For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय मित्रों !
"चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता अंक-२ में आप सभी का हार्दिक स्वागत है ! इस प्रतियोगिता से सम्बंधित आज के इस चित्र में आधुनिक महानगर के मध्य यह मनभावन प्राकृतिक दृश्य दिखाई दे रहा है जिसमें प्रदर्शित किये गए पक्षियों में खासतौर से मयूर का सौन्दर्य उल्लेखनीय लगता है जिसकी यहाँ पर उपस्थिति मात्र से ही इस स्थान की ख़ूबसूरती कई गुना बढ़ गयी है और तो और यह जब नृत्य करता है तो इसके नृत्य की अदभुत छटा देखते ही बनती है | काश! हम भी अपने-अपने स्थान को भी इसी तरह हरा-भरा बना पाते तो ऐसे विहंगम दृश्य हर जगह देखने को मिलते और हमारी यह धरती निश्चय ही स्वर्ग बन जाती .........तब हमारे सामने ना तो पानी की कमी की कोई भी समस्या होती और न ही इन पक्षियों के लिए उपयुक्त निवास स्थान की कोई कमी ....... हम साहित्यकारों के लिए मयूर या मोर का स्थान तो और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है  क्योंकि  अधिकतर कवियों नें श्रृंगार रस की कविताओं में अक्सर इसका उल्लेख किया है |
आइये तो उठा लें अपनी-अपनी कलम .........और कर डालें इस चित्र का काव्यात्मक चित्रण ........क्योंकि........अब तो....मन अधीर हो रहा विहंग की तरह ........:) 

नोट :-

(1) १५ तारीख तक रिप्लाई बॉक्स बंद रहेगा, १६ से २० तारीख तक के लिए Reply Box रचना और टिप्पणी पोस्ट करने हेतु खुला रहेगा |

(2) जो साहित्यकार अपनी रचना को प्रतियोगिता से अलग  रहते हुए पोस्ट करना चाहे उनका भी स्वागत है, अपनी रचना को "प्रतियोगिता से अलग" टिप्पणी के साथ पोस्ट करने की कृपा करे | 


सभी प्रतिभागियों से निवेदन है कि रचना छोटी एवं सारगर्भित हो, यानी घाव करे गंभीर वाली बात हो, रचना पद्य की किसी विधा में प्रस्तुत की जा सकती है | हमेशा की तरह यहाँ भी ओ बी ओ  के आधार नियम लागू रहेंगे तथा केवल अप्रकाशित एवं मौलिक रचना ही स्वीकार की जायेगी  |

Views: 14982

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

शशि भाई बहुत खूब , अच्छी रचना बन पड़ी है, बधाई स्वीकार करे |
धन्यवाद गणेश भाई... :-)
khubsurat lajabab manmohak

"प्रतियोगिता से अलग"

हरियाली है नाम की, कंकरीट का जोर .
मानव यह क्या कर रहा, चिंतित दिखे मयूर..
चिंतित दिखे मयूर, कहाँ हैं अपने जोड़े?
होने को हम लुप्त, बचे वैसे ही थोड़े. 
विकल रो रहा हंस, बची धरती ना खाली.
कहने को बरसात, बची थोड़ी हरियाली..
--अम्बरीष श्रीवास्तव

बहुत सुन्दर..  बहुत ही सुन्दर..

मानव यह क्या कर रहा, चिंतित दीखे मोर..

सुप्रभात आदरणीय सौरभ जी ! सराहना रूपी स्नेहाशीष व इस त्वरित रचना हेतु बेहतर सुझाव के लिए इस सम्पूर्ण हृदय से आपका आभार.....:))

 

