For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

छंद  -   मालिनी

परिभाषा -इस छंद के प्रत्येक  चरण में  १५ वर्ण  आठवे तथा  फिर सातवे वर्ण  पर विराम देकर होते हैं   i  प्रत्येक  चरण में दो नगण (I  I  I ) एक मगण (SSS) और दो यगण (ISS) अर्थात  I I I   I I I  SSS  ISS  ISS          

प्रसंग-  राम सीता को कुटिया  में न पाकर विरहाकुल है  I  सीता की स्मृतिया  उन्हें सताती है पर वे धैर्य धारण कर  सीता - अन्वेषण  में प्रवृत्त होते है I

 

सजल सुमन सी थी   तात ! सीता पुनीता I
जलज नयन  वाली   धीर  शांता विनीता  I
लखन  तुम  उसे   ऐसे   कहाँ   छोड़ आये
विपिन उटज में हा!  हा! नहीं प्राण सीता II

वह सिय  कहती  थी   आपका  आसरा है I
वन  पवन  सभी  प्यारे  अनोखी  धरा है  I
हर  जगह  चित्रकूट   है   हमारा  निराला
मन  हर  पल  होता  सभागा  बावरा  है  II

किस  तरह  सुनूंगा   तात ! मैं आज वानी I
इस  समय  कहाँ हो   आज  सीता सयानी I
अशन-वसन   होंगे   या   हताशा -निराशा
सुरभित कमला  सी है या अभागी अयानी II

पशु  अशन  बनी  है या  मिली  है सहाया  I
दनुज  कब  उठा  ले काम -क्रोधी अमाया  I
विषधर  कब  किसे  काट  ले  कौन  जाने
विरह यह  हमारा  काल   सा आज आया  II

लखन  अब  उठो   कोई  सहारा   नहीं  है  I
अब  तरणि  यहाँ   टूटी   किनारा  नहीं है  I
कुछ  जतन   हमें   होंगे  भिड़ाने  यहाँ  भी  
चुप   रहकर   बैठूं   मै   गवारा   नहीं  है   II

हम   सफल   कहायेंगे    विधाता   सुनेगे I
गिरि,तरु,जल,छाया  आदि से  भी  कहेंगे I
अब  यह  सब  बात  माने  मेरी  अभी  से
हम तुम  मिल  सीता को  यहाँ खोज लेंगे II

(मौलिक व्  अप्रकाशित )

Views: 458

Replies to This Discussion

बहुत ही सुंदर प्रस्तुति है आदरणीय श्रीरामजी के इस स्वरूप का आपने बहुत ही सुंदर चित्रण किया है ।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil's blog post क्यों दूर हो गए तुम , हमको सजा दिला के
"आ भाई सुनील जी, अभिवादन। अच्छी ग़ज़ल हुई है हार्दिक बधाई।"
11 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

नगर प्रेम का हो वतन सोचते थे-लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

१२२/१२२/१२२/१२२**बहुत घोल मन में ज़हर धीरे धीरेबनाया  है  तुमने  ये डर धीरे धीरे।।*नगर प्रेम का हो…See More
Friday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on sushil yadav's blog post लापता मैं    हो गया इक गुमशुदा के वास्ते
"आ सुशील जी , अभिवादन। अच्छी ग़ज़ल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post अनसुने अनकहे के बीच
"आ. भाई विजय जी, सादर अभिवादन। अच्छी रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Nov 5
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post कुंडलिया. . . . झोला
"आ. भाई सुनील जी सुंदर कुंडलियां हुई हैं हार्दिक बधाई।"
Nov 4
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted blog posts
Nov 4
sushil yadav posted blog posts
Oct 26
Sushil posted blog posts
Oct 26
vijay nikore posted a blog post

अनसुने अनकहे के बीच

                        अनसुने अनकहे के बीच.कहे अनसुने-से रहे कुछ जज़्बातउसपर अनकहे एहसासों का…See More
Oct 26
रोहित डोबरियाल "मल्हार" replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"1 लाख मासिक चाहिए ही क्यों भाई, वर्डप्रेस CRM में वेबसाइट को ट्रांसफर कर दिया जाए, तो सालाना खर्च…"
Oct 15
KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दुःखद"
Sep 29
Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Sep 24

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service