For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

        हजज मुसम्मन सालिम     

       1222 1222 1222 1222

तुम्हारी आँख का जादू    ज़रा हमराज देखेंगे

भरा कैसा है सम्मोहन   यही तो आज देखेंगे

 

कभी मैंने तुम्हें चाहा  अभी तक दर्द है उसका

रहेगी कोशिशें मेरी      तेरे सब काज देखेंगे

 

नहीं आसां मुहब्बत ये कलेजा मुख को आता है

यहाँ पर वश न था  मेरा  गिरेगी गाज देखेंगे 

 

मुहब्बत तो इबादत है     खुदाई नूर है इसमें

जिसे इसका नशा उसकी  अनोखी छाज देखेंगे   

  

नशे में हैं  नशा बांटे  नशे की आग सुलगा दे

हकीकी इश्क का उस पर  नुमायाँ ताज देखेंगे

 

बड़ी बाजीगरी देखी      कबूतर बाज भी देखे

शरारत से कभी भी जो      न आये बाज देखेंगे

 

ज़रा तारीफ़ क्या कर दी  हजारों रंगतें बिखरीं

अभी क्या है अभी तो हम गुलाबी लाज देखेंगे     

 

मुबारक हुस्न हो तुमको  दमकती रूह है तेरी

मगर बजता है मन कैसा  सुरीला साज देखेंगे   

 

बहुत सी जंग जीती है बहुत अरमान है निकले

मगर हो इश्क के कैसे      बड़े जांबाज देखेंगे

 

न तेरा रूप है कोई      हँसी कोई न सूरत है

विसाले यार हो जाए  तो क्या सरताज देखेंगे ?

 

जिसे भी इश्क है उससे  उसी का है नशा तारी

चलो ‘गोपाल’ अब हम सब उसे मुमताज देखेंगे

(मौलिक् और अप्रकाशित )

Views: 527

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on June 28, 2015 at 3:22am

बह्र खूब निभाई है 

बह्र के हवाले से दाद हाज़िर है 

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on June 25, 2015 at 10:03am

आ० वीनस भाई

अभी  बच्चा हूँ सीख रहा हूँ , आपकी हिदायते बनी रहे , हो सकता है कभी अच्छा भी  लिख  सकूं. सादर .

Comment by वीनस केसरी on June 24, 2015 at 12:35am

नमस्कार
इस रचना को तीन दिनों से पढ़ रहा हूँ पहले कुछ अन्य टिप्पणियों का इंतज़ार था क्योकि यदि कोई चर्चा शुरू हो जाए तो अन्य पाठकोण की पाठकीयता प्रभावित होती है 

ग़ज़ल पर आपकी लगातार आ रही प्रस्तुतियों से तुलना करने पर आपकी यह प्रस्तुति मुझे कुछ औसत लगी
ऐसा नहीं है कि यह ग़ज़ल खराब हो या हर शेर में कुछ कमी ही हो परन्तु कभी कभी ऐसा होता है कि अपनी पिछली रचनाओं की श्रेष्ठता ही हावी हो जाती है
और पाठक तो पिछली रचनाओं से ही तुलना करेगा ...

हाँ यह अवश्य है कि इस ग़ज़ल के कुछ शेर ऐसे बन गए हैं जिनका कोई ख़ास लुत्फ़ नहीं मिला और लगा कि ग़ज़ल में अशआर की संख्या बढाने के अतिरिक्त और कोई प्रयोजन नहीं है

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on June 23, 2015 at 11:03am

आ० विजय सर

आभार सादर .

Comment by Dr. Vijai Shanker on June 23, 2015 at 12:26am

नशे में हैं नशा बांटे नशे की आग सुलगा दे
हकीकी इश्क का उस पर नुमायाँ ताज देखेंगे।
बहुत खूब, बधाई , आदरणीय डॉo गोपाल नारायण जी, सादर।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक - - - - शोखी

दोहा पंचक. . . . . शोखीशोख उमर की शोखियाँ, चंचल दृग संकेत ।भीगा यौवन मद भरा, दिल को करे अचेत…See More
4 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय अशोक भाईजी, वर्षा ऋतु, विशेषकर सावन मास, के नम क्षणों का रागात्मक वर्णन रोचक बन पड़ा है.…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। पावस पर सुंदर चौपाइयों की रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Saturday
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

दोहाबरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।। चौपाईवह फुहार वह साथ…See More
Jul 14
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Jul 14
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
Jul 14
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
Jul 14
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Jul 11
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Jul 10

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service