//हरियाली है नाम की, कंकरीट का जोर .
मानव यह क्या कर रहा, चिंतित दीखे मोर..
चिंतित दीखे मोर, कहाँ हैं अपने जोड़े?
होने को हम लुप्त, बचे वैसे ही थोड़े. 
विकल रो रहा हंस, बची धरती ना खाली.
कहने को बरसात, बची थोड़ी हरियाली.. //
--अम्बरीष श्रीवास्तव
अय हय हय हय - क्या एंगल चुना है प्रभु अभिव्यक्ति के लिए, इसे कहते हैं ज़रखेज़ कलम - आफरीन ! एक एक पंक्ति, एक एक शब्द, एक एक भाव चित्र के साथ पूरा इन्साफ करता हुआ ! मानव को एक साथ चेतावनी और सन्देश देती आपके इस कुंडलिया छंद ने दिल जीत लिए है भाई जी - बधाई स्वीकार हो !
भाई योगी जी ! इस मोर को यूँ ही खड़े देखकर अनायास ही यह ख्याल आ गया और यह कुण्डलिया बन गया ............आपके दिल को भा गया तो यह मेहनत सफल हुई .........तहे दिल से बहुत- बहुत शुक्रिया आपका ............. :)))
अम्बरीश भाई, अच्छे भाव है, किन्तु शिल्प के हिसाब से बात कुछ बनी नहीं, यदि दुसरे पक्ति के अंत में  मयूर रखते है, तो तुक नहीं मिलता और मोर रखते है तो एक मात्रा घटता है, साथ में दोहा का अंतिम चरण रोला का प्रथम होना चाहिए वो नहीं बना | एक नजर फिर से मारिये अम्बरीश भाई |

त्रुटि इंगित करने के लिए धन्यवाद भाई बागी जी .....मात्राएँ दोनों में ही ठीक हैं .....मेरी असावधानी वश ही ऐसा हुआ है .......भाई सौरभ जी के सुझाव के अनुसार तुक मिलाने के लिए दोहे के अंतिम चरण में "चिंतित दिखे मयूर" के स्थान पर "चिंतित दीखै  मोर" परिवर्तन तो कर दिया है परन्तु  रोले के प्रथम चरण को परिवर्तित करना भूल गया हूँ अतः  आदरणीय एडमिन जी से अनुरोध है की वह कृपया कृपया रोले के प्रथम चरण को परिवर्तित करके "चिंतित दिखे मयूर" के स्थान पर "चिंतित दीखै  मोर" कर दें........   आपका बहुत-बहुत आभार ......

 

//हरियाली है नाम की, कंकरीट का जोर .
मानव यह क्या कर रहा, चिंतित दीखे मोर..
चिंतित दीखे मोर, कहाँ हैं अपने जोड़े?
होने को हम लुप्त, बचे वैसे ही थोड़े. 
विकल रो रहा हंस, बची धरती ना खाली.
कहने को बरसात, बची थोड़ी हरियाली.. //
--अम्बरीष श्रीवास्तव

अब बात बन गयी..

साधु-साधु.

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
2 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीया रिचा यादव जी नमस्कार बहुत शुक्रिया हौसला अफ़ज़ाई का "
2 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"क्या गिला गर किसी को भूल गया इश्क़ में जो ख़ुदी को भूल गया अम्न का ख़्वाब देखा तो था पर क्या करुँ रात…"
3 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय तिलक राज कपूर जी नमस्कार बहुत- बहुत धन्यवाद आपका आपने समय निकाला ग़ज़ल तक आए और ऐसी बेहतरीन…"
3 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय अजय गुप्ता 'अजेय' जी नमस्कार बहुत धन्यवाद आपका आपने समय दिया आपने सहीह फ़रमाया गुणी…"
3 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसाफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक…"
3 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"अम्न का ख़्वाब देखा तो था पर क्या करुँ रात ही को भूल गया "
3 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"इस सुझाव को विशेष रूप से रूहानी नज़रिये से भी देखेंहुस्न मुझ पर सवार होने सेशेष सारी कमी को भूल…"
5 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आ. भाई दयाराम जी, अभिवादन व आभार।"
7 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"हार्दिक आभार आदरणीय "
8 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय दयाराम जी नमस्कार  बहुत शुक्रिया आपका  सादर "
9 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय तिलक जी सादर अभिवादन  बहुत बहुत धन्यवाद आपका  बहुत अच्छे सुझाव हैं ग़ज़लमें निखार…"
10 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service