For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सनकी ( लघुकथा )

विदेशी कुर्सी,दुनिया की नम्बर एक साॅफ्टवेयर कम्पनी , लाखों का पैकेज। ....लेकिन मन...? एक बंधन सदा मन को जकड़े रहता था । कितने वेब डिजाइन किए।पर प्रोजेक्ट की सफलता खुशी कहाँ दे पाती थी ।

देश के प्रति जिम्मेदारी ....
वतन की मिट्टी की पुकार ,अपने बन्धन में जकड़ रही थी ।

उसके भारतीय सहकर्मी भी विदेशी नीति से संतुष्ट नहीं थे ।

गिरीश के नेतृत्व में जब उनलोगो ने लाखों के पैकेज वाली नौकरी से इस्तीफ़ा दिया तो सहयोगियों ने उन्हें " सनकी " की उपाधि से नवाज़ा ।

आते वक्त गिरीश ने मीटिंग में सिर्फ एक ही बात कही थी कि,

" हमारी समस्त ऊर्जा और प्रतिभा हमारे देश की धरोहर है और हम देश को उनकी धरोहर लौटाने जा रहे है । " जिसे सुनकर मैनेजमेंट भौेचक्का रह गया था।

आज वे " सनकी " दुनिया में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं नम्बर वन मल्टीनेशनल कम्पनी के फाऊँडर के रूप में ।



कान्ता राॅय
भोपाल
मौलिक और अप्रकाशित

Views: 480

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by kanta roy on July 14, 2015 at 7:56pm
हृदय तल से आभार आपको आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी कथा पर बेहद सार्थक प्रतिक्रिया के लिए
Comment by pratibha pande on July 14, 2015 at 6:49pm

भारत  को  विश्व  में  उंचा  स्थान  स्थान  दिलाने  के  लिए  ऐसे  और  भी  लाखों  सनकी  चाहिए  हमे I  बहुत  अच्छी  रचना आ० कांता रॉय जी 

Comment by kanta roy on July 13, 2015 at 9:52pm
आभार आपको कथा पसंद करने के लिए आदरणीय धर्मेन्द्र कुमार जी ।
Comment by kanta roy on July 13, 2015 at 9:49pm
आदरणीय मिथिलेश वामनकर जी , इस कथा पर मुझे आपसे यह सलाह चाहिए कि लघुकथा के " अनकहा " के अंतर्गत नीचे वाली पंक्तियों को अगर हटा दू तो क्या सही रहेगा ??
कृपया मार्गदर्शन करें यहाँ ।निम्नलिखित पंक्तियाँ के ना रहने से क्या कथा पर प्रभाव पडेगा ?
" आज वे " सनकी " दुनिया में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं नम्बर वन मल्टीनेशनल कम्पनी के फाऊँडर के रूप में ।"
Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on July 13, 2015 at 9:46pm

बढ़िया लघुकथा हुई है आदरणीया कांता जी. इस सकारात्मक प्रस्तुति पर हार्दिक बधाई 

Comment by kanta roy on July 13, 2015 at 9:44pm
आपको कथा अच्छी लगी तो मेरा लिखना सार्थक हुआ आदरणीया राजेश कुमारी जी आभार आपको हृदय तल से ।
Comment by kanta roy on July 13, 2015 at 9:43pm
आभार आपको आदरणीय प्रदीप जी कथा पंसदगी के लिए ।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on July 13, 2015 at 3:45pm

बहुत बढ़िया लघुकथा हुई है आदरणीया कांता जी. इस सकारात्मक और प्रेरणास्पद प्रस्तुति पर हार्दिक बधाई 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 13, 2015 at 2:44pm

वाह्ह्ह बहुत  शिक्षाप्रद अच्छी सकारात्मक  सोच वाली लघु कथा काश आज के युवा इस बात को समझें 

हार्दिक बधाई आ० कांता जी 

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on July 13, 2015 at 12:57pm

प्रेरक कथा 

अनुकरणीय 

सादर बधाई 

आदरणीया जी 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
yesterday
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Sep 17
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Aug 6

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service