For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

  

             छुधित  गरुण ने डैने फैलाये  I  एक लम्बी उड़ान भरी  I  नीचे हिमालय  का नीरव साम्राज्य था  I  अचानक उन्हें एक भयानक  भुजंग  दिखाई दिया I  सर्प तरुण था  i त्वचा काली और चिकनी थी I  काया बलिष्ठ  थी I  यह एक उत्तमं आहार हो सकता था  I  गरुण ने निश्चय किया  I  फिर एक जोरदार झपट्टा मारकर उसे उठाना चाहा I सर्प अधिक चपल था या फिर वह गरुण का इरादा भांप गया था  I उसने तत्काल समीपस्थ एक विवर में शरण ले  ली I  गरुण के लिए विवर में प्रवेश करना असंभव था  I  अतः उन्हें बड़ा छोभ  हुआ  I  वे छुघा शांति हेतु किसी अन्य दिशा में चले गए I   पर्याप्त समय व्यतीत हो जाने पर वातावरण की सुरक्षा का विनिश्चय कर वह डरता हुआ विवर से बाहर आया  I  किन्तु उसका संकट दूर नहीं हुआ I एक विशालकाय आकृति  ने उसे उठाकर अपने गले में  डाल  लिया  i वहा उसे घंद्र-दर्शन हुए  i माँ गंगा में लोटकर उसका भय ओर श्रम जाता रहा I  वह आकृति  कुछ और नहीं साक्षात् भगवान  शिव थे Iशिव की ग्रीवा से आती गंध से वह समझ गया वहा हलाहल है I अर्थात उसके अपने विष की तो वहा कोई गणना ही नहीं है  I

               इस घटना को बीते पर्योप्त समय हो गया I  अचानक शिवलोक में हलचल मची  कि  बैकुंठ से भगवान  विष्णु  पधारने वाले है I उनके स्वागत की तैयारिया होने लगी  I नंदी ने श्रृंगार किया  I शिवगणों  ने वेश-भूषा  ठीक की I  स्वयं  शंकर ने  अपना साज सजाया I  निर्धारित समय पर गरुणवाहन  भगवान  विष्णु वहा पधारे  I  शिव ने उनकी पूजा-अर्चना आदि कर उनका आतिथ्य पूर्ण किया I  फिर वे  आपस में वार्ता करने हेतु प्रवृत्त हुए I अब  गरुण ने देखा भगवान  शिव के गले में वही सर्प था जो उस  दिन उनका आहार होने से बाल-बाल बचा था I सर्प उन्हें देखकर मुस्कराया और विनम्रतापूर्वक बोला -' कहिये गरुण  जी ,क्या हाल -चाल  है  ?' 

              गरुण को लगा सर्प उनका उपहास कर रहा है  I  वे मन ही मन बहुत तमतमाए I  पर अब वे कुछ  कर नहीं सकते थे  I  वह विषधर  सीना ताने  निर्भय अपनी जिह्वा लपलपा  रहा था  I  जीव  ईश्वर की शरण में था  I

              गरुण जी को भगवान् के शब्द याद  आये------'मामेकं शरणम् व्रज '

 

 

(काल्पनिक कथा )

मौलिक व् अप्रकाशित

Views: 451

Replies to This Discussion

आदरणीय गोपाल नारायण जी बहुत ही सुंदर लघु कथा , संदेश संप्रेषित करती हुई कथा हेतु बधाई स्वीकारें । सादर 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

बृजेश कुमार 'ब्रज' posted a blog post

गीत-आह बुरा हो कृष्ण तुम्हारा

सार छंद 16,12 पे यति, अंत में गागाअर्थ प्रेम का है इस जग मेंआँसू और जुदाईआह बुरा हो कृष्ण…See More
7 hours ago
Deepak Kumar Goyal is now a member of Open Books Online
7 hours ago
Nilesh Shevgaonkar commented on Nilesh Shevgaonkar's blog post ग़ज़ल नूर की - ज़िन्दगी की रह-गुज़र दुश्वार भी करते रहे
"धन्यवाद आ. बृजेश जी "
yesterday
Nilesh Shevgaonkar commented on Nilesh Shevgaonkar's blog post ग़ज़ल नूर की - मुक़ाबिल ज़ुल्म के लश्कर खड़े हैं
"धन्यवाद आ. बृजेश जी "
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय commented on अजय गुप्ता 'अजेय's blog post ग़ज़ल (कुर्ता मगर है आज भी झीना किसान का)
"अपने शब्दों से हौसला बढ़ाने के लिए आभार आदरणीय बृजेश जी           …"
yesterday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Nilesh Shevgaonkar's blog post ग़ज़ल नूर की - ज़िन्दगी की रह-गुज़र दुश्वार भी करते रहे
"ज़िन्दगी की रह-गुज़र दुश्वार भी करते रहेदुश्मनी हम से हमारे यार भी करते रहे....वाह वाह आदरणीय नीलेश…"
yesterday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on अजय गुप्ता 'अजेय's blog post ग़ज़ल (कुर्ता मगर है आज भी झीना किसान का)
"आदरणीय अजय जी किसानों के संघर्ष को चित्रित करती एक बेहतरीन ग़ज़ल के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं…"
yesterday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Nilesh Shevgaonkar's blog post ग़ज़ल नूर की - मुक़ाबिल ज़ुल्म के लश्कर खड़े हैं
"आदरणीय नीलेश जी एक और खूबसूरत ग़ज़ल से रूबरू करवाने के लिए आपका आभार।    हरेक शेर…"
yesterday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on गिरिराज भंडारी's blog post ग़ज़ल - यहाँ अनबन नहीं है ( गिरिराज भंडारी )
"आदरणीय भंडारी जी बहुत ही खूब ग़ज़ल कही है सादर बधाई। दूसरे शेर के ऊला को ऐसे कहें तो "समय की धार…"
yesterday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on बृजेश कुमार 'ब्रज''s blog post ग़ज़ल....उदास हैं कितने - बृजेश कुमार 'ब्रज'
"आदरणीय रवि शुक्ला जी रचना पटल पे आपका हार्दिक अभिनन्दन और आभार। लॉगिन पासवर्ड भूल जाने के कारण इतनी…"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-122 (विषय मुक्त)
"जी, ऐसा ही होता है हर प्रतिभागी के साथ। अच्छा अनुभव रहा आज की गोष्ठी का भी।"
Saturday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-122 (विषय मुक्त)
"अनेक-अनेक आभार आदरणीय शेख़ उस्मानी जी। आप सब के सान्निध्य में रहते हुए आप सब से जब ऐसे उत्साहवर्धक…"
Saturday

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service