For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

जिन्दगी समझौता ही सही

जिन्दगी समझौता ही सही
पर मुझे उससे प्यार है।
स्नेह, प्रेम, मर्यादा की
लहराती बयार है।
गम नहीं गर पूरी नहीं
होती, मेरी पुकार है।

जिन्दगी समझौता ही सही
पर मुझे उससे प्यार है।

उठते ही रसोई से समझौता,
यही तो जीवन की खुषियों का द्वार है।
बिजली, पानी, सफाई से समझौता
नियमित ही होते इनसे दो चार हैं।
जिन्दगी समझौता ही सही
पर मुझे उससे प्यार है।

कार्यालय पहुँचते ही काम से समझौता,
इसमें जीविका के संचालन का सार है।
साथियों, कर्मचारियों, प्रबंधक से समझौता
इसमें कर्म की प्रगति के आसार है।
जिन्दगी समझौता ही सही
पर मुझे उससे प्यार है।

बस की लंबी कतार से समझौता
यही तो असली संसार है।
रास्ते में यातायात से समझौता
इसमें सुरक्षा और सदाचार है।
जिन्दगी समझौता ही सही
पर मुझे उससे प्यार है।

बच्चों की फरमाइष से समझौता
हर माँ-बाप की तरह हम भी मजबूूर हैं।
पति और पड़ौसी की षिकायत से समझौता,
वे बेकसूर हैं, हम मषहूर हैं।
जिन्दगी समझौता ही सही
पर मुझे उससे प्यार है।

टीवी, टेप और रेडियो से समझौता,
कम्प्यूटर भी खुद में मगरूर है।
इन्टरनेट की स्पीड भी एक समझौता है
यही अब व्यापार का आधार है।
जिन्दगी समझौता ही सही
पर मुझे उससे प्यार है।

नाते, रिष्ते और पड़ौसी भी समझौता है।
यही तो जीवन का व्यवहार है।
जिन्दगी समझौता ही सही
पर मुझे उससे प्यार है।
जिन्दगी समझौता ही सही
पर मुझे उससे प्यार है।

Views: 530

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Pankaj Trivedi on September 24, 2010 at 11:20pm
समझौता जब बोज बन जाएं तो जीना हराम हो जाता है, मगर जब उनसे प्यार ही है तो समझौता भी खुशहाल रखता है |
Comment by Rash Bihari Ravi on September 23, 2010 at 6:15pm
manmohak khubsurat sandar,

कार्यालय पहुँचते ही काम से समझौता,
इसमें जीविका के संचालन का सार है।
साथियों, कर्मचारियों, प्रबंधक से समझौता
इसमें कर्म की प्रगति के आसार है।
जिन्दगी समझौता ही सही
पर मुझे उससे प्यार है।
Comment by rajni chhabra on September 23, 2010 at 1:06am
aaj ki zindagi ka steek chitrn hai

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on September 22, 2010 at 10:57pm
बहुत खूब जाया बहन , आपने इस खुबसूरत रचना मे सिद्ध कर दिया कि जिन्दगी एक समझौता है, बहुत ही सुंदर अभिव्यक्ति,

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दुःखद"
16 minutes ago
Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Thursday
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Sep 22
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Sep 19
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Sep 19
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Sep 17
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service