For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गर्म हवा है खूब यहाँ की ( गज़ल ) गिरिराज भंडारी

गर्म हवा है खूब यहाँ की

************************

2 2  2 2  2 2   2 2

.

जो भी मुझसे सम्बंधित है

सुख पाने से वो वंचित है

 

मौन यहाँ है सबसे अच्छा

कुछ कहना अब प्रतिबंधित है

 

मै अधिकार कहाँ से पाऊँ  

कुछ विशेष को आबंटित है

 

गर्म हवा है खूब यहाँ की

आज परिन्दा आतंकित हैं

 

अभी छाँव में धूप है शामिल

सारे सुखों मे दुख किंचित है

 

हरदम अड़चन मुझ तक आई

क्या ? कठिनाई नामांकित है

 

ये कैसी दुनिया है भाई

हर माथा सिकुड़ा, चिंतित है 

मधु भावों से आप सभी के

अब मेरा तन मन सिंचित है

 

***************************** 

मौलिक एवँ अप्रकाशित ( संशोधित )

Views: 771

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on December 8, 2013 at 12:12am

सादर आदरणीय


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on December 8, 2013 at 12:06am

शुक्रिया , आदरणीय सौरभ भाई जी ,  मै सुधार के लिये इसे भेज दूंगा !!!!  आपका पुनः आभार !!!!


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on December 7, 2013 at 11:54pm

मैं आपकी इस ग़ज़ल को मुसलसल ग़ज़ल कभी नहीं कहूँगा, आदरणीय. हर शेर मिल कर हालाँकि एक माहौल ज़रूर बना रहे हैं लेकिन, सर, उनके अंदाज़ अलहदे ही हैं. यही तो ख़ासियत है इस ग़ज़ल के शेरों की.

इसी लिए आखिरी शेर के सानी में  पर  मुझे अतुक की तरह लगा.

सादर


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on December 7, 2013 at 10:17pm

आदरणीय सौरभ भाई , आपकी सराहना पाना मेरे लिये तमगे से कम नही है ,  सराहना और उत्साह वर्धन के लिये आपका तहे दिल से शुक्रिया !!!! - पर - ऊपर के शे र मे मै लगातार नकारात्मक बातें गिनवाने के बाद मै अंत मे ये कहना चाहता था कि -ये सब तो हैं मेरे साथ पर एक सुखद पहलू भी है मेरे पास वो है आप सब का मधु - भाव , अगर मै अपनी बात कह न पाया हो ऊँ तो मुझे बताइयेगा , मुझे अब  करने में कोई उज़्र नही है !!!! सादर !!!


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on December 7, 2013 at 9:12pm

वाह वाह वाह !

ग़ज़ब ग़ज़ब ग़ज़ब !!

मन मुग्ध हुआ झूम-झूम गया आदरणीय..

आखिरी शेर के सानी का पर .. इसे अब करें तो कुछ और बात बने. आप देखियेगा. या, शायद आप ही सही हों ..

सादर .


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on December 3, 2013 at 2:32pm

आदरणीय वीनस भाई , आपका गज़ल पर आना सुखद अनुभव होता है , !!!! गज़ल की सराहना के लिये आपका तहे दिल से शुक्रिया !!!!!

Comment by वीनस केसरी on December 3, 2013 at 2:29am

जो भी मुझसे सम्बंधित है

सुख पाने से वो वंचित है

 

मौन यहाँ है सबसे अच्छा

कुछ कहना अब प्रतिबंधित है

 

ये कैसी दुनिया है भाई

हर माथा सिकुड़ा, चिंतित है 



वाह वा विशेष बधाई ... शानदार


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on December 2, 2013 at 6:22pm

आदरणीय  एडमिन जी , इस शे र मे तकाबुले रदीफ दोष होने के कारण

शामिल छाँव में धूप अभी है  ----- इस मिसरे को -
छाँव, धूप में अभी है शामिल -  करने की कृपा करें ।  सादर !

 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on December 2, 2013 at 6:12pm

आदरणीय अरुण अनंत भाई , गज़ल की सराहना के लिये आपका तहे दिल से शुक्रिया !!!!!! पर - के विषय मे सोच रहा हूँ भाई ,  गलत लगा तो सुधार लूंगा !!!! आपका आभार !!!!


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on December 2, 2013 at 5:55pm

आदरनीय नीलेश भाई , आपका बहुत बहुत शुक्रिया , तकाबुले रदीफ मेरे ध्यान मे नही  था , आपने जैसा कहा है  सुधार कर लूंगा !!!!

बह्र की छूट बताने के लिये अलग से आपका धन्यवाद !!!! सराहना के लिये आपका आभारी हूँ !!!!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
yesterday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
Monday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service