For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

अमीरी

बचपन की अमीरी जाने कहाँ खो गयी 
सपनो की दुनिया मेरी आँखे मूँद सो गयी …
चार आने जेब में रखकर 
दुनिया लेने जाते थे 
चार आने में चार गोलियां 
संतरे वाली लाते थे 
चार चवन्नी रख गुल्लक में 
उसको रोज़ बजाते थे 
चार रुपये हो जाए तो एक 
नयी गुल्लक ले आते थे 
चार आने की खनक चार कंधो पे सो गयी 
बचपन की अमीरी जाने कहाँ खो गयी …

छोटे छोटे कंधो पर 
दुनिया भर का बोझ था 
चार किलो का बस्ता लेकर
स्कूल को जाना रोज़ था 
बस्ते से पेंसिल रबर का 
अक्सर ही गुम जाना था 
पुराने बस्ते में नयी किताबें 
नए ढंग से सजाना था 
बज गयी घंटी छुट्टी स्कूल की हो गयी 
बचपन की अमीरी जाने कहाँ खो गयी …

बड़े बनने के बड़े तरीके 
बिस्तर पर ही आते थे 
खुली आँखों से देख कर सपने 
झट से हम सो जाते थे 
पापा के जूते पहन पाँव में 
पैदल ही चल जाते थे 
छोटे चहरे पर बड़ी सी मूंछे 
काजल से हम बनाते थे 
काजल की वो काली मूंछे अब सफ़ेद सी हो गयी 
बचपन की अमीरी जाने कहाँ खो गयी ….


रणवीर प्रताप सिंह 

Views: 437

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ranveer Pratap Singh on August 10, 2012 at 12:55pm

@ Rekha Joshi dhanywaad rekha ji

 

Comment by Rekha Joshi on August 9, 2012 at 10:48pm


बड़े बनने के बड़े तरीके 
बिस्तर पर ही आते थे 
खुली आँखों से देख कर सपने 
झट से हम सो जाते थे 
पापा के जूते पहन पाँव में 
पैदल ही चल जाते थे 
छोटे चहरे पर बड़ी सी मूंछे 
काजल से हम बनाते थे 
काजल की वो काली मूंछे अब सफ़ेद सी हो गयी 
बचपन की अमीरी जाने कहाँ खो गयी ….

अति सुंदर रचना रणवीर जी ,बचपन के दिन भी क्या दिन थे ,हार्दिक बधाई 

Comment by Ranveer Pratap Singh on August 9, 2012 at 1:38pm

@sonamsaini dhanywaad sonam ji... 

Comment by Sonam Saini on August 9, 2012 at 9:40am

आपने तो बचपन की याद दिला दी रणवीर प्रताप सिंह जी,
इतनी सुंदर रचना , सच में बचपन में हम  कितने  अमीर  थे 
बहुत बहुत बधाई आपको..........

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूसबिना कमीशन आजकल, कब होता है काम ।कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।।घास घूस…See More
14 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
Sunday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
Saturday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
" दोहा मुक्तक :  हिम्मत यदि करके कहूँ, उनसे दिल की बात  कि आज चौदह फरवरी, करो प्यार…"
Saturday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"दोहा एकादश. . . . . दिल दिल से दिल की कीजिये, दिल वाली वो बात । बीत न जाए व्यर्थ के, संवादों में…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service