For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

शहर की तंग गलियों से

शहर की  तंग  गलियों से निकलना चाहती हूँ,
मैं अपने गाँव के अंचल में  जाना चाहती  हूँ .

वो मौसम आम के ,डालियों से झूलना मेरा,
उन्हीं शाखों पे फिर झूम जाना चाहती हूँ .

बहुत ही याद आती हैं मेरे गांव की सखियाँ,
उन्हीं सखियों के संग खिलखिलाना चाहती हूँ .

बड़ी रफ़्तार वाली है शहर की ज़िन्दगी लेकिन,
मैं फुर्सत के वे लम्हे फिर चुराना चाहती हूँ .

चढ़ती ही जाऊं आस्मां की सीढ़ियाँ लेकिन,
जमीं पे ही अपना घर बसाना चाहती हूँ .

संजू शब्दिता  मौलिक व अप्रकाशित  

Views: 841

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by sanju shabdita on June 7, 2013 at 12:25pm

aap sabhi respected longon ka hriday se bahut-bahut aabhar...main online na sahi ,par ofline ghazal ki barikiyan sikhne ki koshis kar rahi hun..meri yah rachna tab ki hai jab mai greduation kar rahi thi..margdarshan ke liye aap sabhi gudijanon ka tahedil se shukriya..

Comment by वीनस केसरी on June 4, 2013 at 9:21pm

बहुत ही याद आती हैं मेरे गांव की सखियाँ, 
उन्हीं सखियों के संग खिलखिलाना चाहती हूँ .

बीते लम्हों को आपने बेहतर याद किया 
अच्छा हो की शिल्प के प्रति और आग्रही हुआ जाए ..

शुभकामनाएं 

Comment by वेदिका on June 3, 2013 at 3:13pm

सुन्दर रचना 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on June 3, 2013 at 12:44pm

आदरणीया संजू जी, यह कविता अच्छी है, मनोहर यादों को जीती हुई पंक्तियाँ अच्छी भी हैं लेकिन शिल्पगत कमियाँ बहुत हैं. ग़ज़ल के फ़ॉर्मेट को समझने केलिए भाई बृजेश जी के सुझावों पर अमल करें. 

शुभेच्छाएँ

Comment by sanju shabdita on June 3, 2013 at 7:59am

aadarnieya coontee ji..mere bhav aapko ateet me le gaye,,,samjhiye mera likhna sarthak hua...haunsla-aafjayi ke liye aapka bahut-bahut shukriya...

Comment by coontee mukerji on June 3, 2013 at 1:25am

बहुत ही सुंदर सुखद रचना , जो अतीत की यादो से मन को गुद्गुदा देता है ./ सादर / कुंती .

Comment by sanju shabdita on June 3, 2013 at 12:02am

kishan ji aapka bahut-bahut dhanyavad

Comment by अमित वागर्थ on June 2, 2013 at 11:26pm
wah ati sundar
Comment by sanju shabdita on June 2, 2013 at 8:23pm

respected brijesh sir aapka bahut bahut shukriya . main ghazal ki kakcha me jarur pravesh lungi........

Comment by बृजेश नीरज on June 2, 2013 at 8:04pm

बहुत बधाईयां आपको इस प्रयास पर! कहन बहुत अच्छा है।
गजल की कक्षा या गजल की बातें नाम के दो समूह ओबीओ पर मौजूद हैं उनमें प्रवेश लें तो बेहतर होगा।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
12 hours ago
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service