For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

नौ की महत्ता - इति सिद्धम्

महानुभावों "नौ" की महत्ता तो जगजाहिर है ।
यह सबसे बड़ा अंक है । (० से ९)
नौ का गुणनफल करने पर भी प्राप्त संख्या के
अंकों का योग नौ ही होता है । जैसे- अठारह (१+८=९),
सत्ताईस (२+७=९),छत्तीस (३+६=९),पैंतालिस (४+५=९),
चौवन (५+४=९),तिरसठ (६+३=९),बहत्तर (७+२=९),
एकासी (८+१=९),नब्बे (९+०=९) ..........जहाँ तक जाएँगे...वहाँ तक...(९०+९=९९= ९+९=१८= ९)..........अनंत......

नौ की महत्ता को प्रतिपादित करती हैं ये मेरी पंक्तियाँ -

राम के नाम को देखें,
कितना पवित्र और शुद्ध,
इसी नाम का स्मरण करते,
हर क्षण ब्रह्म और रुद्र ।

हिंदी जगत के वर्ण का,
सत्ताइसवाँ व्यंजन है 'र',
'र' पर सुशोभित 'आ' भी है,
जो है हिंदी का द्वितीय स्वर ।

'म' की कृपा तो देखें,
यह है बड़ा महान,
पच्चीसवाँ व्यंजन है यह,
जिसको जानता पूर्ण जहान ।

इस प्रकार राम में समाहित,
अक्षरों का योग चौवन,
चौवन यानि 'पाँच' 'चार' नौ,
फिर 'नौ' से बड़ी शक्ति कौन ।

नौ ही है सबकुछ,
सबको समाहित किए,
सबसे बड़ा होने का गौरव,
ऋषि,मुनियों ने इसे दिए ।

ऐसे ही सीता को भी,
सब जगत जननी माने,
इस नाम महिमा को भी,
प्रेम पल्लवित हृदय से जानें ।

हिंदी जगत का बत्तीसवाँ व्यंजन,
'स' शुभ है सच्चा वर,
'ई' जो है इसकी माँ,
हिंदी जगत की चतुर्थ स्वर ।

'त' सोलहवें पर स्थित,
द्वितीय स्वर 'आ' के साथ,
सीता में भी चौवन अंक,
राम हैं विदेह पुत्री के नाथ ।

राम चौवन, सीता चौवन,
दोनों हो गए एक सौ आठ,
एक,शून्य,आठ को जोड़े,
दोनों मिलकर जग के नाथ ।

या राम नौ, सीता भी नौ,
दोनों का योग है अठारह,
एक, आठ का योग हुआ नौ,
अब क्या बच गया रह ।

जिस नौ की इतनी महिमा,
वह साक्षात ईश्वर है,
वह कल्याण करे सबका,
वह आदिशक्ति अंकवर है ।


-प्रभाकर पाण्डेय

Views: 549

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Rana Pratap Singh on July 11, 2010 at 6:45pm
प्रभाकर जी अंक ९ की महत्ता और उसकी विशेषता का सूक्ष्म निरिक्षण किया है आपने. जिसे काव्य रूप में देखना भी अच्छा लगा. आप बधाई के पात्र है .

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on July 10, 2010 at 8:14pm
वाह प्रभाकर भैया हम log hamesha ९ को पढे है पर ९ का महातम्य इतना व्यापक है यह आज हमे पता चला , अंको पर आधारित यह कविता और लेख वाकई कमाल का है, जय हो ,

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
yesterday
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Friday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"सार्थक है आपका सुझाव "
Tuesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर उपस्थिति और समीक्षाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी। मेरी…"
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभाजी ।  इसमें कुछ कमी हो सकती है लेकिन इस प्रकार के आयोजन शहरों…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर, बिना सोचे बोलने के परिणाम पर सुन्दर और संतुलित लघुकथा…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"अमराई में उत्सव छाया,कोयल को न्यौता भिजवाया। मौसम बदले कपड़े -लत्ते, लगे झूमने पत्ते-…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"ठण्ड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं बौराने। पंछी गाते सुर में…"
Tuesday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"लघुकथा किसी विसंगति से उभरती है और अपने पीछे पाठको के पीछे एक प्रश्न छोड़ जाती है। सबकुछ खुलकर…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service