For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-3 (विषय: बंधन)

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,
सादर वन्दे।
 
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" के पहले दो आयोजन बेहद सफल रहे। लघुकथाकारों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक इन में सम्मिलित होकर इन्हें सफल बनाया। न केवल उच्च स्तरीय लघुकथाओं से ही हमारा साक्षात्कार हुआ बल्कि एक एक लघुकथा पर भरपूर चर्चा भी हुई। गुणीजनों ने न केवल रचनाकारों का भरपूर उत्साहवर्धन ही किया अपितु रचनाओं के गुण दोषों पर भी खुलकर अपने विचार प्रकट किए।  कहना न होगा कि यह आयोजन लघुकथा विधा के क्षेत्र में एक मील के पत्थर साबित हुए हैं । इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रस्तुत है....

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-३  
विषय : "बंधन"
अवधि : 29-06-2015 से 30-06-2015
(आयोजन की अवधि दो दिन अर्थात 29 जून 2015 दिन सोमवार से 30 जून 2015 दिन मंगलवार की समाप्ति तक)

अति आवश्यक सूचना :-
१. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी केवल एक सर्वश्रेष्ठ लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
२.सदस्यगण एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हलकी टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।
३. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
४. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल आदि भी लगाने की आवश्यकता नहीं है।
५. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
६.  नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
७. आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है।
८. इस तथ्य पर ध्यान रहे कि स्माइली आदि का असंयमित अथवा अव्यावहारिक प्रयोग तथा बिना अर्थ के पोस्ट आयोजन के स्तर को हल्का करते हैं। रचनाओं पर टिप्पणियाँ यथासंभव देवनागरी फाण्ट में ही करें।
९ . सदस्यगण बार-बार संशोधन हेतु अनुरोध न करें, बल्कि उनकी रचनाओं पर प्राप्त सुझावों को भली-भाँति अध्ययन कर केवल एक बार ही संशोधन हेतु अनुरोध करें।
.
(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 29 जून 2015, दिन सोमवार लगते ही खोल दिया जायेगा)
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
लघुकथा के नियम, शिल्प एवं संरचना सम्बन्धी जानकारी हेतु यहाँ क्लिक करें
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 21475

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आ० सुधीर जी

बड़े ढंग से आपने कहानी गढ़ी , साधुवाद .

आ. डॉ. गोपाल नारायण सर जी हार्दिक आभार सादर 

महँगा रोये एक बार.. सस्ता रोये बार-बार..  इस नीति-वाक्य को जानते-बूझते हुए भी पॉकेट की मर्यादायें आजके मध्यम वर्गीय ग्राहक को लसरा देती हैं. दूसरे, यह तथ्य कायदे से उभर कर आया है कि सिद्धांतों से दैनिक आवश्यकताएँ पूरी नहीं होतीं. चायना आयटम को गरियाते हुए भी लोग गुड़-मक्खी बने हैं तो यह पॉकेट की सीमायें ही हैं. वर्ना कौन अपने देश और इसकी आर्थिक दशा से गद्दारी करता है.
बहुत खूब !

लेकिन, आदरणीय सुधीर जी, बन्धन शीर्षक का यों इतना घूम कर संतुष्ट किया जाना मुझे एक पाठक के तौर पर संतुष्ट नहीं कर पाया.
बहरहाल आयोजन में भागीदारी के लिए हार्दिक शुभेच्छाएँ

आ. सौरभ पाण्डेय जी आपकी सटीक समीक्षाए सदैव मेरे नजरिये को परिष्कृत करती हैं  ..सीखता जा रहा हूँ , सीखता रहूँगा .मंजिल मिलना न मिलना इश्वर के हाथ . हाँ ये अवश्य है कि आप गुनीजनो की समीक्षाओं का सानिध्य हौसला देता रहेगा इस पथ पर अग्रसर होने में.. सादर  

आपका उदार दृष्टिकोण एक सफल वातावरण की आश्वस्ति है आदरणीय सुधीरजी. आपने सीखने और सिखाने की बातें कर इस मंच के उद्येश्य को ही स्पष्ट किया है.
इसी संदर्भ में एक बात अवश्य साझा करना चाहूँगा - आप अन्य प्रस्तुतियों पर इसी गंभीरता से मुझर हों. एक-एक कर रचनाएँ पढ़ते जाना, उन पर अपनी समझ के अनुसार प्रतिक्रिया देना, उपयुक्त विन्दुओं को सामने लाना आदि सीख पाने के सबसे सार्थक विन्दु हुआ करते हैं. आप अचानक किसी प्रस्तुति पर प्रकट होते हैं. और अपनी दो बातें कर अपनी प्रस्तुति पर आ जाते हैं. आदरणीय ऐसा करना मंच के सुधीजनों के बीच चर्चा का विषय बनता है.
विश्वास है, मैं अपनी बातें स्पष्ट ढंग से प्रस्तुत कर पा रहा हूँ.
सादर

आ. सौरभ जी पूर्णत: सहमत हूँ परन्तु कार्यालयी परिस्थितियाँ इसका कारण है .. ज्यूँ ही समय चुरा पाता हूँ प्रतिक्रियाये देने में देर नहीं लगाता .. हाँ ये अवश्य है कि इन चंद लम्हों में अपनी कथा पर हो रही प्रतिक्रियाओं के अवलोकन का मोह नहीं छोड़ पाता . आशा है आप सुधीजन समझेंगे .. सादर  

:-))

जो गति तोरी सो गति मोरी.. हा हा हा हा... . .

nanga nahega kya nichodega kya?

arth pradhan samay me arthik rup se sakasham hona pahli parthimkta to hi ham apne vachan aur kartvya nibha payege,

हार्दिक आभार आ. राजेन्द्र जी 

मानवीय भावनाओ का सुंदर चित्रण की स्वेदशी झालर ले या विदेशी किन्तु परिवार के सदस्यों का भी तो कुछ हक है व्यक्ति की मानवीय भावनाओं पर ऊपर से विदेशी पटाखे सुंदर चित्रण हेतु हार्दिक बधाई

हार्दिक आभार आ. पंकज जी 

प्रिय अनुज सुधीर जी । साधनों की कमी से संकल्‍प अक्‍सर टूट ही जाया करते हैं । व्‍यवस्‍था पर बहुत ही गंभीर कटाक्ष किया आपने अपनी लघुकथा के माध्‍यम से । हालांकि आपकी लघुकथा 'बंधन' विषय से पूरी तरह न्‍याय करने में कुछ असमर्थ लगी फिर भी बहुत कुछ सोचने पर मजबूर करती है ।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूसबिना कमीशन आजकल, कब होता है काम ।कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।।घास घूस…See More
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
Sunday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
Saturday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
" दोहा मुक्तक :  हिम्मत यदि करके कहूँ, उनसे दिल की बात  कि आज चौदह फरवरी, करो प्यार…"
Saturday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"दोहा एकादश. . . . . दिल दिल से दिल की कीजिये, दिल वाली वो बात । बीत न जाए व्यर्थ के, संवादों में…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service