For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

   

कल ही की तो बात है

अध्यापन शुरू किया था मैंने

आज आया है एक नया सवेरा

विदाई समारोह होना है मेरा

समय चक्र घूमता ही रहता

हमें इसका आभास न होता

पर सच्चाई यही थी

सहकर्मियों व कर्मस्थली से

होनी मेरी आज विदाई थी

जीवन में आनेवाली शून्यता का

अहसास हो रहा था

इस पीड़ा को व्यक्त करना  

शब्दों में असंभव था

खैर ..विदाई तो होनी थी हो गई

मेरी कर्मस्थली मुझसे जुदा हो गई

अब क्या करूँ ..कैसे करूँ  

जीवन बोझ सा न लगे

आँखें बंद कर

भविष्य के बारे में सोचने लगी

बच्चे अपनी गृहस्थी में व्यस्त

पति अपने व्यवसाय में

सोचा भगवान ने मौका दिया है

क्यूँ ना कर लूँ वो इच्छाएँ पूरी

जो न कर पाई व्यस्त आलम में

करूँ ज़रूरतमंदों की सेवा निष्काम

इसी से होगी मेरी शून्यता कम

खुद को तैयार कर

चली करने इस कार्य का विस्तृत दायरा

खालीपन, रिक्तता, शून्यता, अवसाद

जीवन से डरकर भागने लगे

मन प्रफुल्लित रहने लगा

होंठ गुनगुनाने लगे

 

 

विजयाश्री

15.04.2013

 

( मौलिक व अप्रकाशित )  

 

Views: 701

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by vijayashree on June 16, 2013 at 7:33pm

आभार मीना पाठकजी

Comment by Meena Pathak on June 15, 2013 at 6:49pm

चली करने इस कार्य का विस्तृत दायरा

खालीपन, रिक्तता, शून्यता, अवसाद

जीवन से डरकर भागने लगे

मन प्रफुल्लित रहने लगा

होंठ गुनगुनाने लगे.................... बहुत - बहुत सुन्दर .. बधाई आप को 

Comment by vijayashree on June 15, 2013 at 5:44pm

हार्दिक आभार

 

जवाहर लाल सिंहजी

शालिनी रस्तोगीजी  

Comment by shalini rastogi on June 14, 2013 at 10:40pm

सही मायने में यह जीवन की नई शुरुआत है .. बहुत बहुत शुभकामनाएँ

Comment by JAWAHAR LAL SINGH on June 14, 2013 at 4:20pm

बहुत ही सुंदर भाव! आज के अवकाशप्राप्त लोगों के लिए सुंदर सन्देश!

Comment by vijayashree on June 14, 2013 at 11:30am

हार्दिक आभार ......

 

डॉ आशुतोष वाजपईजी

कुन्ती मुकर्जी जी

प्रज्ञा श्रीवास्तवजी

अमन कुमारजी

आबिद अली मंसूरीजी

Comment by Dr Ashutosh Vajpeyee on June 14, 2013 at 10:10am

सुन्दर अभिव्यक्ति विजयश्री जी

Comment by coontee mukerji on June 14, 2013 at 12:26am

वाह !  कितनी आशाएं है ..........इंसान  के मन के हारे हार है ...माने तो जीत है . वही इंसान जीवन में सफ़ल कहलाता है जो अंतिम सांस तक कर्मरत रहता है.सादर/

Comment by Pragya Srivastava on June 13, 2013 at 4:41pm

बधाई ...

Comment by aman kumar on June 13, 2013 at 3:33pm

शुभकामनाऐँ आपको!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
yesterday
amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
yesterday
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
yesterday
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Apr 8
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service