For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

वक़्त बदल देता है दिल की भावनाओ को भी

वक़्त बहता रहा
कभी पानी की तरह
कभी हवा के मानिद
हम भी बहते रहे बहाव में इसके  
कभी फूल बनकर
कभी धूल बनकर .....
कब जिदगी के उस छोर से हम
इस छोर पर आ गये
वक़्त ने समझने ही नही दिया
बस सब आँखों को समझा दिया
बंद करते हैं आँखे तो
खुद को उसी मोड़ पर पाते हैं
जब भी चाहत होती है कि जी लें
अपनी उसी जिन्दगी को
जिसमे जिन्दगी हुआ करती थी 
तो झट से आँखे बंद कर लेते हैं
जब छोटे थे तो समय की चाल से बेखबर थे
सुबह माँ की आवाज़ से होती थी और 
माँ से कहानियाँ सुनते सुनते ही सो जाते थे 
आज भी समझ तो नही पाए
मगर महसूस कर लेते है
भागते वक़्त की चाल को
भांप लेते हैं ...........
बदलते वक़्त के साथ कैसे
बदल जाते हैं रिश्ते जान गये हैं
वक़्त बदल देता है दिल की भावनाओ को भी 
ये भी मान गये हैं ....
अब बस असर वक़्त का
मुझ पर भी हो जाये ...
बदला है दिल जैसे उनका
मेरा भी दिल बदल जाये ........!!!!!!

Views: 719

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on April 14, 2013 at 7:12am

कविता भावनाओं का शब्दिक प्रस्तुतिकरण होती है तो शब्दों के गठन और उनके स्वरूप के प्रति हम संवेदनशील हें. भाव सुन्दर हैं.

आपका प्रयास बना रहे.

Comment by Sonam Saini on April 8, 2013 at 2:12pm

आप सभी आदरणीय जनों को सादर नमस्कार ........
आप सभी ने रचना को इतना सराहा, मेरी भावनाओ को समझा इसके लिए दिल से आभारी हूँ मैं आप सभी की!
आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से यहाँ लिखना संभव हो पाता  है , आदरणीय प्राची मैम आपकी प्रतिक्रिया का हमेशा ही
बहुत ज्यादा इंतज़ार रहता है, विजय सर, राजीव सर, अशोक सर, एस के चौधरी व संदीप कुमार पटेल सर आप सभी का बहुत बहुत आभार व धन्यवाद ..........यूँ ही मार्गदर्शन करते रहें ...........धन्यवाद

Comment by RAJEEV KUMAR JHA on April 5, 2013 at 6:14pm

आज भी समझ तो नही पाए मगर महसूस कर लेते है भागते वक़्त की चाल को भांप लेते हैं ........... बदलते वक़्त के साथ कैसे बदल जाते हैं रिश्ते जान गये हैं वक़्त बदल देता है दिल की भावनाओ को भी ये भी मान गये हैं .... बहुत सुन्दर पंक्तियाँ .

Comment by Ashok Kumar Raktale on April 4, 2013 at 9:30pm

बंद करते हैं आँखे तो
खुद को उसी मौड़ पर पाते हैं
जब भी चाहत होती है कि जी ले
अपनी उसी जिन्दगी को
जिसमे जिन्दगी हुआ करती थी 
तो झट से आँखे बंद कर लेते हैं .............सच है हम जीन्दगी के कुछ  पलों को आसानी से भुला नहीं पाते और जो पल जींदगी ही थे तो फिर उसको कौन भुला सकता है. सुन्दर रचना आदरणीया सोनम जी.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on April 4, 2013 at 4:44pm

ज़िंदगी एक सतत प्रवाह का नाम है... परिवर्तन हर हाल में होता ही है, सभी की ज़िंदगी में होता है...

जब भी चाहत होती है कि जी ले 
अपनी उसी जिन्दगी को 
जिसमे जिन्दगी हुआ करती थी 
तो झट से आँखे बंद कर लेते हैं .........समय के साथ ही चलना और परिवर्तन को सहर्ष स्वीकार करना आगे बढने के लिए बहुत ज़रूरी है. ज़िंदगी को गुज़रे लम्हों की यादों में बार बार खोजना तकलीफदेह होता है और हाथ कुछ भी नहीं आता.

अब बस असर वक़्त का 
मुझ पर भी हो जाये ...
बदला है दिल जैसे उनका 
मेरा भी दिल बदल जाये ........!!!!!!..........दिल को बदलना नहीं होता, सिर्फ सोच को और नज़रिए को बदलना होता है, और मन को बुद्धि की तार्किकता के समक्ष झुकाना होता है. फिर अपना दिल बेबस नहीं अपने ही बस में होता है.  :)

आत्मउद्गारों की मर्मस्पर्शी अभिव्यक्ति..

शुभेच्छाएँ

Comment by vijay nikore on April 4, 2013 at 4:43pm

बहुत अच्छे भाव पिरोए हैं। बधाई।

सादर,

विजय निकोर

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on April 4, 2013 at 3:38pm

वक़्त के साथ अच्छा तालमेल है आपका
इसके साथ साथ चलना कम लोगों को आता है
जिसको आता है वो खुश है
जिसको नही आता वो दुखी

बधाई हो आपको इस रचना हेतु

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दुःखद"
Sep 29
Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Sep 24
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Sep 22
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Sep 19
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Sep 19
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Sep 17
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service