For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल - इतनी शिकायत बाप रे

एक और शुरुआती दौर की ग़ज़ल......
कच्चे अधपके ख्यालात.......
एक दो शेअर शायद आपने सुना हो, पूरी ग़ज़ल पहली बार मंज़रे आम पर आ रही है
बर्दाश्त करें ....


इतनी शिकायत बाप रे  |
जीने की आफत बाप रे  |

हम भी मरें तुम भी मरो,
ऐसी मुहब्बत बाप रे |

जो खौफ बाँटें उनके भी,
लब पर तिलावत बाप रे |
तिलावत - कुरआन पाठ


नेता दरोगा और क्लर्क,
इनकी शराफत बाप रे |

शब भर करें हैं जुल्म और,
दिन भर इबादत बाप रे |

ऐसी पडी है देश को,
लुटने की आदत बाप रे |

कुछ शर्म कर अह्.ले  सुखन,
पल पल सियासत बाप रे | 

घायल पड़ा है जब वतन,
फिर भी शराफत बाप रे |

२४/०४/२०१०

Views: 783

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by seema agrawal on December 12, 2012 at 1:03pm

हम भी मरें तुम भी मरो,
ऐसी मुहब्बत बाप रे |.........बिलकुल ऐसी बाप रे इस उम्र में ही होती है 

शब भर करें हैं जुल्म और,
दिन भर इबादत बाप रे |.....,सच कह दिया रे कह दिया

..........................................इतनी हिमाकत बाप रे.........ये बचपन था या बचपना वीनस जी 

कुछ शर्म कर अह्.ले  सुखन, 
पल पल सियासत बाप रे |...........वाह सही कहा है 

शुरुआती दौर की कच्चे अधपके ख्यालात  की कुछ और गज़लें हो जाएँ 

 

Comment by डॉ. सूर्या बाली "सूरज" on December 12, 2012 at 11:47am

वीनस भाई बहुत बढ़िया ग़ज़ल हुई है। छोटे बहर में अच्छे शेर निकाले हैं। पूरी ग़ज़ल पर ये एक शेर भारी है॥शेर की हर क्वालिटी पे खरा....बार बार वाह वाह करने को मन कर रहा है॥

शब भर करें हैं जुल्म और,
दिन भर इबादत बाप रे |

शब भर करें हैं जुल्म और,
दिन भर इबादत बाप रे |

शब भर करें हैं जुल्म और,
दिन भर इबादत बाप रे |।

।।।।॥

॥।।।।

शब भर करें हैं जुल्म और,
दिन भर इबादत बाप रे |....

 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on December 12, 2012 at 11:37am

पूरी ग़ज़ल पहली बार मंज़रे आम पर आ रही है 
बर्दाश्त करें ....  ऐसी गुजारिश बाप रे! हाहाहा 

हम भी मरें तुम भी मरो,
ऐसी मुहब्बत बाप रे |..............वाह, दुविधा को किस आसानी से शब्द दिए हैं 

जो खौफ बाँटें उनके भी, 
लब पर तिलावत बाप रे |.............क्या कहने 

सुन्दर ग़ज़ल के हार्दिक दाद क़ुबूल करें 

 

Comment by अरुन 'अनन्त' on December 12, 2012 at 11:07am

वीनस भाई सारे के सारे अशआर माशाल्लाह लाजवाब हैं दिली और ढेरों दाद कुबूल कीजिये.

Comment by नादिर ख़ान on December 12, 2012 at 10:39am

जो खौफ बाँटें उनके भी, 
लब पर तिलावत बाप रे |

शब भर करें हैं जुल्म और,
दिन भर इबादत बाप रे | 

ऐसी पडी है देश को, 
लुटने की आदत बाप रे |

क्या कहने वीनस जी पूरी गज़ल लाजवाब है ।

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on December 12, 2012 at 10:31am

घायल पड़ा है जब वतन, 
फिर भी शराफत बाप रे |

पड़ने लगा है जाडा 

घुमते नंगे बदन बाप रे 

सारे शेर शानदार, 

बधाई भी जानदार बाप रे 

सादर , आदरणीय वीनस जी,

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"एक सप्ताह के लिए सभी चार आयोजन के द्वार खुल गए। अच्छी बात ये है कि यह एक प्रयोग है ..... लेकिन…"
7 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई छंद ++++++++   ठंड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं…"
7 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सच फ़साना नहीं कि तुझ से कहें ये बहाना नहीं कि तुझ से कहें दिल अभी जाना नहीं कि तुझ से कहें ग़म…"
11 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सादर अभिवादन "
11 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी की नमस्कार, यूँ तो आज आयोजन प्रारंभ ही हुए हैं और किसी प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है,…"
14 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"स्वागतम"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"स्वागतम"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
Monday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
Monday
amita tiwari posted blog posts
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service