For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय सदस्यगण

सादर वन्देI

 

मुझे यह सूचना देते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है कि हमारे प्रिय ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम (ओबीओ) के कानपुर चैप्टर की स्थापना हो गई हैI उस क्षेत्र से हमारे सदस्य काफी अरसे से वहां चैप्टर प्रारंभ करने का अनुरोध कर रहे थेI अत: मैने ओबीओ महाप्रबंधक भाई गणेश बागी जी से इस बारे में विचार विमर्श किया, जिन्होंने मेरी प्रार्थना स्वीकार करते हुए सहर्ष कानपुर चैप्टर प्रारम्भ करने की आज्ञा प्रदान कीI पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से कानपुर चैप्टर के सदस्यों द्वारा मेरी उपस्थिति में 7 अगस्त को किया जाएगाI  

इसी उपलक्ष्य में ओबीओ कानपुर चैप्टर के स्थापना दिवस पर सर्वप्रथम गोष्ठी का आयोजन निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार होना तय हुआ है:

 

तिथि  : दिनांक 07 अगस्त 2016

समय : दोपहर 2 से 5 बजे तक

स्थान : होटल सेलिब्रेशन, गुमटी गुरुद्वारा, जी.टी रोड, कानपुर.

 

उस क्षेत्र के सभी सदस्यों के प्रार्थना है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर अपनी रचनायों सहित कार्यक्रम में शामिल होकर इसकी शोभा बढ़ाएंI

 

 

सादर

योगराज प्रभाकर

(प्रधान सम्पादक)    

Views: 2670

Reply to This

Replies to This Discussion

दिल से शुक्रिया भाई रवि कुमार जी, आप भी कानपुर चलते तो आनंद बहुगुणित हो जाता।

यह बहुत सुखद समाचार है. संबंधित सभी को मैं अपनी और ओबीओ लखनऊ चैप्टर की ओर से बधाई देता हूँ. कानपुर चैप्टर और लखनऊ चैप्टर के बीच आत्मीय और पारस्परिक सम्बंध इन दो ऐतिहासिक साहित्य रस सिंचित शहरों की साहित्यिक मानसिकता को नयी दिशा दे,यही प्रार्थना करता हूँ. भविष्य के लिये अशेष शुभकामनाएँ.
यह अत्यंत हर्ष का विषय है। सभी को बहुत-बहुत बधाई। क्या इलाहाबाद वालों के लिए भी ऐसी ही कोई सम्भावना है? सादर!

भाई महेंद्र कुमार जी, ओबीओ के एक मज़बूत स्तम्भ यानि ओबीओ प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य आ० सौरभ पांडे जी इलाहाबाद से ही हैं। उनका साहित्यिक दायर भी विशाल है, इलाहाबाद चैप्टर हेतु आप उनसे बात अवश्य करें।

आदरणीय सौरभ सर तो ज्ञान का अथाह सागर हैं। मैं प्रयास करूँगा कि उनसे इस सन्दर्भ में बात हो सके। कानपुर चैप्टर के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ, सादर!
हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएँ!

दिल से शुक्रिया भाई सतविन्द्र कुमार जी।

कानपुर चैप्‍टर की स्‍थापना के निर्णय पर प्रबंधन को आभार एवं चैप्‍टर के उज्‍ज्‍वल भविष्‍य के लिये अग्रिम शुभकामनाएं 

हार्दिक आभार आ० रवि शुक्ला जी।

Haardik badhaaèeeeeeeeeee sir

हार्दिक आभार आ० सुशील सरना जी।

आदरणीय योगराज सर .. ओ बी ओ कानपूर चेप्टर शुरू होने पर आपको बधाई ..इस मंच से जुड़ना और आप  बागी जी सौरभ सर वीनस जी गिरिराज भाई साब मिथिलेश जी और भी कितने ही बिद्वानो के मार्गदर्शन में रचनाओं को संवारने का मौका मिल पाना अन्य किसी मंच से संभव ही नहीं लगता है /लखनऊ और कानपूर दोनों ही जगह मैं रहता हूँ इसलिए सोने पर सुहागे जैसे लगता है .आदरणीय सर आप और बागी सर का यह निर्णय उत्साहित करने वाला है ..इस अवसर पर मेरा आपको और बागी सर को मेरा सादर प्रणाम प्रेषित है //सादर 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
5 hours ago
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
5 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
7 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
11 hours ago
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
11 hours ago
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
11 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
12 hours ago
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
18 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
May 24
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
May 24
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देवता चिल्लाने लगे हैं (कविता)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ashok Kumar Raktale जी"
May 24

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service