour ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी सदस्यों को सादर सप्रेम राधे राधे सभी चार आयोजन को को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। ( 1…"
6 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"चर्चा से कई और पहलू, और बिन्दु भी, स्पष्ट होंगे। हम उन सदस्यों से भी सुनना चाहेंगे जिन्हों ने ओबीओ…"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
Friday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
Friday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
Friday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
Thursday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
Thursday

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
Wednesday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
Mar 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service