For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

जीवन में जब से तुम आये [गीत]

नए रंग खिले नए फूल खिले ,

जीवन में जब से तुम आये |

आँखों से घटाएं बरस रहीं ,

ये प्रेम के सागर लहराए |

कभी पत्थर जैसे जीते थे |

बेहोशी में दिन बीते थे |

जीवन को बोझ सा ढोते थे |

तनहाई में अक्सर रोते थे |

मायूस मेरा दिल नाच उठा ,

जब देख हमे तुम मुस्काये |

सूना इस दिल का आँगन था |

कहीं भटका भटका सा मन था |

औरों को अपना कहते थे |

खुद से ही खफा हम रहते थे |

थाम के बाहें तुम मेरी

मुझको मेरे घर ले आये |

तेरे शुक्र में कुछ ना कह पाऊं |

अच्छा है यही चुप रह जाऊं |

सिज़दे में में शीश झुका लूँ मै |

कुछ हंस लूँ रो लूँ गा लूँ मै |

जो शब्दों में ना समां पाए |

मेरा मौन उसे भी कह जाए |

नीरज 

Views: 470

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ashok Kumar Raktale on June 3, 2013 at 8:25pm

आदरणीय नीरज जी सदर, सुन्दर भावपूर्ण रचना, आदरेया डॉ. प्राची जी द्वारा शिल्प साधने की सलाह देना उचित ही है, आप कई रचनाएं मंच पर प्रस्तुत कर चुके हैं सभी में भाव और प्रवाह सुन्दर है इसे सम्पूर्णता देने का वक्त है. यह मंच कोरी वाह वाह  करने वालों का मंच नहीं है इसका लाभ लें.शुभकामनाएं.

Comment by वेदिका on June 2, 2013 at 12:24am

आदरणीया प्राची जी की बात ..बार बार देखें ...ऐसा स्पष्ट ज्ञान और बोध गम्यता और कहाँ ...शुभ शुभ 

शुभकामनाये 
Comment by Sanjay Mishra 'Habib' on May 28, 2013 at 5:44pm

सुन्दर भावाभिव्यक्ति के लिए सादर बधाई स्वीकारें आ नीरज जी...

आदरणीया प्राची जी के संकेतानुरूप संशोधन पश्चात आपका गीत सचमुच और भी निखर जाएगा...

//मात्रा ज्ञान जो कभी चौपाई छंद के माध्यम से पढ़ा था उस पर गंभीर होना ही पड़ेगा//

आपकी कही यह पंक्ति निश्चित ही सुखदाई और आशा जगाने वाली है... आपको बहुत शुभकानाएं...

सादर...

Comment by Shyam Narain Verma on May 28, 2013 at 4:33pm
इस प्रस्तुति हेतु बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएँ.
Comment by Dr Ashutosh Vajpeyee on May 28, 2013 at 3:43pm

सुन्दर भावाभिव्यक्ति शेष प्राची जी ने कह ही दिया है 

Comment by Neeraj Nishchal on May 28, 2013 at 3:26pm

आदरणीय कुंती जी आदरणीय प्राची जी ने मुझे जो सिखाया मैंने
कभी उसे सीखने की कोशिश नही करी बस अपनी भावनाओं पर
ना जाने कैसे तुकबंदी बिठा देता हूँ मगर लगता है इस मंच पर
आकर अब ये मात्रा ज्ञान जो कभी चौपाई छंद के
माध्यम से पढ़ा था उस पर गंभीर होना ही पड़ेगा ....................

Comment by Neeraj Nishchal on May 28, 2013 at 3:13pm

आदरणीय प्राची जी आपका बहुत बहुत धन्यवाद

Comment by coontee mukerji on May 28, 2013 at 1:40pm

नीरज  जी , प्राची जी ने आपको जो कुछ कह दिया फिर कुछ कहने की आवश्यक्ता नहीं.......हाँ आपकी मनोभावना अच्छी लगी .

सादर

कुंती .


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on May 28, 2013 at 11:18am

आ० नीरज जी 

अंतर्मन के सुकोमल भावों की सुन्दर अभिव्यक्ति पर हृदय से बहुत बहुत बधाई.

वैसे तो रचना गेयता में है, पर कहीं कहीं प्रवाह अवरुद्ध है...जिसे मात्रिक गणना को साध कर सहज ही सही किया जा सकता है.

इस गीत की मात्राओं को १६-१६ पर साध कर देखिये...क्या खूब निखार आता है.

उदाहरण स्वरुप देखिये ..

मायूस मेरा दिल नाच उठा ,..................................१७ मात्रा 

जब देख हमे तुम मुस्काये |..................................ऊपर की पंक्ति में मेरा..और नीचे की में हमें कुछ असहज है 

मायूस हृदय फिर नाच उठा ....................१६ मात्रा 

जब देख मुझे तुम मुस्काए...................१६ मात्रा 

या फिर इनमें देखिये 

नए रंग खिले नए फूल खिले ,............१८ मात्रा 

जीवन में जब से तुम आये |...............१६ मात्रा 

नव रंग खिले नव फूल खिले.........१६ मात्रा 

जीवन में जबसे तुम आये.............१६ मात्रा.

शुभेच्छाएँ.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)
"हाड़-मॉंस स्ट्रेट (लघुकथा) : "नेता जी ये क्या हमें बदबूदार सॅंकरी गलियों वाली बस्ती के दौरे…"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)
"सादर नमस्कार आदरणीय मंच। इंतज़ार है साथियों की सार्थक रचनाओं का, सहभागिता का। हम भी हैं कोशिश में।"
yesterday
Admin posted a discussion

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-133 (विषय मुक्त)

आदरणीय साथियो,सादर नमन।."ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" में आप सभी का हार्दिक स्वागत है।प्रस्तुत…See More
Tuesday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"इल्म गिरवी है अभी अपनी जहालत के लिए ढूँढ लो क़ौम नयी अब तो बग़ावत के लिए अब अगर नाक कटानी ही है हज़रत…"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"आ. रिचा जी, सादर अभिवादन। तरही मिसरे पर सुंदर गजल हुई है। गिरह भी खूब लगाई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"2122, 1122, 1122, 112/22 सर झुका देते हैं हम उसकी इबादत के लिए एक दिल चाहिए हमको तो मुहब्बत के…"
Apr 25
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सादर अभिवादन।"
Apr 25
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सर कोई जब न उठा सच की हिमायत के लिएकर्बला   साथ   चले   कौन …"
Apr 25
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
" स्वागतम "
Apr 25
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 190 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का मिसरा नौजवान शायर…See More
Apr 21
आशीष यादव posted a blog post

मशीनी मनुष्य

आज के समय में मनुष्य मशीन बनता जा रहा है या उसको मशीन बनने पर मजबूर किया जाता है. कारपोरेट जगत…See More
Apr 20
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब, प्रस्तुत दोहों की सराहना हेतु आपका हार्दिक आभार। सादर"
Apr 19

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service