For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सम्बल (लघु कथा) // शुभ्रांशु पाण्डेय

भूख और थकावट से चूर दोनों असहाय भाई-बहन एक-दूसरे से लिपट कर लेट गये.

आज सुबह के भूकम्प में अपने मां-पापा को खो देने के बाद से ये छः वर्षीय भाई ही तो उसका सम्बल था.

दो वर्ष छोटी बहन को ऐसा लग रहा था जैसे अपने भाई के सीने पर सर रख देने से ही उसकी सारी समस्याओं का निदान हो गया हो.

अचानक खयाल आया, उसके भाई के लिये आखिर सम्बल कौन है ?

उसके नन्हे हाथ अनायास भाई के गालों पर फैल गये आँसुओं को साफ़ कर उसके धूल भरे बालों को सहलाने लगे. 

==================

मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 783

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on May 27, 2015 at 10:19pm

//दूसरे, लघुकथा में अचानक खयाल आया, उसके भाई के लिये आखिर सम्बल कौन है ?  के भाव को तनिक और व्यावहारिक स्वरूप दिया जा सकता है. संभव है, भाई गणेश जी का आशय यही है.//
जी आदरणीय सौरभ भईया, आप बिलकुल ठीक कह रहे हैं.

//सतत और दीर्घकालिक अभ्यास करते चलें हम. अन्यथा, कोई ’विशिष्ट पाठक’ अपनी असंवेदनशीलता के वशीभूत यह चेंपना नहीं भूलेगा कि ऐसों को कोई सुझाव देना बेकार है, जब उसको मानना ही नहीं है. जबकि बात यह है ही नहीं.//

जी भईया, ’विशिष्ट पाठक’ अपनी असंवेदनशीलता के वशीभूत कुछ भी चेप सकते हैं.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on May 27, 2015 at 9:36pm

आपदा की स्थितियाँ कितनी निर्मम और कैसी भयावह होती हैं कि उनके तिरोहित होते ही न केवल वातावरण की भौतिक दशा में बल्कि मनस के सहज आयाम एवं वयस-सुलभ भावुक संप्रेषणों तक में आमूलचूल परिवर्तन हो चुका होता है.
बाल मनोविज्ञान के विशेष पहलू को सामने लाती इस लघुकथा के लिए बधाई.

इस प्रस्तुति के माध्यम से मेरे दोनों अनन्य अनुजों में हुई चर्चा रोचक तो है ही, बहुपक्षीय भी है.
सत्य है, चार साल की सामान्य बच्चियाँ या छः साल के औसत बच्चे जिस उन्मुक्त अनुभवहीनता को जीते हैं, वहाँ लघुकथा में वर्णित सोच सहज गले नहीं उतरती. लेकिन आपदाग्रस्त वातावरण कोई सामान्य दशा नहीं हुआ करता, न उस दशा में व्यवहार वयस-सुलभ और सहज ही होता है. अवश्य संभव है, बच्ची के मन में वयस्कों की तरह उच्च भाव न आये हों और न उसके मन में अपने अबोध किन्तु संकेन्द्रित दिखते भाई का सम्बल बन जाने का दम बना होगा. लेकिन परिस्थितियों का दवाब अवश्य औसत सोच के परे चला गया होगा, इसमें कोई शक नहीं है. वह भी उस परिस्थिति में जब दोनों ने अपने माँ-बाप को देखते ही देखते ही खो दिया हो. उसका interpretation कोई रचनाकार अपनी संवेदना के अनुरूप करे तो सहज स्वीकार्य होना चाहिये. उन पलों का व्यवहार बाल-मनोविज्ञान की सामान्य दशा से परिचालित हो ही नहीं सकता.  

दूसरे, लघुकथा में अचानक खयाल आया, उसके भाई के लिये आखिर सम्बल कौन है ?  के भाव को तनिक और व्यावहारिक स्वरूप दिया जा सकता है. संभव है, भाई गणेश जी का आशय यही है.

सतत और दीर्घकालिक अभ्यास करते चलें हम. अन्यथा, कोई ’विशिष्ट पाठक’ अपनी असंवेदनशीलता के वशीभूत यह चेंपना नहीं भूलेगा कि ऐसों को कोई सुझाव देना बेकार है, जब उसको मानना ही नहीं है. जबकि बात यह है ही नहीं.

