For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

इश्क़ की ज़ुबाँ....संतोष

इश्क़ की ज़ुबाँ को तूने किस क़दर आसां कर दिया,
कह न सका कभी, वो निगाहों से बयाँ कर दिया.

दिल में मुरझाये से अरमां थे मिरे,
निगाहों ने तिरे उन्हें फिर जवाँ कर दिया.

अब तो हवाओं में भी आती है ख़ुशबू तिरी,
बंजर था ये दिल मेरा,तूने गुलिस्ताँ कर दिया.

पाना था तुझे जो रुका भी नहीं मंज़िल तलक मैं,
चाहतों ने तिरे इस दुश्वार सफ़र को और आसां कर दिया.

फ़ैसला जब था मेरा तुम्हारा, तो फिर ये ऐतराज़ कैसा,
दुनियाँ वालों ने फिर क्यूँ जीना मेरा मुहाल कर दिया.

इश्क़ में ये कैसा इंतक़ाम है मुझसे तिरा,
रक्ख़ा ख़ुद को भी अकेला तूने,मुझे तनहा कर दिया.
#संतोष खिरवड़कर
[मौलिक एवं अप्रकाशित]

Views: 637

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by santosh khirwadkar on August 4, 2017 at 7:41pm

आदरणीय समर साहब, प्रणाम सहित धन्यवाद एवं आभार ! 

Comment by santosh khirwadkar on August 4, 2017 at 7:38pm

आदरणीय नीलेश जी , आप को धन्यवाद एवं आभार ! अभी इस मंच पर प्रशिक्षु के रूप में नविन सदस्यता ग्रहण की है ! और आप के कहे मुताबिक मैं प्रयत्न भी कर रहा हूँ ! किन्तु निवेदन चाहूंगा कि कृपया रचना /कविता /ग़ज़ल में आप का मार्गदर्शन भी समय-समय पर मिलता रहे!

Comment by santosh khirwadkar on August 4, 2017 at 7:26pm

आदरणीय सुरेंद्र जी नमस्कार , आप का ह्रदय से धन्यवाद एवं आभार !

Comment by Samar kabeer on August 4, 2017 at 6:54pm
जनाब संतोष जी आदाब,भावपूर्ण रचना की बधाई स्वीकार करें ।
जनाब निलेश जी की बातों पर ध्यान दें ।
Comment by Nilesh Shevgaonkar on August 4, 2017 at 11:16am
आ संतोष दादा,
भावपूर्ण रचना के लिये बधाई।
मंच पर ग़ज़ल की कक्षा में ग़ज़ल के विधान और नियमों का विस्तार से उल्लेख है, आप पढ़कर लाभान्वित हो सकते हैं।
सादर
Comment by नाथ सोनांचली on August 4, 2017 at 4:39am
आद0 संतोष खिरवड़कर साहब आदाब, अच्छे अशआर कहे आप, शेष गुणीजन बताएंगे। मेरी बधाई लीजिये। सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"एक सप्ताह के लिए सभी चार आयोजन के द्वार खुल गए। अच्छी बात ये है कि यह एक प्रयोग है ..... लेकिन…"
27 seconds ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई छंद ++++++++   ठंड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं…"
20 minutes ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सच फ़साना नहीं कि तुझ से कहें ये बहाना नहीं कि तुझ से कहें दिल अभी जाना नहीं कि तुझ से कहें ग़म…"
3 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सादर अभिवादन "
4 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी की नमस्कार, यूँ तो आज आयोजन प्रारंभ ही हुए हैं और किसी प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है,…"
7 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
19 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"स्वागतम"
19 hours ago
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
19 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"स्वागतम"
19 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
Monday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
Monday
amita tiwari posted blog posts
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service