For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

लघु कथा
खिलते गुलाब

आज बैंक की छुट्टी होने से रोहित घर पर ही था । पड़ोसी वर्मा जी के घर चहल पहल देख कर उसने माँ से पूछा , उन्होंने बताया आज उनकी बेटी का रिश्ता पक्का करने कुछ लोग आ रहे है । ये सुनते ही वो उदास हो गया ,जूही और वो एक दूसरे को शुरू से पसंद करते थे ।
अब जब उसकी नौकरी लग गयी थी तो उसने सोचा था ,माँ को अपनी पसंद बता देगा । जूही भी अपनी माँ को कुछ बता नहीं पायी थी ।वो दिनभर अनमना ही रहा ।
चार बजे तक पड़ोस से आवाज़ें आती रही । फिर सब शांत हो गया । थोड़ी देर बाद वर्मा अंकल व आंटी उनके घर आए ।अंकल ने पापा को बताया कि वो लोग तो बहुत लालची निकले । बहुत दहेज माँग रहे है ।हमने तो मना कर दिया ।
रोहित की माँ बोली "यदि आपको ऐतराज़ न हो तो हमें आपकी जूही रोहित के लिए पसंद है । "
"अरे हमें क्यों इंकार होगा इतना अच्छा दामाद हमें कहाँ मिलेगा । "आंटी ख़ुश होते हुए बोली । "पर आप रोहित से तो पूछ लीजिए । "
पापा बोले ,अरे वो क्या बताएगा ,आज जबसे जूही के रिश्ते के बारे में पता चला है ,उदास घूम रहा है ।उसे सब पसंद है । यही कान लगाए बैठा होगा । पापा की बात सुन कर सब हँसने लगे ।
आँगन में खड़ी जूही व कमरे में बैठे रोहित के दिलों में गुलाब खिल गए थे ।
बरखा शुक्ला
मौलिक व अप्रकाशित

Views: 714

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Nita Kasar on June 27, 2017 at 8:36pm
कथा आपकी अच्छी है ।दहेज प्रथा को बढ़ावा देना गलत प्रथा की शुरूआत है ।बधाई आपको आद०बरखा शुक्ला जी ।
Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on June 23, 2017 at 9:35pm

मुझे आपकी बाबत कुछ पता नहीं और शायद पहली रचना भी मैंने यहाँ देखी है मुझे आपका लेखन नया जान पड़ता  है पर भावों का खजाना है आपके पास उसे सहेजने में कुछ वक्त लगेगा. साधुवाद .

Comment by Mohammed Arif on June 21, 2017 at 5:13pm
आदरणीया बरखा शुक्ला जी आदाब, बहुत अच्छी लघुकथा लिखी आपने । इस जैसे कथानक पर तो ढेरों लघुकथाएँ लिखी जा चुकी है । इस कारण कथानक में ताज़गी की कमी खलती है । कुछ नयापन होता तो बेहतर होता । विराम चिह्नों का सही प्रयोगों का भी नितांत अभाव है । बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

नगर प्रेम का हो वतन सोचते थे-लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

१२२/१२२/१२२/१२२**बहुत घोल मन में ज़हर धीरे धीरेबनाया  है  तुमने  ये डर धीरे धीरे।।*नगर प्रेम का हो…See More
34 minutes ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on sushil yadav's blog post लापता मैं    हो गया इक गुमशुदा के वास्ते
"आ सुशील जी , अभिवादन। अच्छी ग़ज़ल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post अनसुने अनकहे के बीच
"आ. भाई विजय जी, सादर अभिवादन। अच्छी रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Nov 5
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post कुंडलिया. . . . झोला
"आ. भाई सुनील जी सुंदर कुंडलियां हुई हैं हार्दिक बधाई।"
Nov 4
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted blog posts
Nov 4
sushil yadav posted blog posts
Oct 26
Sushil posted blog posts
Oct 26
vijay nikore posted a blog post

अनसुने अनकहे के बीच

                        अनसुने अनकहे के बीच.कहे अनसुने-से रहे कुछ जज़्बातउसपर अनकहे एहसासों का…See More
Oct 26
रोहित डोबरियाल "मल्हार" replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"1 लाख मासिक चाहिए ही क्यों भाई, वर्डप्रेस CRM में वेबसाइट को ट्रांसफर कर दिया जाए, तो सालाना खर्च…"
Oct 15
KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दुःखद"
Sep 29
Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Sep 24
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Sep 22

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service