For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गलती क्या थी मेरी माई.......गीत

'गलती क्या थी मेरी माई'

आज खबर एक फिर है आई
गर्भ में ही मासूम मिटाई।

पति भूला पितृत्व भी अपना
सास ससुर का 'वंश'का सपना
देख दशा नारी जीवन की
मौन मुहर उसने भी लगाई।...आज खबर

जीवन उसका लगा दाँव पर,
मृत्यु ने दस्तक दी ठाँव पर,
घबराये सब घर भर वाले,
खबर मायके तक पहुंचाई।...आज खबर

मात-पिता का फटा कलेजा,
भाई ने संदेसा भेजा,
बहना को गर कहीं हुआ कुछ,
अब खैर ना रही तुम्हारी।...आज खबर

भाभी ने आकर समझाया,
एक बरस भी बीत न पाया,
साथ यही मेरे भी किया था,
चुप क्यों हो ननदी के भाई।...आज खबर

खोलीं आँख कराह के उसने,
रूह सुता की लगी पूछने,
अश्रु पोंछकर पेट को देखा,
'गलती क्या थी मेरी माई'।...आज खबर
सीमा हरि शर्मा 19.09.2014(मौलिक एवं अप्रकाशित)

Views: 810

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by seemahari sharma on December 4, 2014 at 11:55am
बहुत आभार आ.Madan Mohan Saxena जी आपने रचना को पसंद किया
Comment by Madan Mohan saxena on December 3, 2014 at 3:11pm

बहुत सुंदर भावनायें और शब्द भी ...बेह्तरीन अभिव्यक्ति ...!!शुभकामनायें.

Comment by seemahari sharma on November 21, 2014 at 7:31pm
ह्रदय से शुक्रिया Chaaya Shukla जी इसी तरह अपना स्नेह बनाएं रखें सादर
Comment by seemahari sharma on November 19, 2014 at 5:41pm
बहुत बहुत आभार आदरणीय Er.गणेश बागी जी और समस्त ओ बी ओ प्रबन्धन टीम का आपने मेरी रचना 'गलती क्या थी मेरी माई' को माह की सर्वश्रेष्ठ रचना के लिये चयनित किया हैं।
Comment by Chhaya Shukla on November 16, 2014 at 2:55pm

 बहन सीमा जी ,

भ्रूण हत्या पर सार्थक रचना हुई है | महीने की सर्वश्रेठ रचना चुने जाने के लिए आपको बहुत बहुत बधाई सादर

Comment by seemahari sharma on November 13, 2014 at 11:41pm
बहुत बहुत आभार Mohinder Kumar जी रचना को प्रोत्साहन देने के लिये।
Comment by Mohinder Kumar on November 10, 2014 at 12:19pm

आदरणीय सीमा जी,

भ्रूण हत्या पर सार्थक रचना के लिये बधाई.  

Comment by seemahari sharma on November 5, 2014 at 1:02am
ह्रदय से आभार Rajesh kumari जी आपने रचना को सराहा। लिखना सार्थक रहा सादर।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on October 31, 2014 at 3:33pm

वाह वाह करूँ या आह्ह्ह करूँ बस क्या कहूँ आँखें सजल हो गई पढ़कर ..बहुत ही प्रभावशाली  रचना .बहुत- बहुत बधाई सीमा जी. 

Comment by seemahari sharma on October 22, 2014 at 3:33pm
बहुत बहुत आभार Shyam Narain Verma जी अपने रचना को पसंद किया।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
16 hours ago
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service