For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक २० ( Now closed with 1007 Replies )

आदरणीय साहित्य प्रेमियों

सादर वन्दे,

"ओबीओ लाईव महा उत्सव" के २० वे अंक में आपका हार्दिक स्वागत है. पिछले १९ कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने १९   विभिन्न विषयों पर बड़े जोशो खरोश के साथ और बढ़ चढ़ कर कलम आजमाई की. जैसा कि आप सब को ज्ञात ही है कि दरअसल यह आयोजन रचनाकारों के लिए अपनी कलम की धार को और भी तेज़ करने का अवसर प्रदान करता है, इस आयोजन पर एक कोई विषय या शब्द देकर रचनाकारों को उस पर अपनी रचनायें प्रस्तुत करने के लिए कहा जाता है. इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है:-

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक २०      

.
विषय - "जल "

आयोजन की अवधि- ८ जून २०१२ शुक्रवार से १० जून २०१२ रविवार तक  

तो आइए मित्रो, उठायें अपनी कलम और दे डालें अपनी कल्पना को हकीकत का रूप, बात बेशक छोटी हो लेकिन घाव गंभीर करने वाली हो तो बात का लुत्फ़ दोबाला हो जाए. महा उत्सव के लिए दिए विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते है |


उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम निम्न है: -

  1. तुकांत कविता
  2. अतुकांत आधुनिक कविता
  3. हास्य कविता
  4. गीत-नवगीत
  5. ग़ज़ल
  6. हाइकु
  7. व्यंग्य काव्य
  8. मुक्तक
  9. छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका इत्यादि) 

 

अति आवश्यक सूचना :- "OBO लाइव महा उत्सव" अंक- २० में सदस्यगण  आयोजन अवधि में अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ  ही प्रस्तुत कर सकेंगे | नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा गैर स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटा दिया जाएगा, यह अधिकार प्रबंधन सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी |

 

(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो शुक्रवार ८ जून लगते ही खोल दिया जायेगा ) 

 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तोwww.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |

"महा उत्सव"  के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...

"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ

मंच संचालक

धर्मेन्द्र शर्मा (धरम)

(सदस्य कार्यकारिणी)

ओपन बुक्स ऑनलाइन  

 

Views: 17830

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आदरणीय लक्ष्मण प्रसाद जी, बहुत ही प्रभावी रचना है आपकी. हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिये

अन्न बिना तो जी सकें , जल बिन जीवन नाय.
जल से ना खिलवाड़ कर, जल जलजला भी लाय
जल जीवन - संजीवनी, महत्ता समझो आप.
द्रव पानी है ठोस बरफ , गैस बने तो भाप.
जल निर्मल - शीतल सदा , करता दूषित जहान.
जल - रक्षण जो भी करे , जग में वही महान.
राजा - रंक समान लखन, जल का यही सुभाय.
दोषरहित जल - ह्रदय है , आर - पार दिख जाय.
प्यासे को जो जल  मिले , सो अमृत हो जाय .
शीश लगाए भाव से , गंगाजल कहलाय .
जल ऊर्जा का स्रोत है , जल विकास की राह .
कितना मुरख मनुज है , पाँव कुल्हाड़ी चलाय.
                ---- सतीश मापतपुरी

क्या बात है सतीश मापतपुरी जी....लूट लिया ..लूट लिया
सारा खज़ाना लूट लिया  आपने
 

जल निर्मल - शीतल सदा , करता दूषित जहान.
जल - रक्षण जो भी करे , जग में वही महान.
राजा - रंक समान लखन, जल का यही सुभाय.
दोषरहित जल - ह्रदय है , आर - पार दिख जाय.
प्यासे को जो जल  मिले , सो अमृत हो जाय .

____इस शानदार और जानदार रचना के लिए  आपको  लाख लाख  बधाई

लूट लिया नहीं , अलबेला साहेब लुट गया ......... आपने इस अंदाज़ में सराहा कि मैं दिलो - जान से लुट गया ... शुक्रिया हुज़ूर

:-)))))))))))))

//अन्न बिना तो जी सकें , जल बिन जीवन नाय.
जल से ना खिलवाड़ कर, यही जलजला लाय..


जल जीवन - संजीवनी, समझो आप महत्व.
भाप बने तो गैस है,  बर्फ ठोस, द्रव तत्व..


जल निर्मल शीतल सदा , दूषित मगर जहान.
जल रक्षण जो भी करे , जग में वही महान..


ऊंच-नीच का भेद नहिं, जल का यही सुभाय.
दोषरहित जल है वही, आर-पार दिख जाय..


शीश लगाए भाव से, गंगाजल कहलाय..

प्यासे को जो जल  मिले , सो अमृत हो जाय..

मुख्य ऊर्जा स्रोत जल, जल विकास की राह .
कितना मूरख है मनुज, दोहन की है चाह..//

_______________________________

 

इन दोहों से आपने खींच दिया जल चित्र.

सुन्दर दोहे हैं जमे, बहुत बधाई मित्र..

 

भाई जी मापतपुरी, अति सुन्दर हैं भाव

शिल्प दोष है दूर अब, बांचें जमे प्रभाव..

सादर

आदरणीय श्रीवास्तव साहेब .... बहुत सुन्दर दोहे लिखे आपने .... इन्हें आप द्वारा रचित दोहे मानकर मैं दिल से दाद देता हूँ .. कुबूल फरमाएं आदरणीय

धन्यवाद आदरणीय मापतपुरी जी ! यह दोहे आपके ही हैं मैंने तो शिल्प दोष दूर करने का सुझाव भर दिया है ...

सादर

जल जीवन - संजीवनी, महत्ता समझो आप.
द्रव पानी है ठोस बरफ , गैस बने तो भाप.
जल निर्मल - शीतल सदा , करता दूषित जहान.
जल - रक्षण जो भी करे , जग में वही महान.

 

bahut hi prerak rachna e liye aapko badhaai aadarniya Satish ji

बहुत सुंदर रचना है सतीश जी, बधाई स्वीकारें

जल निर्मल - शीतल सदा , करता दूषित जहान.
जल - रक्षण जो भी करे , जग में वही महान....sau fi sadi sahi bat Satish bhai.

बहुत खूब आदरणीय सतीश मापतपुरी जी, बधाई स्वीकारें.  

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार

दोहा पंचक. . . .संयोग शृंगारअभिसारों के वेग में, बंध हुए निर्बंध । मौन सभी खंडित हुए, शेष रही…See More
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२ ****** घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये उघड़े  शरीर  आप  ही  सम्मान  हो गये।१। *…See More
Saturday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Friday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
Thursday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
Thursday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
Thursday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
Wednesday
Sushil Sarna posted blog posts
Feb 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service