For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सम्माननीय साथियो,
 
"OBO लाईव महा उत्सव" अंक ५ का आयोजन दिनांक ४ मार्च से ६ मार्च तक नौजवान शायर जनाब विवेक मिश्र "ताहिर" की देख रेख में किया गया जिसका विषय था "होली" ! पिछले ४ आयोजनों कि तरह इस आयोजन में रचनाधर्मियों ने बड़े जोश-ओ-खरोश के साथ शिरकत की ! हालाकि इस आयोजन ने सही रफ्तार दूसरे दिन ही पकड़ी तथा तीसरे और अंतिम दिन तक पहुंचते पहुँचते यह आयोजन एक यादगार आयोजन हो निपटा !  होली को विषय बना बहुत ही स्तरीय रचनाएँ इस आयोजन में पढ़ने को मिलीं ! सब से महत्वपूर्ण बात जो इस बार देखने को मिली कि होली के मस्त और हुडदंगी माहौल में भी हर एक प्रस्तुत रचना में गंभीरता दिखी, मस्ती के आलम में भी साहित्यक पक्ष को रचनाकारों ने एक पल के लिए भी इग्नोर नहीं किया ! होली से सम्बंधित शायद ही कोई ऐसा पहलू होगा जो इस आयोजन में अछूता रह गया हो ! कविता, नज़्म, दोहा, मुक्तक,गीत, छंद, रुबाई और यहाँ तक कि चौपाई जैसी पारम्परिक एवं सनातनी विधा में भी यहाँ रचनाएं प्रस्तुत की गईं ! विभिन्न आंचलिक भाषा और शैलिओं का अनुपम संगम भी यहाँ पर देखने को मिला ! इन सब के अतिरिक्त आचार्य संजीव सलिल जी द्वारा लगभग प्रत्येक रचना पर सुन्दर और सटीक काव्यात्मक टिप्पणी इस आयोजन की "ब्यूटी" रही जिस ने इस आयोजन को एक नई ऊंचाई बख्शी !

 

मैं उन सब रचनाधर्मियों को दिल से साधुवाद देना चाहूँगा जिनकी शिरकत ने इस "महा-उत्सव" को सफल बनाया ! मैं उन सब महानुभावों का भी आभारी हूँ जिन्होंने खुद न लिख कर दूसरे साथियों की रचनायों की दिल खोल कर प्रशंसा की और उनका उत्साहवर्धन किया ! अंत में मैं इस आयोजन के संचालक श्री विवेक मिश्र "ताहिर", ओबीओ के सर्वेसर्वा श्री गणेश जी बागी साहिब, एवं भाई प्रीतम तिवारी को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देता हूँ !  


सादर !

योगराज प्रभाकर

Views: 1434

Reply to This

Replies to This Discussion

संपादक जी रपट हेतु साधुवाद | सलाह ये कि अगर रचनाओं की एक एक पंक्ति भी दे देते तो सोने पे सुहागा होता |

अरुण भाई सच तो ये है कि मैं सारी कि सारी रचनाएँ ही एक साथ इस रपट के साथ देना चाहता था ! और महा-उत्सव के ५५ पन्नों में से रचनायों को बड़ी मुश्किल से कॉपी-पेस्ट किया भी, लेकिन ओबीओ में किसी पोस्ट के लिए १०००० शब्दों की सीमा होने की वजह से वो नहीं हो पाया ! मैं पूरी कोशिश करूंगा कि भविष्य में आपको शिकायत का मौका न मिले !
मैन समझ रहा था  योगराज जी कि कोई मजबूरी रही होगी | आभार!  वैसे रपट प्रशंसनीय है |
अभिनव जी की बात से मैंसहमति प्रकट करता हूँ, योगी जी को समय देना ही होगा..सादर
कामरेड साहिब,  क्या समय मुझे अकेले को ही देना होगा ?

हमेशा की तरह, इस बार के OBO महा-उत्सव में भी सभी रचनाकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. वस्तुतः यह सभी का साहित्य-स्नेह ही था (और साथ ही 'होली' के रंगों का असर भी), जिसके कारण महज ३ दिनों में ही ६५० से भी ज्यादा टिप्पणियाँ और रचनाएँ प्राप्त हुईं. इस सफल आयोजन के लिए मैं श्री गणेश जी 'बागी', प्रधान सम्पादक- श्री योगराज प्रभाकर जी और भाई प्रीतम जी के साथ-साथ, एक बार पुनः उन सभी रचनाकारों का हार्दिक आभारी हूँ, जिनके सहयोग से महा-उत्सव की सफलता सुनिश्चित हो सकी.

जय हो!

प्रिय विवेक भाई, आपको इस तरह सक्रिय देख कर मुझ से ज्यादा शायद ही कोई और खुश होगा ! आपने जिस प्रकार महा-उत्सव का संचालन किया - मैं उस कि भूरि-भूरि प्रशंसा करता हूँ !

योगराज जी,,,,प्रणाम,,,,,,,,,,,,

सुन्दर ब्याख्यात्मक रिपोर्ट हेतु आभार,,,,,,,,,,,,,,एवं आपकी प्रतिक्रिया से हम सभी रचनाकारों का  उत्साह वर्धन हॊता है,,,,,,,भविष्य में भी इसी प्रकार की आशा है,,,,,,,

धन्यवाद,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

मैं आपका हार्दिक आभारी हूँ कविराज !

ताहिर जी,,,,,,,,,,,,

आपके सफ़ल संचालन में ओ.बी.ओ.५वां महोत्सव सम्पन्न हुआ,आपको कोटि-कॊटि बधाई,,,,,,,,,,,,,,,,,

हार्दिक आभार, राजबुन्देली जी! आपकी लेखनी ने भी जमकर रंग बरसाए. बधाई स्वीकारें.
सही बात ताहिर जी बधाई के हकदार आप है , बढियां संचालन रहा |

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Tuesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Monday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Apr 3
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"सार्थक है आपका सुझाव "
Mar 31
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर उपस्थिति और समीक्षाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी। मेरी…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभाजी ।  इसमें कुछ कमी हो सकती है लेकिन इस प्रकार के आयोजन शहरों…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर, बिना सोचे बोलने के परिणाम पर सुन्दर और संतुलित लघुकथा…"
Mar 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service