For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-39 (Now closed)

परम आत्मीय स्वजन,

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" के 39 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | मुशायरे के नियमों में कई परिवर्तन किये गए हैं इसलिए नियमों को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें | इस बार का तरही मिसरा, मेरे पसंदीदा शायर मरहूम जनाब क़तील शिफाई की एक ग़ज़ल से लिया गया है, पेश है मिसरा-ए-तरह...

 "तुम्हारा नाम भी आएगा मेरे नाम से पहले"

तु/१/म्हा/२/रा/२/ना/२  म/१/भी/२/आ/२/ये/२   गा/१/में/२/रे/२/ना/२   म/१/से/२/पह/२/ले/२

१२२२  १२२२ १२२२ १२२२ 

मुफाईलुन मुफाईलुन मुफाईलुन मुफाईलुन

(बह्र: हज़ज़ मुसम्मन सालिम )

रदीफ़ :- से पहले 
काफिया :-  आम (नाम, काम, शाम, जाम, कोहराम, आदि)
 

मुशायरे की अवधि केवल दो दिन है | मुशायरे की शुरुआत दिनाकं 28 सितम्बर दिन शनिवार लगते ही हो जाएगी और दिनांक 29 सितम्बर दिन रविवार समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा.

नियम एवं शर्तें:-

  • "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" में प्रति सदस्य अधिकतम एक ग़ज़ल ही प्रस्तुत की जा सकेगी |
  • एक ग़ज़ल में कम से कम 5 और ज्यादा से ज्यादा 11 अशआर ही होने चाहिए |
  • तरही मिसरा मतले को छोड़कर पूरी ग़ज़ल में कहीं न कहीं अवश्य इस्तेमाल करें | बिना तरही मिसरे वाली ग़ज़ल को स्थान नहीं दिया जायेगा |
  • शायरों से निवेदन है कि अपनी ग़ज़ल अच्छी तरह से देवनागरी के फ़ण्ट में टाइप कर लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें | इमेज या ग़ज़ल का स्कैन रूप स्वीकार्य नहीं है |
  • ग़ज़ल पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, सीधे ग़ज़ल पोस्ट करें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक  अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल  आदि भी न लगाएं | ग़ज़ल के अंत में मंच के नियमानुसार केवल "मौलिक व अप्रकाशित" लिखें |
  • वे साथी जो ग़ज़ल विधा के जानकार नहीं, अपनी रचना वरिष्ठ साथी की इस्लाह लेकर ही प्रस्तुत करें
  • नियम विरूद्ध, अस्तरीय ग़ज़लें और बेबहर मिसरों वाले शेर बिना किसी सूचना से हटाये जा सकते हैं जिस पर कोई आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी |
  • ग़ज़ल केवल स्वयं के प्रोफाइल से ही पोस्ट करें, किसी सदस्य की ग़ज़ल किसी अन्य सदस्य द्वारा पोस्ट नहीं की जाएगी । 

विशेष अनुरोध:-

सदस्यों से विशेष अनुरोध है कि ग़ज़लों में बार बार संशोधन की गुजारिश न करें | ग़ज़ल को पोस्ट करते समय अच्छी तरह से पढ़कर टंकण की त्रुटियां अवश्य दूर कर लें | मुशायरे के दौरान होने वाली चर्चा में आये सुझावों को एक जगह नोट करते रहें और संकलन से पूर्व किसी भी समय संशोधन का अनुरोध प्रस्तुत करें | ग़ज़लों में संशोधन संकलन आने के बाद भी संभव है | सदस्य गण ध्यान रखें कि संशोधन एक सुविधा की तरह है न कि उनका अधिकार ।

मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है....

 

फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो  28 सितम्बर दिन शनिवार लगते ही खोल दिया जायेगा, यदि आप अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.


मंच संचालक
राणा प्रताप सिंह 
(सदस्य प्रबंधन समूह)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम 

Views: 26287

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

धान्यवाद महिमा जी आपको ग़ज़ल पसंद आई जान कर खुशी हुई

आदरणीय वीनस भार्इ जी,  वाह! लाजवाब गजल।  बहुत खूब। ढेरों दाद कुबूल करें।    सादर,

धन्यवाद आदरणीय भाई जी

ये आँखों की तितलियाँ भूल बैठीं हैं हुनर अपना,

यहाँ से उड़ न पाएंगी लगे है, शाम से पहले...

आदरणीय वीनस जी हर शेर थाम सा लेता है... सच कहूँ तो यहाँ से आगे जाना मुश्किल हो गया है...

सादर बधाई स्वीकारें इस उम्दा ग़ज़ल के लिए....

आपकी नवाजिश हैं भाई जी ..

