For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

राज़ नवादवी: एक अंजान शायर का कलाम- ३६ (साबुन की तरह इश्क भी इकरोज़ गल गया)

ऐसा लगता है कि इस ग़ज़ल की बह्र तरही मुशायरे २७ की ग़ज़ल की ही है. रदीफ़ तो वही है, पर काफिया अलग. मैंने शेर वज़न और बह्र में कहने की कोशिश तो की है, पर मेरे आलिम दोस्त ही बताएंगे कि मैं कोशिश में कितना कामयाब हुआ.

 

लम्हा-ए-दीदनी-ओ-नज़ारा-ए-पल गया

वो माह बनके अर्श पे आया निकल गया

 

गर्दूं में शब की चांदनी हौले से आ बसी

रोज़ेविसालेयार भी आखिर में ढल गया

 

मिटने लगे हैं फर्क अब दिन रात के सभी

मौसम हमारे शह्र का कितना बदल गया

 

हस्ती कोई ख्याल थी लम्हे में वा हुई  

कागज़ सा कोई ख़ाब था इक लौ से जल गया

 

सच्चाइयां पहाड़ सी आईं लबेनिगाह

सपनों को कोई देवता जैसे निगल गया  

 

मिट्टी की तरह हसरतें पानी में बह गईं

साबुन की तरह इश्क भी इकरोज़ गल गया

 

होती थी तेरे फ़िक्र से गर्मी मिजाज़ को   

यख का कोई पहाड़ था ये दिल पिघल गया

 

हासिल हुईं सब नेमतें अल्लाह की हमें   

मिटना था तेरे इश्क में लेकिन संभल गया

 

झूठी तसल्लियों से गुज़ारा करें क्या राज़

उनके मरीज़े इश्कका कब दिल बहल गया  

 

© राज़ नवादवी

अहमदाबाद, प्रातःकाल ०९.३२, २९/०९/२०१२

 

लम्हा-ए-दीदनी-ओ-नज़ारा-ए-पल- देखने योग्य क्षण और क्षण भर का दृश्य; माह- चाँद; अर्श- आसमान; गर्दूं- आकाश; शब- रात; रोज़ेविसालेयार- प्रियतम से मिलाने का दिन; वा हुई – खुली, प्रकट हुई; लबेनिगाह- दृष्टि में; यख- बर्फ; नेमतें- कृपाएं, फैज़, अनुकम्पा में दी गईं चीज़ें 

Views: 438

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by राज़ नवादवी on October 3, 2012 at 9:33am

आदरणीया राजेश जी, आपका तहेदिल से शुक्रिया. शिल्पगत त्रुटियों पे काम का जारी है. आप सुधीजनों की प्रतिक्रियाएं अवश्य रंग लाएगी. 

'कब तलक पसे हिजाब वो मुंह छुपाएगी 

ज़िंदगी इक रोज़ अपना चेहरा दिखाएगी'.

ओबीओ की कार्यकारिणी में आपके सम्मिलित किए जाने की खबर पढ़कर दिल को बहुट सुकून मिला. आपके मार्गदर्शन में इस प्रयास के और नई उचाईयों तक पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त हुआ. आपको हार्दिक बधाई!

- राज़ 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on September 29, 2012 at 8:27pm

राज नवद्वी जी बहुत उम्दा ग़ज़ल लिखी है आपने किन्तु कुछ शेरों में मात्राएँ मुझे गड़बड़ लग रही हैं जैसे की २७ की ग़ज़ल में बहर वज्न में २२ मात्राएँ हर पंक्ति में हैं उसी के अनुसार कह रही हूँ या किसी पंक्ति में किसी वर्ण को दो से ज्यादा बार गिराया जा सकता है ये दिग्गज लोग ही बताएँगे क्यूंकि मैं भी तिलकराज जी की कक्षा की स्टुडेंट ही हूँ 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

बृजेश कुमार 'ब्रज' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ जैसे मंच की ये स्थिति अत्यंत कष्टप्रद है। अपने स्वास्थ्य और पारिवारिक विवशताओं , व्यस्ततओं…"
4 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी नहीं.. चर्चा जारी रहे।  'अभी' अलविदा ना कहना.. "
21 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय सौरभ भाई, आप ने सभी बातें सविस्तार कही और अनेकों संशयों को समाप्त किया। इसके पश्चात और कुछ…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"यह डेटाबेस तक पहुंच का प्रश्न है। सामान्यतः पोर्टल सर्विसेज एजेंसी साइट ओनर को डेटाबेस तक पहुंच…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता ’अजेय’ जी, आपकी संलग्नता आश्वस्तिकारी है. आपका सोचना आपके पहलू से…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
Wednesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
Wednesday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
Wednesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service