For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल नूर- बातों को ज़हरीला होते देखा है.

२२२२/२२२२/२२२ 
.
आँखों को सपनीला होते देखा है
ख़्वाबों को रंगीला होते देखा है.
.
क़िस्मत ने भी खेल अजब दिखलाए हैं
पत्थर भी चमकीला होते देखा है.
.
सादापन ही कौम की थी पहचान जहाँ
पहनावा भड़कीला होते देखा है.
.
मुफ़्त में ये तहज़ीब नहीं हमनें पायी
शहरों को भी टीला होते देखा है.
.
कुर्सी की ताक़त है जाने कुछ ऐसी
बूढा, छैल-छबीला होते देखा है.    
.
आज तुम्हारे होंठो पर नीलापन था
बातों को ज़हरीला होते देखा है.
.
वक़्त के हंटर नंगी पीठ पे पड़ते ही,
हर तेवर को ढीला होते देखा है.  
.
खेत खा गया कंक्रीट का ये जंगल
गाँवों को शहरीला होते देखा है.   
.
‘नूर’ न पूछो सुर्खी क्यूँ है आँखों में  
दो हाथों को पीला होते देखा है.
.
नूर 
मौलिक / अप्रकाशित 

Views: 899

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Krish mishra 'jaan' gorakhpuri on April 17, 2015 at 10:22pm

आज तुम्हारे होंठो पर नीलापन था
बातों को ज़हरीला होते देखा है.   वाह! वाह!

सुन्दर गज़ल पर बधाई आदरणीय!nilesh जी!

Comment by Nilesh Shevgaonkar on April 17, 2015 at 9:52pm

आ. डॉ साहब.. इस बहर में २२२ को कहीं भी ११२२/ २१२१/ १२१२/ २२११/ आदि किसी भी कॉम्बिनेशन में लेने की छूट रहती है. ये छूट इसकी लय से मिलती है
खेत(21) खा ग (21)या (2) कंक (21) रीट (21) का (2) ये(2)  जंगल (22) कुल योग =22 (11 X 2)..शायद अब स्थिति स्पष्ट हो ..कंक्रीटों करने से 1 मात्रा बढ़ जाएगी और लय बिखर जाएगी.
सादर   
 

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on April 17, 2015 at 8:00pm

आ० नूर भाई

मुझे तो अधिक् जानकारी  नहीं  है  पर भंडारी जी शायद  २२२२ के नजरिये  से  कंक्रीटों चाहते हों . आदरणीय   नियम  के अनुसार इस  शंका को दूर करना चाहें ताकि मेरा मार्ग दर्शन भी हो सके . सादर .

Comment by Nilesh Shevgaonkar on April 17, 2015 at 7:26pm

आ, गिरिराज जी.
कंकरीट पढ़ा है ..लय में कहीं मात्रा नहीं चूक रहा हूँ ..फिर भी एक बार और जाँच लेता हूँ.
'शहरीला' तो पोएटिक लिबर्टी है .... जैसे ज़हर से ज़हरीला वैसे शह्र से शहरीला .....
ये शब्द मेरे एक मित्र श्री राहुल वर्मा जी की ईजाद है और इसमें अपने आप बड़ा तंज़ है...
सादर  

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on April 17, 2015 at 7:09pm

आ0 नीलेश भाईजी, मुझे "है"  और "हैं"  संदेह था.  आप सही हैं.  नुक्ता भी मायने रखता है.  सादर,

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on April 17, 2015 at 7:05pm

आ0 नीलेश भाईजी,   अच्छी गजल हुई है.  दाद कुबूल करे. //क़िस्मत ने भी खेल अजब दिखलाए हैं 
पत्थर भी चमकीला होते देखा है.// इस शेर को पुन: देख ले.   सादर,


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on April 17, 2015 at 7:03pm

आदरणीय नीलेश भाई , बहुत बढ़िया गज़ल हुई है , आपको हार्दिक बधाइयाँ गज़ल के लिये ॥

खेत खा गया कंक्रीट का ये जंगल   --  कंक्रीटों करने से मात्रा सही आ जायेगी
गाँवों को शहरीला होते देखा है.   ---     शहरीला शब्द  का उपयोग  सही है क्या ?
 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
17 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Friday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Friday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service