हमारी दोस्ती के लाज़िमी अंजाम से पहले
गले मिल कर चलो रो लें किसी इलज़ाम से पहले  ,, वाह वाह

मुआफ़ी मांग लूंगा मैं किसी अंजाम से पहले
मेरे दिल में जो है कह लूँ ज़रा आराम से पहले ... हाय हाय वीनस भाई

किसी हिदुत्व से पहले किसी इस्लाम से पहले
यहाँ इंसानियत बसती थी कत्लेआम से पहले ... क्या खूब कहा है आपने

हजारों रंग आ कर इस जगह पर ख़्वाब बुनते थे 
यहीं पर गाँव का बाज़ार था कुहराम से पहले ... वाह जिंदाबाद

नज़ारे कैसे दिखलाये, ज़रा सी भूल ने मुझको 
मैं हाज़िर था सरे महफ़िल मेरे पैगाम से पहले .. बेहतरीन

निभाया है नफ़ासत को, रवायत को निभाएँ आप
हमारे हाँथ कटवा दें किसी इन्आम से पहले ... लाजवाब लाजवाब

न जाने क्या हुआ, इक शाम यूँ ही खुद से मिल बैठा
मैं आईने पलट देता हूँ अब हर शाम से पहले ... आय हाय भाई जी जबरदस्त

सजाए यूँ फिरोगे नाम 'वीनस' का लबों पर तो
'तुम्हारा नाम भी आएगा मेरे नाम से पहले' ..... वाह वाह

आदरणीय वीनस भाई जी वाह दिल बाग़ बाग़ हो गया भाई जी बेहतरीन ग़ज़ल जबरदस्त अशआर ढेरों दिली दाद कुबूल फरमाएं.

अरुण भाई शेर दर शेर आपकी तारीफ़ ने मुझे आसमान पर पहुंचा दिया है

 अह्हा! क्या गज़ब की ग़ज़ल कही भाई आपने! वाह! वाह! वाह! आपको हार्दिक बधाई!

शुक्रिया भाई जी

यूं तो सभी अश'आर कहन और शिल्प की दृष्टि से मुकम्मिल है मगर मंदर्जा दो अशआर दिल को छू गए:

//निभाया है नफ़ासत को, रवायत को निभाएँ आप
हमारे हाँथ कटवा दें किसी इन्आम से पहले //

//न जाने क्या हुआ, इक शाम यूँ ही खुद से मिल बैठा
मैं आईने पलट देता हूँ अब हर शाम से पहले//

दिल से दाद पेश कर रहा हूँ, स्वीकार करें वीनस भाई. 

आदरणीय जब आप से खुले दिल से दाद मिल गयी तो इसके बाद मुझे भी ग़ज़ल के प्रति आश्वस्ति हो गयी 
आभारी हूँ

हमारी दोस्ती के लाज़िमी अंजाम से पहले 
गले मिल कर चलो रो लें किसी इलज़ाम से पहले ----शानदार मतला 

मुआफ़ी मांग लूंगा मैं किसी अंजाम से पहले 
मेरे दिल में जो है कह लूँ ज़रा आराम से पहले ---बेहतरीन नेक दिल इंसान का चित्र 

किसी हिदुत्व से पहले किसी इस्लाम से पहले 
यहाँ इंसानियत बसती थी कत्लेआम से पहले ---सही कहा इंसानियत सबसे बड़ी चीज है जिसको आज हर कोई दरकिनार कर रहा है 

हजारों रंग आ कर इस जगह पर ख़्वाब बुनते थे  
यहीं पर गाँव का बाज़ार था कुहराम से पहले ----आह्ह बहुत दिल को छू गया ये शेर 

नज़ारे कैसे दिखलाये, ज़रा सी भूल ने मुझको  
मैं हाज़िर था सरे महफ़िल मेरे पैगाम से पहले ------अब पछताय .....

निभाया है नफ़ासत को, रवायत को निभाएँ आप 
हमारे हाँथ कटवा दें किसी इन्आम से पहले ---बहुत जबरदस्त कटाक्ष ताज महल की याद आ गई 

न जाने क्या हुआ, इक शाम यूँ ही खुद से मिल बैठा 
मैं आईने पलट देता हूँ अब हर शाम से पहले -----खुद से इतनी नाराजगी ठीक नहीं ,गजब का शेर 

सजाए यूँ फिरोगे नाम 'वीनस' का लबों पर तो 
'तुम्हारा नाम भी आएगा मेरे नाम से पहले' ----बेहतरीन मक्ता

वीनस जी ग़ज़ल पर देर से पंहुची खेद है किन्तु आराम से अब पढ़ी ढेरों दाद कबूलें इस लाजबाब ग़ज़ल के लिए 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
51 minutes ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
19 hours ago
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
21 hours ago

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
Wednesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूस बिना कमीशन आजकल, कब होता है काम । कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।। घास…See More
Tuesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
Tuesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों को सादर नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर सर द्वारा…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय सदस्यों को नमस्कार, एक महत्वपूर्ण चर्चा को आरम्भ करने के लिए प्रबन्धन समिति बधाई की…"
Tuesday
Admin posted a discussion

ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा

साथियों,विगत कई माह से ओ बी ओ लाइव आयोजनों में कतिपय कारणवश सदस्यों की भागीदारी बहुत ही कम हो रही…See More
Tuesday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय  अखिलेश जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय जी । सहमत एवं संशोधित "
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय सुशीलजी हार्दिक बधाई। लगातार बढ़िया दोहा सप्तक लिख रहें हैं। घूस खोरी ....... यह …"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service