For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

उठते बैठते बस एक ही ख्याल हुआ

उठते बैठते बस एक ही ख्याल हुआ
क्यूँ जीना भी इस कदर मुहाल हुआ

लुटी आबरू तो चुप हैं सफ़ेद-पोश
ख़ामो ख्वाह की बातों पर बवाल हुआ

जलाता है रावण खुद अपना ही बुत
तमाशा ये देखो हर साल हुआ

जुबां शीरीं और खंज़र हाथ में है
"विश्वास" करना भी अब इक सवाल हुआ

सोचता हूँ बन जाऊं मैं भी नासेह
उतरा जो इस धंधे में मालामाल हुआ

घोटाले बने है सीढी तरक्की की
सियासत का ये फन भी कमाल हुआ

सरताज-ए-कायनात ये वतन मेरा
चंद कमज़र्फों के हाथों कंगाल हुआ


*मौलिक एवं अप्रकाशित*

Views: 877

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Praveen Verma 'ViswaS' on October 4, 2013 at 1:53pm

बहुत बहुत धन्यवाद भाई अनन्त जी.

Comment by अरुन 'अनन्त' on October 4, 2013 at 12:02pm

आदरणीय प्रवीन सर्वप्रथम आपका ओबीओ परिवार में हार्दिक स्वागत है, आपका प्रयास बहुत ही अच्छा हुआ थोडा और समय देकर आप इसे ग़ज़ल में परिवर्तित कर सकते हैं. इसी मंच पर पाठशाला में जाकर ग़ज़ल की जानकारी हासिल कर सकते हैं आप. इस प्रयास हेतु बधाई स्वीकारें.

Comment by Praveen Verma 'ViswaS' on October 4, 2013 at 11:50am

भाई ब्रजेश नीरज जी, आपने एकदम उचित सलाह दी है परन्तु मेरा बह्र-ज्ञान अभी शैशवावस्था में है . मैं आगे की रचनाओं में प्रयास करूँगा .

Comment by Praveen Verma 'ViswaS' on October 4, 2013 at 11:44am

सभी अग्रजों का अपने आशीर्वाद क लिए सादर धन्यवाद ।

Comment by Abhinav Arun on October 4, 2013 at 10:54am

अच्छी कविता है ..आदरणीय बधाई !!

Comment by अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव on October 4, 2013 at 9:18am

सब की पोल खोलती है गज़ल बधाई प्रवीण भाई ।

Comment by बृजेश नीरज on October 4, 2013 at 9:05am

बहुत अच्छा प्रयास है आपका. आपको हार्दिक बधाई!

भाई जी, एक निवेदन है कि यदि ग़ज़ल कहने की कोशिश कर रहे हैं तो बहर का जिक्र कर देना रचनाकार और पाठक दोनों के लिए अच्छा होता है. 

Comment by Sushil.Joshi on October 4, 2013 at 7:44am

बहुत सुंदर कृति है आदरणीय प्रवीन भाई जी.....

Comment by डॉ. अनुराग सैनी on October 3, 2013 at 9:48pm

वाह ! अति उम्दा , आपको हार्दिक बधाई ! बेहतरीन प्रस्तुति !

Comment by annapurna bajpai on October 3, 2013 at 9:08pm


घोटाले बने है सीढी तरक्की की 
सियासत का ये फन भी कमाल हुआ............... बहुत सही बात कही आपने आ0 प्रवीण वर्मा जी आपको इस नज्म हेतु  बधाई । 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
22 hours ago
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
22 hours ago
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
yesterday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service