For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गहरी दरारें (लघु कविता)

********************

जैसे किसी तालाब का

सारा जल सूखकर

तलहटी में फट गई हों गहरी दरारें 

कुछ वैसी ही लग रही थी

उस वृद्ध की एड़ियां 

शायद तपा होगा वह भी 

उस तालाब सा कर्त्तव्य की धूप में 

अर्पित कर दिया होगा

अपने रक्त का कतरा - कतरा

अपनों को पालने में।

मौलिक एवं अप्रकाशित 

Views: 130

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on October 9, 2025 at 7:20pm

आदरणीय सुरेश कुमार कल्याण जी,

प्रस्तुत कविता बहुत ही मार्मिक और भावपूर्ण हुई है। एक वृद्ध की एड़ियों की तुलना सूखे तालाब की तलहटी में पड़ी गहरी दरारों से करना कविता को मारक बना रहा है। एक वृद्ध के जीवन के कठिन परिश्रम, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाती ये पंक्तियां अपने मर्म को अभिव्यक्त करने में सफल हुईं हैं। "कर्त्तव्य की धूप" और "रक्त का कतरा-कतरा" जैसे प्रतीकात्मक शब्द जीवन की कठिनाइयों और अपनों के लिए समर्पण को गहराई से शाब्दिक करते हैं। कथ्य  की तार्किकता के संदर्भ में आदरणीय सौरभ पाण्डे सर का मार्गदर्शन तो मिल ही गया है। इस प्रभावकारी प्रस्तुति हेतु हार्दिक बधाई स्वीकारें। सादर

Comment by सुरेश कुमार 'कल्याण' on August 19, 2025 at 8:47pm

परम् आदरणीय सौरभ पांडे जी सदर प्रणाम! आपका मार्गदर्शन मेरे लिए संजीवनी समान है। हार्दिक आभार।


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 19, 2025 at 2:01pm

ऐसी कविताओं के लिए लघु कविता की संज्ञा पहली बार सुन रहा हूँ। अलबत्ता विभिन्न नामों से ऐसी कविताएँ एक प्रारम्भ से प्रकाशित होती रही हैं। ऐसी कविताओं की विशेषताओं में प्रमुख विशेषता है, निहित शब्दों का मितव्ययिता के साथ प्रयोग। अंतर्निहित भाव कम से कम शब्दों में अभिव्यक्त होते हैं। अभिव्यक्तियों में निहितार्थ तिर्यक रूप से निस्सृत होते हैं। अभिमत इंगितों में संप्रेषित होता है। कहन की शैली व्यंजनात्मक या व्यंग्यात्मक होती है। व्यंग्य भी तीखा, चुहचुहाता हुआ, जो हृदय को खखोर कर रख दे। अर्थात भावाभिव्यक्ति में शब्द जितना कुछ खोलते हैं, उससे अधिक अलोत रखते हैं। सम्प्रेषण के क्रम में तार्किकता विवेक के चरम पर होती है। 

अर्थात, ऐसी कविताएँ एक पाठक की मानसिक अवस्था की निस्संदेह परीक्षा लेती हैं। इन संदर्भों में नई कविता के पुरोधा अज्ञेय, क्षणिकाओं की सिद्धहस्त सरोजिनी प्रीतम की प्रस्तुतियों को परखा जा सकता है। 

इस हिसाब से प्रस्तुत कविता विशेष रूप से अभ्यास मांगती है। 

आप तालाब की तलहटी के सापेक्ष वृद्ध की एँड़ियों को देखते हुए अचानक उस वृद्ध के तपने की बात करने लगते हैं। और यहीं आपके कवि का अनुभव और तार्किकता, दोनों जवाब दे जाते हुए दीखते हैं। 

प्रस्तुत कविता पर पुनर्प्रयास - 

जैसे

किसी तालाब की तलहटी में 

उभर आती हैं गहरी दरारें 

सारा जल सूख जाने के बाद 

वैसी ही लगीं 

उस वृद्ध की एँड़ियाँ 

तपी होंगीं वे भी 

कर्त्तव्य की दौड़-धूप में 

अर्पित कर दिया है इनने 

रक्त का एक-एक कतरा 

विश्वास है, आप मेरे कहे से आश्वस्त हो सके होंगे। 

शुभ-शुभ

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on August 18, 2025 at 9:30pm

आ. भाई सुरेश जी, सादर अभिवादन। बहुत भावपूर्ण कविता हुई है। हार्दिक बधाई।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
13 hours ago
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
17 hours ago
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Apr 8
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Apr 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service