For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

देश में हिंदी लाओ !

हिंदी दिवस मना रहे, अंग्रेजी की खान/
कैसे हो हिंदी भला, मिले इसे सम्मान//
मिले इसे सम्मान,ज्ञान का कोष अनूठा/
हर जिव्हा पर आज,शब्द परदेशी बैठा//
कह अशोक सुन बात,भाल पर जैसे बिंदी/
करो सुशोभित आज, देश की भाषा हिंदी//


लाओ फिरसे खोज कर,हिंदी के वह संत/
जिनसे थी प्रख्यात ये,चुभे विदेशी दंत//
चुभे  विदेशी   दंत,  बहा  दो   हिंदी गंगा/
करते जो बदनाम, करो अब उनको नंगा//
कह अशोक यह बात, दासता दूर भगाओ/
करो विदेशी दूर, देश में हिंदी लाओ//

Views: 638

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by कुमार गौरव अजीतेन्दु on September 12, 2012 at 8:20pm

हिंदी के सम्मान में लिखी गई एक सुन्दर रचना के लिये बधाई स्वीकारें आदरणीय रक्ताले सर........

Comment by Ashok Kumar Raktale on September 12, 2012 at 8:17pm

धन्यवाद आद. रेखा जी.

Comment by Rekha Joshi on September 12, 2012 at 5:27pm

हिंदी के प्रति अति सुंदर भाव कुंडलिया छंद में ,हार्दिक बधाई अशोक जी 

Comment by Er. Ambarish Srivastava on September 12, 2012 at 1:50pm

धन्यवाद आदरणीय भाई अशोक जी !

Comment by Ashok Kumar Raktale on September 12, 2012 at 1:48pm

आदरणीय संदीप जी

                     सादर, छंद के भाव सराहने के लिए आपका आभार.

Comment by Ashok Kumar Raktale on September 12, 2012 at 1:47pm

आदरेया सीमा जी

                 सादर, आपकी शुभेच्छाओं के लिए धन्यवाद. हाँ मै शीघ्र ही  आदरणीय अम्बरीश जी द्वारा सुझाई त्रुटियों को छंदों  हटाने का प्रयास करूंगा.

Comment by Ashok Kumar Raktale on September 12, 2012 at 1:42pm

आदरणीय अम्बरीश जी

                     सादर प्रणाम, अंग्रेजी की मात्राएँ ठीक से समझ ना आने से त्रुटी हो गयी है. कहा ही जाता है किसी भी बुराई करो तो ठोकर लगाती ही है. मै मात्राओं को सीखने का प्रयास कर रहा हूँ. ढूंड अंग्रेजी से हिंदी में बदलने में आ रही परेशानी के कारण हुआ है.मैंने आम बोलचाल में चल जाता है इसलिए लिख दिया था अवश्य ही यह मेरी भूल थी.

'लगाओ उनको डंडा' यह मेरी बदली हुई पंक्ति है पहले लगभग वही पंक्ति थी जो आपने सुझाई है. किन्तु आप गुरुजन इसे उचित ना माने इसलिए  मैंने इसे बदल दिया था.

                         आपका दोनों ही कुण्डलिया छंदों पर विश्लेषण कर सुझाव देने के लिए आपका हार्दिक आभार. मै अवश्य ही इसे सुधार कर इन छन्दों को पुनः  प्रस्तुत करूंगा. आपका पुनः आभार. आपका स्नेहिल आशीष अवश्य ही मेरे लेखन में सुधार लाएगा.

Comment by Ashok Kumar Raktale on September 12, 2012 at 1:25pm

डॉ. प्राची जी

              सादर, आपको कुण्डलिया छंद के भाव ठीक लगे जानकार प्रसन्नता हुई. हाँ मात्रिक त्रुटियों पर ध्यान देने पर भी हो ही जाती हैं. मै प्रयत्नशील हूँ इस प्रमुख गलती को सुधारने के लिए.अवगत कराने के लिए. धन्यवाद.

Comment by Er. Ambarish Srivastava on September 12, 2012 at 10:48am

आदरेया सीमा जी, अनुमोदन के लिए हार्दिक आभार !

Comment by संदीप द्विवेदी 'वाहिद काशीवासी' on September 12, 2012 at 10:47am

कह अशोक सुन बात,भाल पर जैसे बिंदी
करो सुशोभित आज, देश की भाषा हिंदी

आदरणीय अशोक जी, हिंदी को उपेक्षा से उभारने के इस सद्प्रयास हेतु हार्दिक बधाई स्वीकार करें! सादर,

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

सुरेश कुमार 'कल्याण' posted a blog post

पूनम की रात (दोहा गज़ल )

धरा चाँद गल मिल रहे, करते मन की बात।जगमग है कण-कण यहाँ, शुभ पूनम की रात।जर्रा - जर्रा नींद में ,…See More
14 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
गिरिराज भंडारी posted a blog post

तरही ग़ज़ल - गिरिराज भंडारी

वहाँ  मैं भी  पहुंचा  मगर  धीरे धीरे १२२    १२२     १२२     १२२    बढी भी तो थी ये उमर धीरे…See More
15 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
गिरिराज भंडारी commented on गिरिराज भंडारी's blog post ग़ज़ल -मुझे दूसरी का पता नहीं ( गिरिराज भंडारी )
"आदरणीय लक्ष्मण भाई , उत्साह वर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार "
15 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-176
"आ.प्राची बहन, सादर अभिवादन। दोहों पर उपस्थिति और उत्साहवर्धन के लिए आभार।"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Dr.Prachi Singh replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-176
"कहें अमावस पूर्णिमा, जिनके मन में प्रीत लिए प्रेम की चाँदनी, लिखें मिलन के गीतपूनम की रातें…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-176
"दोहावली***आती पूनम रात जब, मन में उमगे प्रीतकरे पूर्ण तब चाँदनी, मधुर मिलन की रीत।१।*चाहे…"
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-176
"स्वागतम 🎉"
Friday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

सुखों को तराजू में मत तोल सिक्के-लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

१२२/१२२/१२२/१२२ * कथा निर्धनों की कभी बोल सिक्के सुखों को तराजू में मत तोल सिक्के।१। * महल…See More
Thursday
Admin posted discussions
Jul 8
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 169

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
Jul 7
Nilesh Shevgaonkar commented on Nilesh Shevgaonkar's blog post ग़ज़ल नूर की - ताने बाने में उलझा है जल्दी पगला जाएगा
"धन्यवाद आ. लक्ष्मण जी "
Jul 7
Nilesh Shevgaonkar commented on Nilesh Shevgaonkar's blog post ग़ज़ल नूर की - मुक़ाबिल ज़ुल्म के लश्कर खड़े हैं
"धन्यवाद आ. लक्ष्मण जी "
Jul 7

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service