For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल - चली आयी है मिलने फिर किधर से ( गिरिराज भंडारी )

चली आयी है मिलने फिर किधर से

१२२२   १२२२    १२२

जो बच्चे दूर हैं माँ –बाप – घर से

वो पत्ते गिर चुके समझो, शज़र से

 

शिखर पर जो मिला तनहा मिला है

मरासिम हो अहम, तो बच शिखर से

 

रसोई  में  मिला  वो स्वाद  आख़िर

गुमा था जो किचन में  उम्र  भर से  

 

तू बाहर बन सँवर के आये जितना

मैं भीतर झाँक सकता हूँ , नज़र से

 

छिपी  है ज़िंदगी  में  मौत  हरदम

वो छू  लेगी  अगर  भागेगा डर से

 

खुशी बेनाम है, ज़िद्दी है, बस वो

चली आयी है मिलने फिर किधर से

 

लिये  कश्कोल अब  वो  घूमता  है

गदा खाली  न  भेजा जिसने दर से

 

तू चाहे चल, घिसट या  दौड़ता  रह

नहीं मुमकिन अलग  होना सफ़र से   

********************************** 

औलिक एवं अप्रकाशित 

Views: 236

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on September 7, 2025 at 6:27pm

आदरणीय सौरभ भाई , ग़ज़ल  के शेर पर आपकी विस्तृत प्रतिक्रिया देख मन को सुकून मिला , आपको मेरे कुछ शेर अच्छे लगे तो लगा मेरी  मेहनत सफल हुई |  उत्साह वर्धन के लिए आपका  ह्रदय आभार 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 30, 2025 at 12:12pm

आदरणीय गिरिराज भाईजी, आपकी प्रस्तुति का यह लिहाज इसलिए पसंद नहीं आया कि यह रचना आपकी प्रिया विधा में है, बल्कि इसके कई अश’आर कई स्तरों पर अर्थवान होते हैं. 

जो बच्चे दूर हैं माँ –बाप – घर से

वो पत्ते गिर चुके समझो, शज़र से  .. ... स्थानीय दूरी और सांस्कारिक दूरी के बीच का जो भावांतर है वह इस मतले को वाकई बड़ा करता है. 

  

शिखर पर जो मिला तनहा मिला है

मरासिम हो अहम, तो बच शिखर से ... क्या बात है, आदरणीय ! मुझे अटलजी की एक प्रसिद्ध कविता का स्मरण हो आया - 

मेरे प्रभु ! मुझे इतनी ऊँचाई कभी मत देना / गैरों को गले न लगा सकूँ, / इतनी रुखाई कभी मत देना.. 

 

रसोई  में  मिला  वो स्वाद  आख़िर

गुमा था जो किचन में  उम्र  भर से  ... इस शेर ने मुझे भावमय कर दिया. रसोई और किचन का भेद/ अंतर किस महीनी से निखरा है.  

 

तू बाहर बन सँवर के आये जितना

मैं भीतर झाँक सकता हूँ , नज़र से ... भाईजी, झाँका तो नजर से ही जाता है. फिर इस नजर की आवश्यकता क्यों बनी ? ’नजर’ के स्थान पर यदि ’असर’ का प्रयोग कर देखिए, क्या बात बनती दीख पड़ती है? 

 

छिपी  है ज़िंदगी  में  मौत  हरदम

वो छू  लेगी  अगर  भागेगा डर से  ... हम्म्म.. हमारे यहाँ एक मसल है, जिसका लुब्बेलुबाब है, कि मौत से नहीं उसके ’परक जाने’ से डर लगता है.

 

खुशी बेनाम है, ज़िद्दी है, बस वो

चली आयी है मिलने फिर किधर से .. यह शेर मेरे पास बहुत नहीं खुल सका. हालाँकि, इसका भावार्थ समझ रहा हूँ. कि, खुशी से उम्मीद तो न थी कि वो मिलने को चली आये या उत्सुक हो.  

 

लिये  कश्कोल अब  वो  घूमता  है

गदा खाली  न  भेजा जिसने दर से  .. समय-समय की बात है. और, श्रेय और प्रेय की भावनाएँ भी किये गये कार्य की गरिमा और उपलब्धियों को प्रभावित करती है. ’कर्त्ता होने’ का तीक्ष्ण भाव कार्य-परिणाम को कमतर कर ही देता है. कहा भी गया है न, बोये पेड़ बबूल का, आम कहाँ से होय ? कर्त्ता होने के उत्कट भाव से ऐसी ही दुर्गतियों से पाला पड़ता है. 

  

तू चाहे चल, घिसट या  दौड़ता  रह

नहीं मुमकिन अलग  होना सफ़र से ...  वाह वाह ! एक जिंदा आदमी जिंदगी के सफर से व्गि हो ही नहीं सकता. जिंदगी एक सफर है. अब इसे निबाहना ही पुरुषार्थ है. यही प्रारब्ध को साधता है. 

आपकी प्रस्तुति की हमने भाव-यात्रा की. अच्छा लगा. हार्दिक बधाइयाँ 

  


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on August 25, 2025 at 4:54pm

आदरणीय चेतन प्रकाश भाई ग़ज़ल पर उपस्थित हो उत्साह वर्धन करने के लिए आपका हार्दिक  आभार 
आदरणीय आपकी सलाह उचित है , सलाह के अनुसार सुधार अवश्य कर लूंगा , आपका पुनः आभार 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on August 25, 2025 at 4:51pm

आदरणीय सुशील भाई  गज़ल की सराहना कर उत्साह वर्धन करने के लिए आपका आभार 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on August 25, 2025 at 4:50pm

आदरणीय लक्ष्मण भाई , उत्साह वर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार 

Comment by Chetan Prakash on August 24, 2025 at 10:58pm

खूबसूरत ग़ज़ल हुई आदरणीय गिरिराज भंडारी जी ।

"छिपी है ज़िन्दगी मैं मौत हरदम

वो छू लेगी अगर ( जो तू ) भागेगा डर के 

सुझाया हुआ  विकल्प कदाचित  बेहतर होता 

क्योंकि  पूरा शे'र  बिना कर्ता रह जाएगा !

सादर!

Comment by Sushil Sarna on August 23, 2025 at 2:05pm
आदरणीय गिरिराज भंडारी जी बहुत सुंदर यथार्थवादी सृजन हुआ है । हार्दिक बधाई सर
Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on August 23, 2025 at 10:03am

आ. भाई गिरिराज जी, सादर अभिवादन। बहुत खूबसूरत गजल हुई है। हार्दिक बधाई।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
57 minutes ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Monday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Sunday
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
Sunday
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
May 30
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
May 30
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
May 30
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
May 30
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service