For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

स्याह धब्बा

ढलते सूरज-से रिश्ते की बुझती लालिमा

सिकुड़ती सिमटती जा रही

अनकही बातों के अरमानों की

अप्राकृतिक अकुलाहट

अपने ही कानों में भयानक

दुर्घटना-सी

अमावस-सी अँधियारी कसकती रात

डरता है व्याकुल बेसुध मन

कि अब तुम नहीं हो पास

बहता है दुख

बेचैन बदनसीब रिश्ता ...

अब स्याह धब्बे-सा

--------

-- विजय निकोर

(मौलिक व अप्रकाशित)

Views: 831

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by vijay nikore on November 9, 2016 at 6:40am

// रिश्तों के मर्म और बिछोह सी स्थिति में होने और होने जैसे की पीड़ा को अभिव्यक्त करती गहन पंक्तियाँ शाब्दिक हुई है //

हृदयतल से आपका आभार, आदरणीय मिथिलेश जी। इतने समय से मैंने यहाँ आभार प्रकट नहीं किया, अत: क्षमाप्रार्थी हूँ। 

Comment by vijay nikore on November 9, 2016 at 6:37am

// आकुल मन की हताशा हो या प्रेम के उत्कट आवेग से उपजी आंतरैक पीड़ा, आपसे शब्द पा कर मानो जीवित हो उठते हैं //

आपसे मिली सराहना से मेरा मनोबल बढ़ता है, और मैं आभारी हूँ आदरणीय भाई सौरभ जी। मुझको बहुत खल रहा है कि इतने समय से मैंने यहाँ आभार प्रकट नहीं किया। क्षमाप्रार्थी हूँ। 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on July 16, 2015 at 2:45am

आदरणीय विजय निकोर सर, रिश्तों के मर्म और बिछोह सी स्थिति में होने और होने जैसे की पीड़ा को अभिव्यक्त करती गहन पंक्तियाँ शाब्दिक हुई है. बहुत बहुत बधाई इस सशक्त रचना के लिए.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 5, 2015 at 12:14am

आकुल मन की हताशा हो या प्रेम के उत्कट आवेग से उपजी आंतरैक पीड़ा, आपसे शब्द पा कर मानो जीवित हो उठते हैं, आदरणीय विजय निकोर साहब.
हृदय से बधाई लीजिये इस गहन मनोदशा की सान्द्र अभिव्यक्ति पर.
सादर

Comment by vijay nikore on June 24, 2015 at 10:12am

रचना की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार, आदरणीय विनय कुमार सिंह जी।

Comment by vijay nikore on June 21, 2015 at 1:25pm

//सुंदर काव्य जो भावनाओ को अंत:करण तक झकझोरती चली जाती है//

इस भावना से मान देने के लिए आपका हार्दिक आभार, आदरणीय केवल प्रसाद जी।

Comment by vijay nikore on June 21, 2015 at 1:22pm

रचना की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार, आदरणीया कांता जी।

Comment by vijay nikore on June 17, 2015 at 10:18pm

आपका स्नेह और प्रोत्साहन मेरी अमूल्य निधि है, आदरणीय भाई शर्दिन्दु जी। आभारी हूँ।

Comment by vijay nikore on June 17, 2015 at 4:40pm

आदरणीय समर कबीर जी,  रचना पर पंक्ति दर पंक्ति दाद देने के लिए आपका हार्दिक आभार।

Comment by Dr Ashutosh Mishra on June 17, 2015 at 2:05pm

आदरणीय विजय सर ..आपकी रचनायें बहुत गंभीर होती हैं ..सोच को नए आयाम देती इस शानदार रचना के लिए हार्दिक बधाई सादर 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
1 hour ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
16 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
19 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
yesterday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
yesterday

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
Wednesday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
Wednesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूस बिना कमीशन आजकल, कब होता है काम । कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।। घास…See More
Tuesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
Tuesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों को सादर नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर सर द्वारा…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय सदस्यों को नमस्कार, एक महत्वपूर्ण चर्चा को आरम्भ करने के लिए प्रबन्धन समिति बधाई की…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service