For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

इस बार का तरही मिसरा 'बशीर बद्र' साहब की ग़ज़ल से लिया गया है|
"ज़िंदगी में तुम्हारी कमी रह गई"
वज्न: 212 212 212 212
काफिया: ई की मात्रा
रद्दीफ़: रह गई
इतना अवश्य ध्यान रखें कि यह मिसरा पूरी ग़ज़ल में कहीं न कही ( मिसरा ए सानी या मिसरा ए ऊला में) ज़रूर आये|
मुशायरे कि शुरुवात शनिवार से की जाएगी| admin टीम से निवेदन है कि रोचकता को बनाये रखने के लिए फ़िलहाल कमेन्ट बॉक्स बंद कर दे जिसे शनिवार को ही खोला जाय|

इसी बहर का उदहारण : मोहम्मद अज़ीज़ का गाया हुआ गाना "आजकल और कुछ याद रहता नही"
या लता जी का ये गाना "मिल गए मिल गए आज मेरे सनम"

विशेष : जो फ़नकार किसी कारण लाइव तरही मुशायरा-2 में शिरकत नही कर पाए हैं
उनसे अनुरोध है कि वह अपना बहूमुल्य समय निकाल लाइव तरही मुशायरे-3 की रौनक बढाएं|

Views: 9251

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

वाह यह भी खूब कही|
पक्का allowed है ..पर यदि इसे अपनी ग़ज़ल के कमेन्ट में कहे तो और बेहतर हो..सारे शेर एक साथ आ जायेंगे|
mai kar deta hoo
अच्छे शेर हैं !! पूरी ग़ज़ल की प्रतीक्षा है नवीन जी !
आदरणीय डॉ ब्रिजेश कुमार त्रिपाठी जी कहते है .........................................

ज़िन्दगी रेत का खुश्क एक ढेर थी....
तुमने झाँका,तो एक आशियाँ बन गयी.
आँधियों में मैं उड़ता फिर हर तरफ़...
बागबां! तुमने थमा तो ये थम गयी .
अब गुलों सा महकने लगा जो चमन...
धड़कने दिल की सीने में बढ़ती गयी.
फिर अचानक ये न जाने ये क्या हो गया...
रूठ कर तुम न जाने कहाँ गुम गयीं.
सांस चलती रही आस पलती रही...
डोर सी ज़िन्दगी भी सरकती गयी .
सब कुछ पा कर भी गुमसुम रहा मेरा मन..
जिंदगी में तुम्हारी कमी रह गयी...
त्रिपाठी सर , बढ़िया है ,
डॉ. ब्रिजेश सर
बेहतरीन ख्याल..हर शेर उम्दा है
.....पर तरही नियमो पर नहीं है|
मित्र राणा प्रताप जी ,
तरही नियमों के अनुरूप त्रुटि हुई यह जान कर अफ़सोस हुआ लेकिन कैसे यह जानना शेष है ...भविष्य में कोई नियम न टूटे इसका ख्याल रखना मेरा फ़र्ज़ है
सर... असल में ..तरही में पहले ही काफिया और रद्दीफ़ बताया गया था, पर आपकी ग़ज़ल उस काफिये और रद्दीफ़ पर नहीं है| बस इतना ही|
सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद|
अपना आशीर्वाद ऐसे ही बरक़रार रखें|
नव सज्जा में शिल्पी का है नव अभिनन्दन.
लगन-प्रयासों को अर्पित है अक्षत-चन्दन..

बाधाओं का क्या है?, आना है आयेंगीं.
संकल्पों के पर्वत से डर झुक जायेंगी..

जन-मन-रंजन, सत्साहित्य सृजन है मंजिल.
भंवरों से क्या डर?, जज्बा अपना है हासिल..

पता लापता हो तो भी लेंगे तलाश हम.
जूझेंगे पर होंगे ना किन्चित हताश हम..

पग चूमेगी मंजिल, झंडा फहराएंगे.
'सलिल' हिंद-हिन्दी की जय-जय मिल गायेंगे..

******************
एक बार फिर मजा आ गया, आचार्य जी जब आते है कुछ अलग तरह की खुशबु आती है , बहुत खूब ,
आचार्य जी ..सभी नवागंतुको का अभिनन्दन करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद|
बहुत सुन्दर|

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
42 minutes ago
Sushil Sarna posted blog posts
15 hours ago
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
16 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
21 hours ago
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहै हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Monday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन व आभार।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post सच काफिले में झूठ सा जाता नहीं कभी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई रवि जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और सुंदर सुझाव के लिए हार्दिक आभार।"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service