For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

द्वार चार पर उड़े परिन्दे....

नवगीत


जनसंख्या औ

मंहगार्इ बहने,
लम्बी गर्दन में

पहने गहने।।

तंत्र यंत्र सम

चुप्पी साधें,
स्रोत आयकर

रिश्वत मांगें।
शिवा-सिकन्दर

प्याज हुर्इ अब,
साड़ी पर साड़ी है पहने।।1

शासक वर की

पहुंच बड़ी है,
कन्या धन की

होड़ लगी है।
सैलाबों में

त्रस्त हुए शिव,
बेबस जन के टूटे टखने।।2

चोरी-दंगा

व्यभिचारों की,
उत्साहित

बारात सजी है।
कालाधन

बन्दूक बैण्ड में
नृत्य करे अगुआ क्या कहने।।3

चोर - चोर

मौसेरे भार्इं,
हर आफत में

गले भिटार्इ।

द्वार चार पर

उड़े परिन्दे,
गिरते आंसूं बनकर झरने।।4

के0पी0सत्यम-मौलिक व अप्रकाशित

,

Views: 494

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on March 27, 2014 at 6:39pm

आ0 सौरभ सर जी, सादर प्रणाम!  इस नवगीत में मैने अपनी सोच भर से ही बिम्बों को उकेरा है, अब कहां तक सही है, यह तो आप जैसे मनीषियों से ही गुण दोष अथवा औचित्य की महत्ता का ज्ञान सम्भव हो पाता है।  आपकी अमूल्य टिप्पणी के लिए तहेदिल से बहुत-बहुत आभार।  सादर,


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on March 26, 2014 at 6:29pm

मैं गीत पढ़ कर तनिक उलझ गया. कथ्य से नहीं. जैसा कि अक्सर होता है. लोग कह देते हैं कि रचना समझ में ही नहीं आयी. मैं उलझा हूँ आपकी प्रस्तुति में अपनाये गये बिम्बों की हठात बन पड़ती उपस्थिति को लेकर. जो बिना तारतम्यता के बन्द में जड़े हैं.

आप मेरे कहे को अन्यथा लें, तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूँ.

शुभेच्छाएँ.

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on March 16, 2014 at 9:44pm

आ0 शिज्जूभार्इ जी भण्डारी भार्इजी व मनोज भार्इजी,    बिलम्ब के क्षमा! नवगीत की सराहना के लिए आप सभी का हार्दिक आभार।  सादर,  आप सभी को सपरिवार होलिकोत्सव की शुभकामनाओं सहित हार्दिक बधार्इयां।  सादर


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on March 8, 2014 at 8:22am

बहुत बढ़िया आदरणीय केवल प्रसादजी बेहतरीन सामयिक विषय पर आपने बेहतरीन नवगीत लिखा है। रचना का प्रवाह प्रस्तुति ने बस मन मोह लिया बहुत बहुत बधाई आपको

Comment by मनोज कुमार सिंह 'मयंक' on March 7, 2014 at 11:53pm

अरे वाह क्या बात है भाई..एक बार पढ़ा, दो बार पढ़ा, चार बार पढ़ा..अब सहेज लिया है..  विशेषकर

चोरी-दंगा

व्यभिचारों की,
उत्साहित

बारात सजी है।
कालाधन

बन्दूक बैण्ड में
नृत्य करे अगुआ क्या कहने।...अब आपने तो सब कह ही दिया है..इसके बाद केवल एक ही चीज शेष रहती है..और वह है..बोलो सियावर रामचंद्र की जय...बहुत बहुत बधाइयां


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on March 7, 2014 at 6:59pm

आदरणीय केवल भाई , वर्तमान को परिभाषित करती आपके सुन्दर नव गीत के लिये बधाइयाँ ॥

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on March 6, 2014 at 7:37pm

आ0 अन्नपूर्णा जी, आपका बहुत-बहुत हार्दिक आभार। सादर

Comment by annapurna bajpai on March 6, 2014 at 4:18pm

चोर - चोर

मौसेरे भार्इं,
हर आफत में

गले भिटार्इ।

द्वार चार पर

उड़े परिन्दे,

बहुत बढ़िया , आ0 केवल भाई जी । 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
3 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
yesterday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
yesterday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Monday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service