For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ईश्वर अनुभूति का विषय है न की वाद विवाद का अतः ईश्वर तक पहुँचने का सर्वोत्तम मार्ग है पूर्ण समर्पण का भाव। पूर्ण समर्पण केवल प्रेम से ही संभव है। प्रेम की वह परम स्तिथि जहां व्यक्ति संसारिकता को त्याग कर सिर्फ प्रभु चरणों में स्वयं को समर्पित कर देता है भक्ति कहलाती है।

भक्ति का प्रारंभ ईश्वर के प्रति आकर्षण से होता है। ठीक उसी प्रकार जैसे सांसारिक प्रेम का आरम्भ प्रेमी के प्रति आकर्षण से होता है। व्यक्ति निरंतर ईश्वर का चिंतन करता है। यह निरंतर चिंतन ही प्रेम का आधार बनता है। व्यक्ति का हर प्रयास ईश्वर को प्रसन्न करने का होता है। ईश्वर का पूजन अर्चन करना, उन्हें स्नान कराना, भोग अर्पित करना इत्यादि द्वारा वह ईश्वर की सेवा करता है।

यह तो प्रारंभिक अवस्था के लक्षण हैं। चरम अवस्था तो तब आती है जब व्यक्ति बृज की गोपियों की भांति अपना सर्वस्व ईश्वर को अर्पण करने को तत्पर हो जाता है। जिनके लिए कृष्ण को प्रसन्न रखने के अतिरिक्त को और प्रयोजन नहीं था। उन्हें लोक निंदा तक की परवाह नहीं थी।

धीरे धीरे वह स्तिथि आ जाती है जहाँ समस्त संसार ईश्वरमय लगने लगता है। यही भक्ति की अंतिम स्तिथि है। इसके बाद भक्त के लिए अपना पराया, मित्र शत्रु कुछ नहीं रह जाता। उसे सभी में ईश्वर के दर्शन होते हैं।

भक्त के जीवन में चाहें कितने ही उतार चढ़ाव आयें। उसे चाहें कितने ही कष्ट क्यों न झेलने पड़ें किन्तु वह अपनी भक्ति से नहीं डिगता। उसे ईश्वर पर पूर्ण आस्था रहती है। उसकी भक्ति उसे शक्ति प्रदान करती है।

भक्ति के कई रंग होते हैं। कोई ईश्वर की दास भाव से सेवा करता है तो कोई प्रेमी की भांति उन्हें रिझाता है। कोई पुत्रवत स्नेह करता है तो कोई सखा भाव रखता है। रूप कोई भी हो वही प्रेम भक्ति कहलाता है जो स्वार्थरहित हो।

अतः ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव पैदा करें। यह आपको जीवन के परम लक्ष्य को पाने में सहायता करेगा।

Views: 740

Replies to This Discussion

आशीष कुमार त्रिवेदी जी बहुत भक्तिमय पोस्ट है जो स्नेह प्रेम निःस्वार्थ भाव से हो वही सबसे बड़ी भक्ति है आखिर हम सब की डोर तो उसी के हाथ में है हम तो सिर्फ कठपुतली मात्र हैं हम सब के अन्दर भगवान् विद्यमान हैं सिर्फ उनसे मिलने का तरीका ही उस भक्ति में लीन  होना अच्छे कर्म करना है यदि हम उसे दुःख में याद करते हैं तो सुख में भी भूलना नहीं चाहिए । बहुत बहुत बधाई आपको इस प्रस्तुति हेतु । 

आ0 त्रिवेदी जी,   जी हां!  भगवान श्रीराम ने भी माता शबरी को नवधा भक्ति का ज्ञान दिया था।  किसी भी प्रकार से 1. सतसंग, 2.भगवत कथा श्रवण, 3.समर्पण अहंकार रहित, 4.कपट रहित, 5. भजन वेद वाणी, 6.दम सील, 7. हरिमय जग समझना, 8. संतोष दोष रहित और 9. श्रध्दा विश्वास दीनों की उपेक्षा मत करें।    इन नवम भक्ति मार्ग मे किसी एक का भी पालन करके सीधे भगवान को प्राप्त किया जा सकता है।  भक्तिमय सुन्दर रचना।  बधाई स्वीकारें।   सादर,

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil's blog post क्यों दूर हो गए तुम , हमको सजा दिला के
"आ भाई सुनील जी, अभिवादन। अच्छी ग़ज़ल हुई है हार्दिक बधाई।"
10 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

नगर प्रेम का हो वतन सोचते थे-लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

१२२/१२२/१२२/१२२**बहुत घोल मन में ज़हर धीरे धीरेबनाया  है  तुमने  ये डर धीरे धीरे।।*नगर प्रेम का हो…See More
Friday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on sushil yadav's blog post लापता मैं    हो गया इक गुमशुदा के वास्ते
"आ सुशील जी , अभिवादन। अच्छी ग़ज़ल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post अनसुने अनकहे के बीच
"आ. भाई विजय जी, सादर अभिवादन। अच्छी रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Nov 5
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post कुंडलिया. . . . झोला
"आ. भाई सुनील जी सुंदर कुंडलियां हुई हैं हार्दिक बधाई।"
Nov 4
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted blog posts
Nov 4
sushil yadav posted blog posts
Oct 26
Sushil posted blog posts
Oct 26
vijay nikore posted a blog post

अनसुने अनकहे के बीच

                        अनसुने अनकहे के बीच.कहे अनसुने-से रहे कुछ जज़्बातउसपर अनकहे एहसासों का…See More
Oct 26
रोहित डोबरियाल "मल्हार" replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"1 लाख मासिक चाहिए ही क्यों भाई, वर्डप्रेस CRM में वेबसाइट को ट्रांसफर कर दिया जाए, तो सालाना खर्च…"
Oct 15
KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दुःखद"
Sep 29
Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Sep 24

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service