For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल - ये जिंदगी है यहाँ इम्तहान और भी हैं

1212 1122 1212 112

हमारे जख़्म के गहरे निशान और भी हैं ।
ये जिंदगी है यहाँ इम्तहान और भी हैं ।।

न रोक आज परिंदों की आजमाइश को ।
फ़ना के बाद कई आसमान और भी हैं ।।

समझ सको तो मेरी बात मान लो वरना ।
मेरी किताब में लिक्खी जुबान और भी हैं ।।

जरा सँभल के चलो ये मुकाम ठीक नही ।
यहां तो लोग भी रखते इमान और भी हैं ।।

न जाइयेगा कभी इश्क के समन्दर में ।
वहाँ तो दर्द के बढ़ते उफान और भी हैं ।।

जो हुक्मरां है उसे रिश्वतों से मतलब है ।
फरेब खाने से आये बयान और भी हैं ।।

बरी हुए हो तो इतना नहीं गुरूर करो ।
अदालतें हैं , खुदा के विधान और भी हैं ।।

है क़ातिलों की हिमाक़त व् हैसियत पे नज़र ।
सनम के हाथ में तीरो कमान और भी हैं ।।

वो ढह गयी है इमारत जहाँ मिले थे हम ।
मुहब्बतों के तो गिरते मकान और भी हैं ।।

वफ़ा खरीद न उससे वो बेचता ही नहीं ।
इसी बजार में खुलती दूकान और भी हैं ।।

--नवीन मणि त्रिपाठी
अप्रकाशित मौलिक

Views: 514

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Naveen Mani Tripathi on October 21, 2016 at 11:13am
आदरणीय भंडारी सर बहुत बहुत आभार । बिलकुल सहमत हूँ गुंजाइश की सीमारेखा कोई नही है ।
Comment by Naveen Mani Tripathi on October 21, 2016 at 11:12am
आदरणीय कबीर साहब आपकी पारखी नज़र को सलाम । तहेदिल से शुक्रिया । आपकी सलाह का एडिट करके ठीक करता हूँ ।
Comment by Samar kabeer on October 20, 2016 at 9:48pm
जनाब नवीन मणि त्रिपाठी जी आदाब,उम्दा ग़ज़ल हुई है,दाद के साथ मुबारकबाद वुबुल फरमाएं ।
दूसरे शैर में 'आजमाइस' को "आज़माइश" कर ले ।
तीसरे शैर में 'ज़ुबान'एक वचन है और आपकी रदीफ़ बहुवचन है ?
चौथे शैर में 'ईमान'शब्द खटक रहा है ।
आठवें शैर का ऊला मिसरा बह्र में नहीं है ।
आख़िरी शैर में 'बजार'शब्द ग़लत है,सही शब्द है "बाज़ार" ।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on October 20, 2016 at 8:31am

आदरणीय नवीन भाई , बहुत अच्छी गज़ल कही आपने , हार्दिक बधाइयाँ ।

न रोक आज परिंदों की आजमाइस को ।
फ़ना के बाद कई आसमान और भी हैं ।।

बरी हुए हो तो इतना नहीं गुरूर करो ।
अदालतें हैं , खुदा के विधान और भी हैं ।  --- बहुत खूब , हार्दिक बधाई

कुछ शेर मे कहन के लिहाज़ से गुंजाइश दिखती है , देखियेगा भला ! वैसे ये बात भी सही है कि कुछ भी कह लें गुंजाइश हमेशा रहती है , और अच्छे की , चाहे मै कहूँ या आप । फिर भी ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Friday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Friday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service