For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मैं शून्य का उपासक हूँ

मैं शून्य का उपासक हूँ
मुझे मेले में भी सब अकेले लगते हैं
इसीलिए सबसे मिल के हँस बोल लेता हूँ
न जाने हंगाम के हंगामे में
कब मुझे मेरा इष्ट (खुदा) मिल जाए
मुकम्मल रास्ते इख्तियार करता हूँ
मंजिल तक जाने के लिए
हर बार सोचता हूँ
ये सही है हाँ ये सच में सही है
चल देता हूँ
सारी शब् चलता हूँ
ठोकरें खाता
सम्हलता
चाँद की रौशनी तक नहीं भाति मुझे 
तारों से इर्ष्या करता हूँ
चिल्लाता हूँ
एक दिन देखना मैं आऊंगा
तब तुमको बताऊंगा
हँस लो
काले बादल मुझे अच्छे लगते हैं
वही तो बरसते हैं
कपास की तरह दूधिया बादल
बस देखने के खूबसूरत
एक बूँद ठंडक न दी कभी
बस ललचा गए
छा गए दिमाग में
अमावश बेहतर होती है
एक दम अकेला होता हूँ
मार्ग वीरान होता है
आने वाले तूफ़ान से बेफिक्र
कुछ भी नहीं दिखता
सिवाए चलने के
सहर होते ही रुक जाता हूँ
क्यूंकि मुझे एकाकी रहना भाता है
और सुबह होते ही
एक साया है जो मेरा पीछा नहीं छोड़ता
निरंकुश है
कहना मानता ही नहीं
कभी आगे कभी पीछे
कभी दायें कभी बाएं
छी ..........ध्यान भंग कर देता है
शून्य की उपासना में खलल डाल देता है
मेरा इष्ट दूर हो जाता है
रात भर की खोज
सुबह होते ही
फिर मजबूर कर देती है
नए रास्ते की तलाश के लिए
लेकिन मंजिल एक ही है
रास्ता दुर्गम और सहज दोनों ही

 
संदीप पटेल "दीप"

Views: 450

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ashok Kumar Raktale on July 28, 2012 at 6:46pm

बहुत खूब संदीप जी.

Comment by Rekha Joshi on July 27, 2012 at 10:40pm

एक दम अकेला होता हूँ 
मार्ग वीरान होता है 
आने वाले तूफ़ान से बेफिक्र 
कुछ भी नहीं दिखता 
सिवाए चलने के 
सहर होते ही रुक जाता हूँ 
क्यूंकि मुझे एकाकी रहना भाता है ,सदीप जी ,अति सुंदर भाव लिए हुए रचना ,बधाई 

Comment by अरुन 'अनन्त' on July 27, 2012 at 3:32pm

वाह बेहतरीन बहुत उम्दा संदीप बधाई.....

Comment by Albela Khatri on July 27, 2012 at 3:19pm

जय हो संदीप जी........

एक साया है जो मेरा पीछा नहीं छोड़ता
निरंकुश है
कहना मानता ही नहीं
कभी आगे कभी पीछे
कभी दायें कभी बाएं
छी ..........ध्यान भंग कर देता है

__क्या बात है

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

दोहाबरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।। चौपाईवह फुहार वह साथ…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Tuesday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
Tuesday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Jul 11
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Jul 10
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service