कुछ भी हो, आपदा की स्थितियों में बालमन की सोच के आयाम में आये परिवर्तनों को शाब्दिक किये जाने का सुन्दर प्रयास हुआ है.

शुभेच्छाएँ


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on May 27, 2015 at 2:10pm

....//मैं भी बच्चों का मनोविज्ञान खूब समझता हूँ. //

इसके माने क्या, भैया ?.....
माने बताने की जरुरत है क्या ? यदि हाँ तो मेरी उक्त टिप्पणी को शून्य समझे.

//तो फ़िर वो एक्स्ट्रा आर्डिनरी सोच वाली ही है भैया....हा हा हा हा//
ऐसा ! फिर तो वाह वाह, बहुत खूब, क्या बेहतरीन लघुकथा लिखी है, ढेरों बधाईयाँ.

Comment by Shubhranshu Pandey on May 27, 2015 at 1:51pm

तो फ़िर वो एक्स्ट्रा आर्डिनरी सोच वाली ही है भैया....हा हा हा हा

//मैं भी बच्चों का मनोविज्ञान खूब समझता हूँ. //

इसके माने क्या, भैया ?


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on May 27, 2015 at 10:51am

//लेकिन किसी असामान्य घटना के बाद लोगों का स्वभाव आश्चर्यजनक रुप से बदल जाता है//

भाई जी अन्य लोगों और एक चार साल की बच्ची में अंतर है, भूकंप के बाद डर के माहौल में एक पौढ़ सोच बिलकुल गले नहीं उतरता, मैं भी बच्चों का मनोविज्ञान खूब समझता हूँ. हां यदि पात्र एक्स्ट्रा आर्डिनरी हो तो कुछ भी संभव है.

मैंने पहले भी एक बात कही है... यह संभव है कि बगैर यह सोचे वो भाई के लिए संबल बन जाय.

Comment by Shubhranshu Pandey on May 27, 2015 at 10:11am

आदरणीय गणेश भैया,

एक साधारण परिवेश और वातावरण में बच्ची का इस तरह का सवाल उठाना

//अचानक खयाल आया, उसके भाई के लिये आखिर सम्बल कौन है ?//

कुछ अजीब सा लगता है.और आपका इस तरह की शंका का उठना वाजिब लगता है.

लेकिन किसी असामान्य घटना के बाद लोगों का स्वभाव आश्चर्यजनक रुप से बदल जाता है. एक चार साल की बच्ची का भूकम्प आने के बाद, जब उसके मां बाप की मृत्यु हो गयी हो, इस तरह विचार इसी बात का द्योतक है.

आशा है मेरी कथा के मनोविज्ञान को समझाने का मेरा प्रयास आपकी शंका का समाधान कर दिया होगा 

सादर.


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on May 26, 2015 at 5:35pm

//अचानक खयाल आया, उसके भाई के लिये आखिर सम्बल कौन है ?//
महज चार वर्ष की उम्र में इतनी बड़ी बात का ख्याल आना...तनिक अटपटा लगता है शुभ्रांशु भाई. हालाकि यह संभव है कि बगैर यह सोचे वो भाई के लिए संबल बन जाय.

लघुकथा पर सुन्दर प्रयास है, बधाई इस सृजन हेतु.

Comment by Shubhranshu Pandey on May 24, 2015 at 10:08pm

आदरणीय विरेन्द्र जी, 

कथा के साथ अपने आप को जोड़ने के लिये धन्यवाद.

सादर.

Comment by VIRENDER VEER MEHTA on May 23, 2015 at 12:19pm

आदरणीय पाण्डेय जी ... भाव भीनी और मार्मिक रचना!.

सुन्दर प्रस्तुती के लिए सादर बधाई.!

Comment by Shubhranshu Pandey on May 22, 2015 at 9:05pm

आदरणीय श्री सुनील जी. 

कथा के साथ अपनी भावनाओं को जोड़ने के लिये आभार.

सादर.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
Tuesday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
Monday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service