For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

समय के इस कशाकश में, बदलना सीख जायेंगे
गिरेंगे फिर उठेंगे, खुद ही चलना सीख जायेंगे ।

नदी नालों ने ली है जान कुछ लाचार धारों की
करो मजबूत पैरों को, ये पलना सीख जायेंगे ।

कटे पंखों से उडती है जिगर वाली वो गौरेया,
नये मौसम में पर फिर से निकलना सीख जायेंगे ।

नहीं पहचानते बच्चे अभी तक लाल अंगारा,
हथेली पर रखेंगे तो ये जलना सीख जायेंगे ।

'सलिल' छोड़ो ये वैशाखी चलो थामो कलम-कागज,
सियासत डगमगायेगी, बदलना सीख जायेंगे ।

Views: 554

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by आशीष नैथानी 'सलिल' on January 15, 2013 at 7:16pm

शुक्रिया, आदरणीय अशोक जी |

Comment by Ashok Kumar Raktale on January 14, 2013 at 11:25pm

आशीष जी बढ़िया गजल.सादर बधाई स्वीकारें.

Comment by आशीष नैथानी 'सलिल' on January 14, 2013 at 10:59pm

आदरणीय सौरभ जी, मैं आपकी बात से पूरी तरह सहमत हूँ ।  निःसंदेह समय के साथ जब समझ बढती है तो रचनाओं में कुछ खामियाँ नजर आती है।  मैं इस बात को गंभीरता से स्वीकार करता हूँ  और आगे से कुछ अच्छी रचनायें लिखने का वादा करता हूँ।  आपका यह मार्गदर्शन सदैव सीख बनकर साथ रहेगा ।

सादर प्रणाम ।  :)


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on January 14, 2013 at 10:06pm

//लेकिन मैं संयत होने की बात समझ नहीं पाया//

ग़ज़ल ही नहीं, सलिलजी कोई रचना, पाठकों के सामने जाने के पहले अपने पग जाने के लिए आवश्यक समय की चाहना रखती है, ताकि लगातार आवश्यक सुधारों से उसका स्वरूप और-और निखर कर पाठकों के सामने आये. यह एक रचनाकार का दायित्व है कि वह अपनी रचनाओं को यथासंभव समय दे और आवश्यक सुधार कर उसे पूर्णता दे. वैसे यह प्रक्रिया किसी रचनाकार के लिए कितनी लम्बी हो यह उक्त रचनाकार के साहित्य-सामर्थ्य और उसके स्वाध्याय पर निर्भर करती है. आप अपनी कुछ पुरानी रचनाओं को आज पुनः देखें आपका स्वयं का नज़रिया, स्पष्ट है, अलग होगा.

सादर

Comment by आशीष नैथानी 'सलिल' on January 14, 2013 at 6:17pm

आदरणीय 'बागी जी' आपको गजल अच्छी लगी, मुझे अच्छा लगा । शुक्रिया ।

Comment by आशीष नैथानी 'सलिल' on January 14, 2013 at 6:16pm

आदरणीय सौरभ जी, आपकी बात पढ़कर मुझे बहुत अच्छा लगा लेकिन मैं संयत होने की बात समझ नहीं पाया ।  ग़जल में जो भी कमी हो, मुझे अवगत करायें एवं मार्गदर्शन करने का कष्ट करें ।

मैं गजल का शिल्प अभी सीख ही रहा हूँ और जानता हूँ कि अनेक खामियाँ होंगी । यही वह मंच है जहाँ पर नये और अनुभवहीन रचनाकार, बड़ों के सान्निध्य में बहुत कुछ सीख रहे हैं ।

आप सभी से मार्गदर्शन की अपेक्षा में ।  :)


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on January 14, 2013 at 4:24pm

ख्याल बढ़िया है, ग़ज़ल अच्छी लगी , दाद कुबूल करें ।


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on January 13, 2013 at 11:56pm

आपकी कोई पहली स्वतंत्र प्रस्तुति देख रहा हूँ, भाई आशीष नैथानी ’सलिल’ जी. आपकी प्रस्तुत ग़ज़ल में बहुत संभावनाएँ हैं. थोड़ा और संयत हो कर इसे साझा किया होता तो यह एक यादग़ार ग़ज़ल होती. फिरभी, आपकी कोशिश रंग लायी है और मैं आपको मुबारकबाद देता हूँ.

शुभ-शुभ

Comment by आशीष नैथानी 'सलिल' on January 13, 2013 at 4:25pm

शुक्रिया, आदरणीय प्रदीप जी !!!

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on January 13, 2013 at 4:07pm

कटे पंखों से उडती है जिगर वाली वो गौरेया,
नये मौसम में पर फिर से निकलना सीख जायेंगे ।

नहीं पहचानते बच्चे अभी तक लाल अंगारा,
हथेली पर रखेंगे तो ये जलना सीख जायेंगे ।

वाह क्या बात है 

बधाई 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक - - - - शोखी

दोहा पंचक. . . . . शोखीशोख उमर की शोखियाँ, चंचल दृग संकेत ।भीगा यौवन मद भरा, दिल को करे अचेत…See More
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय अशोक भाईजी, वर्षा ऋतु, विशेषकर सावन मास, के नम क्षणों का रागात्मक वर्णन रोचक बन पड़ा है.…"
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। पावस पर सुंदर चौपाइयों की रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Saturday
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

दोहाबरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।। चौपाईवह फुहार वह साथ…See More
Jul 14
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Jul 14
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
Jul 14
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
Jul 14
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Jul 11
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Jul 10

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service