For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कौन हूँ मैं... ??

कौन हूँ मैं... 
_______

आज फिर से वो ही ख्याल आया हैं,
आत्मा से उभर के एक सवाल आया हैं,
कि मैं कौन हूँ...??
कौन हूँ मैं... ?

हैं रंगमंच जो दुनिया ये,
क्यूँ अपने किरदार को भूल रहा,
जीना था औरो की खातिर,
क्यूँ अपने दुखों में झूल रहा,
क्यूँ मुझमें हैं अनबुझी प्यास,
क्यूँ खुशियों को मैं ढूँढ रहा,
अनभिज्ञ हूँ मौन हूँ...
आखिर मैं कौन हूँ...??


मन के अन्दर कोई प्यास नहीं,
अंतस फिर भी अतृप्त क्यों,
सपनों में ये संलिप्त है क्या, 
भीगी पलकें ये पीर है क्यों,
क्या ये सब भी इक ढोंग बस, 
क्या खोटा है मेरा मानस,
हैरान हूँ मौन हूँ..
आखिर मैं कौन हूँ...??
कौन हूँ मैं... ??

बस चाहूँ जीव हित बहूँ नदिया सा,
खिल जाऊँ ,महकूँ बगिया सा,
पर क्या चाह ही अनमोल है,
प्रयाण बिना पथ का क्या मोल है..
रीत रही प्रतिपल जीवन गगरी,
बढ़ रही निरंतर प्रश्न वल्लरी,
अनुत्तरित हूँ मौन हूँ..
आखिर मैं कौन हूँ...?

.
प्रवीण कुमार पर्व

Views: 564

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by praveen on April 28, 2012 at 1:41pm

Ambarish Srivastava जी  और vandana gupta जी सराहना हेतु अत्यंत कृतज्ञ हूँ..


Comment by Er. Ambarish Srivastava on April 27, 2012 at 2:05pm

//बस चाहूँ जीव हित बहूँ नदिया सा,
खिल जाऊँ ,महकूँ बगिया सा,
पर क्या चाह ही अनमोल है,
प्रयाण बिना पथ का क्या मोल है..
रीत रही प्रतिपल जीवन गगरी,
बढ़ रही निरंतर प्रश्न वल्लरी,
अनुत्तरित हूँ मौन हूँ..
आखिर मैं कौन हूँ...?//

प्रवीण जी, बड़ी ही ईमानदारी व सहजता से स्वयं से किये गए प्रश्न बहुत ही सटीक हैं ! आदरणीय  बागी जी ने सत्य ही कहा है कि स्वयम को खोज पाना ही जीवन की सार्थकता है ! भाव व शिल्प की दृष्टि से यह रचना बहुत सशक्त है ! हार्दिक बधाई मित्रवर !

Comment by praveen on April 25, 2012 at 9:09pm

 CHOTU SINGH जी,  MAHIMA SHREE जी,  Ganesh Jee "Bagi" जी, Arun Kumar Pandey 'Abhinav' जी,satish mapatpuri जी,  आशीष यादव जी, Seema दीदी,  SHAILENDRA KUMAR SINGH 'MRIDU' जी, PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA जी...
मेरी प्रथम रचना को आप लोगो ने जो मान दिया हैं..इससे मैं अभिभूत हूँ !! और इस सम्मान के लिये अत्यंत कृतज्ञ हूँ..!! मैं अभी लेखन विधा में बहुत छोटा हूँ आप सब से अत: सविनय निवेदन हैं कि आदरणीय जैसे शब्दों से संबोधित न करें...

Comment by MAHIMA SHREE on April 25, 2012 at 3:23pm
रीत रही प्रतिपल जीवन गगरी,
बढ़ रही निरंतर प्रश्न वल्लरी,
अनुत्तरित हूँ मौन हूँ..
आखिर मैं कौन हूँ...?

आदरणीय प्रवीन जी , नमस्कार ,
वाह बहुत ही सुंदर और गहन अभिवयक्ति ...
बधाई स्वीकार करें

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on April 25, 2012 at 1:56pm

आदरणीय प्रवीण जी, स्वयम को खोज पाना ही जीवन की सार्थकता है, मैं कौन हूँ ....इसी प्रश्न में हम सभी उलझे है, शानदार अभिव्यक्ति पर बधाई स्वीकार करें महोदय |

Comment by Abhinav Arun on April 25, 2012 at 6:45am

क्यूँ अपने दुखों में झूल रहा,
क्यूँ मुझमें हैं अनबुझी प्यास,
क्यूँ खुशियों को मैं ढूँढ रहा,
अनभिज्ञ हूँ मौन हूँ...
आखिर मैं कौन हूँ...??

आदरणीय श्री प्रवीन जी हार्दिक बधाई इस सशक्त रचना पर !! आपने अंतर में घुमड़ते प्रश्न को अत्यंत प्रभावी ढंग से उकेरा है इस रचना में हार्दिक शुभकामनाएं भी !!




Comment by satish mapatpuri on April 25, 2012 at 1:27am

आत्म मंथन कराती इस खुबसूरत रचना के लिए बधाई प्रवीण जी

Comment by आशीष यादव on April 24, 2012 at 11:58pm
इस सांसारिक मञ्च पर कभी हम खुद को कठपुतली (भाग्य भारोसिक) मानते हैँ तो कभी स्वयँरचित स्कृप्ट (कर्म) पर पात्र बन मञ्चन करने वाला। रचनाकार इन प्रश्नो को रखना चाहा है।
एक सफल रचना हेतु बधाई
Comment by CA (Dr.)SHAILENDRA SINGH 'MRIDU' on April 24, 2012 at 11:09pm

"अपने आप को जानो" का सन्देश संप्रेषित करती कृति पर ह्रदय से बधाई स्वीकार करें आदरणीय प्रवीण जी

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on April 24, 2012 at 11:07pm

बस चाहूँ जीव हित बहूँ नदिया सा,
खिल जाऊँ ,महकूँ बगिया सा,

adarniya pravin ji, sadar. bahut sundar vichar, sundar rachna, prshn. badhai. 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
yesterday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
yesterday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service