For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

तेरी याद आई, तो आती चली गई|

तेरी याद आई, तो आती चली गई|

गहरे तक दिल को जलाती चली गई||

.

कितने दिन हुए तुमसे मिले हुए|

याद तेरी हमको, याद दिलाती चली गई||

कौन मानेगा , हम तड़प रहे हैं यहाँ|

तुम वहां दूर, ललचाती चली गई||

.

मुझको यकीन है हम एक ही तो हैं|

यही सोच दूरी, मिटाती चली गई||

.

कितने मंजर नजर के सामने से गुजरे|

हर मंजर में तू, झलक दिखलाती चली गई||

.

लिखने को गज़ल लिख रहा हूँ मैं|

सच तो ये है कि तू लिखती चली गई||

.

कब से पुकारता हूँ , चली आओ अब|

आ तो गई फिर नखरे दिखाती चली गई||

.

मुझको बार-बार बस ये ही ख़याल है।

कैसे मुझे तू बहलाती चली गई||

.

आवाज दिल से आती है बस तेरे नाम कि|

ये सदा सारे जहाँ में समाती चली गई|| .

.

आसमां पे पंछी, सागर में मछलियाँ हैं|

धरती पर बस तू, हवा बताती चली गई||

.

प्यार आना हो तो बस आ ही जाता है|

तू भी जाते-जाते प्यार जताती चली गई||

.

गम तेरी जुदाई का भुला पाना मुश्किल|

एक तू है जो इठलाई , इठलाती चली गई||

.

क्या मैं इतना बुरा हूँ, सच बताना|

जो तू मुझसे दूरी बढाती चली गई||

.

नींद भी नहीं आती जालिम मुझे फिर भी|

याद तेरी मिलन के सपने दिखाती चली गई||

.

सो रही है तू तुझे अपने जो मिले हैं|

मैं जगता अकेला, रात बताती चली गई||

.

हो गई होंगी कुछ गलतियाँ , मानता हूँ मैं|

पर सयानी थी तू , क्यों बात बढाती चली गई||

.

हैं कुछ आरजुएँ तुम्हारी, पूरी करूँगा मैं|

क्यों ! ये सब, गैरों को बताती चली गई||

.

कब मैंने चाह , तू परेशान हो जरा भी|

क्यों कर मुझपे तोहमत ये लगाती चली गई||

.

तू बढे राहे तरक्की पे मुझ को खुशी है|

मेरी तमन्ना यही गीत गति चली गई|

.

इस मौसमे-बहार में तेरा जाना हमें अखरा|

बारिस हमारे जिस्मों-जाँ को जलाती चली गई||

गंगा धर शर्मा 'हिंदुस्तान'

(मौलिक व अप्रकाशित)

Views: 428

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on December 6, 2015 at 10:51pm

प्रस्तुति केलिए धन्यवाद, आदरणीय गंगाधर जी.  अब आप अन्य रचनाकारों की प्रस्तुतियाँ पढ़ कर पद्य रचना की विधाओं पर ध्यान दें. ताकि आपकी भावाभिव्यक्तियाँ सार्थक हों. 

शुभेच्छाएँ 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सच फ़साना नहीं कि तुझ से कहें ये बहाना नहीं कि तुझ से कहें दिल अभी जाना नहीं कि तुझ से कहें ग़म…"
1 hour ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सादर अभिवादन "
1 hour ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी की नमस्कार, यूँ तो आज आयोजन प्रारंभ ही हुए हैं और किसी प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है,…"
4 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
16 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"स्वागतम"
17 hours ago
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
17 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"स्वागतम"
17 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
Monday
amita tiwari posted blog posts
Monday
Admin replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"साथियों, आप सभी के बहुमूल्य विचारों का स्वागत है, इस बार के लिए निर्णय लिया गया है कि सभी आयोजन एक…"
Sunday
Admin posted discussions
Sunday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service