For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

चाँद की शक्ल में आ जाओ सहर होने तक,

ईद  हो  जाये  मेरी  आठ  पहर  होने    तक.

 

तुमको   आवाज़   भी  देती तो बताओ कैसे,

राह   मैं   तकती  रही पूरा सर होने तक.

जाने   कब   होगी सहर रात अभी बाक़ी है,

मर ही जाएँ न कहीं आज  सहर होने तक.

 

अश्क़   पलकों   की    मुंडेरों पे सजाऊँ कैसे,

सूख   जायेंगे  सभी तुझको ख़बर होने तक.

आप   आओ  तो सही आपकी रहमत होगी, 
आस   बाकी  है   बची मेरी गुज़र होने तक.

 

माँ   ने    जब दी है दुआ बद्दुआ कैसे होगी ,
हम भी बैठे  हैं दुआओं का असर होने तक.

....आभा 

अप्रकाशित एवं मौलिक 

Views: 578

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ashok Kumar Raktale on September 15, 2016 at 11:15pm

तुमको   आवाज़   भी  देती तो बताओ कैसे,

राह   मैं   तकती  रही पूरा सर होने तक........वाह ! खूब.

उत्तम गजल हुई है आदरणीया आभा सक्सेना जी. बहुत बधाई स्वीकारें. सादर.


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on September 15, 2016 at 10:54pm

बढ़िया  ग़ज़ल कही  है आभा जी हार्दिक बधाई |

माँ   ने    जब दी है दुआ बद्दुआ कैसे होगी ,
हम भी बैठे  हैं दुआओं का असर होने तक.---बहुत खूब 

 

Comment by ram shiromani pathak on September 14, 2016 at 8:46pm
बहुत सुंदर आदरणीया।बधाई
इसे और भी बेहतर कर सकती है आप।सादर
Comment by सुरेश कुमार 'कल्याण' on September 14, 2016 at 8:14pm
आदरणीया आभा सक्सेना जी सुन्दर भावपूर्ण रचना के लिए हार्दिक बधाई प्रेषित है । सादर ।
Comment by Abha saxena Doonwi on September 14, 2016 at 8:07am

आदरणीय समर कबीर साहब जी नमस्कार ,

मैं प्रतिदिन कुछ अच्छा लिखने कि कोशिश करती हूँ ......और उसमें आपसे इस्लाह की  अपेक्षा भी करती हूँ ..ग़ज़ल और नवगीत के क्षेत्र में मैं अभी नयी हूँ  इसलिए गलतियाँ होना स्वाभाविक है ...आप इसी तरह स्नेह भाव बनाये रखेंगे ऐसी उम्मीद मैं आपसे करती हूँ ..आपने मेरी रचना को पढ़ा , सराहा मुझे अच्छा लगा बहुत बहुत आभार आपका .....

Comment by Samar kabeer on September 13, 2016 at 10:30pm
मोहतरमा आभा सक्सेना साहिबा आदाब,कमाल की ग़ज़ल हुई है,मुग्ध कर दिया इस ग़ज़ल ने वाह वाह वाह बहुत खूबसूरत और मुरस्सा क्या कहने,जितनी तारीफ़ की जाये कम होगी,अल्फ़ाज़ की बंदिश चुस्त,हर शैर पूरी रवानी से बह रहा है,शैर दर शैर दाद के साथ ढेरों मुबारकबाद क़ुबूल फरमाएं ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
4 minutes ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Friday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
May 31
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service